Responsive Scrollable Menu

आज का कुंभ राशिफल (17 अक्टूबर): कुंभ राशि वालों को दोस्तों से मिलेगी मदद, जानें कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का कुंभ राशिफल 17 अक्टूबर 2026: जानें कुंभ राशि वालों का करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति और सेहत कैसी रहेगी। पढ़ें आज का कुंभ राशिफल और जानें दिनभर ग्रहों की चाल का आपके जीवन पर क्या असर पड़ सकता है।

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कॉलरशिप में आधार जरूरी; जिनके पास नहीं, उनका कार्ड बनवाने में मदद की जाएगी

सरकार ने PM CARES for Children योजना के तहत मिलने वाली स्कॉलरशिप (कक्षा 1 से 12) के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी कर दिया है। यानी बच्चे को आधार से पहचान बतानी होगी। लेकिन सरकार ने साथ में यह भी साफ कहा है कि अगर किसी बच्चे के पास आधार नहीं है या उसका आधार वेरिफिकेशन फेल हो जाता है, तो भी उसे स्कॉलरशिप से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल सर्टिफिकेट, राशन कार्ड जैसे दूसरे दस्तावेजों से पहचान और माता-पिता से रिश्ता साबित करके मदद दी जाएगी, और विभाग खुद उसका आधार बनवाने में मदद करेगा। आज की बाकी बड़ी खबरें… अंकिता के माता-पिता CBI से मिले, पूर्व विधायक के नार्को टेस्ट की मांग अंकिता भंडारी हत्याकांड में शुक्रवार को उसके माता-पिता ने दिल्ली में सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर के नार्को टेस्ट की मांग की। सनावर ने बातचीत के ऑडियो-वीडियो जारी किए थे, जिनमें एक ‘वीआईपी’ की भूमिका का दावा था। सीबीआई के विशेष निदेशक मनोज शशिधर और संपत मीणा ने पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। राष्ट्रपति ने 12 अक्टूबर को गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया। वे 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill की Ranji Trophy में वापसी, वनडे में दोहरा शतक जड़ने के बाद मैदान पर

 भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल की पंजाब की तरफ से रणजी ट्रॉफी में वापसी रविवार से देशभर में शुरू होने वाले इस घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट के दूसरे दौर का मुख्य आकर्षण होगी। गिल पंजाब के पहले दौर के मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी अनुपस्थिति में भारत की अंडर19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन ने टीम की कप्तानी की। इस मैच में पंजाब ने असम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए थे। सत्र के दूसरे दौर में पंजाब का सामना छत्तीसगढ़ से होगा।

 गिल का हाल में प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में 334 रन बनाए। गिल ने दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन बनाए और इस प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। ग्रुप बी के एक अन्य मुकाबले में कर्नाटक ऑलराउंडर श्रेयस गोपाल के नेतृत्व में अलूर में सौराष्ट्र का सामना करेगा। इस मैच में उसे बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण की कमी खलेगी जिन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। 

कर्नाटक को हालांकि चोट से उबरने वाले प्रमुख तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा और वैशाक विजयकुमार की वापसी से मजबूती मिलेगी। ग्रुप बी में शीर्ष पर काबिज हैदराबाद की टीम आंध्र के खिलाफ अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखने की कोशिश करेगी। उसने पहले मैच में त्रिपुरा को पारी और 40 रन से हराकर बोनस अंक हासिल किया था। ग्रुप डी में मुंबई की टीम हिमाचल प्रदेश के खिलाफ उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के बिना खेलेगी जो चोटिल हैं। 

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी इस मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए टीम का हिस्सा हैं। मुंबई ने दिव्यांश सक्सेना और अंगकृष रघुवंशी को टीम में शामिल किया है। म्हात्रे और जायसवाल की अनुपस्थिति में मुंबई को मध्यक्रम के बल्लेबाज सरफराज खान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। ग्रुप सी में दिल्ली और सेना की टीम अपने शुरुआती मैचों में मिली हार से उबरने की कोशिश करेंगी। उनका सामना क्रमशः गुजरात और बंगाल से होगा।

 गुजरात और बंगाल ने अपने पहले मैचों में जीत हासिल की थी। बंगाल ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को नौ विकेट से हराया था। ग्रुप ए में उत्तर प्रदेश ने बिहार को पारी और 267 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की थी और अब उसका मुकाबला गोवा से होगा। 

दूसरी तरफ गोवा अपने पहले मैच में बड़ौदा के खिलाफ पारी और 135 रन की हार से उबरने की कोशिश करेगा। प्लेट ग्रुप में अनुभवी घरेलू क्रिकेटर नीलम ओबी सिक्किम के खिलाफ अरुणाचल प्रदेश की कप्तानी करेंगी। अरुणाचल राज्य क्रिकेट संघ में प्रशासनिक संकट के कारण अपना पहले दौर का मैच नहीं खेल पाया था।

Sat, 17 Oct 2026 14:33:00 +0530

  Videos
See all

Reservation Rule: धर्म बदलते ही खत्म होगा आरक्षण? SC, ST, OBC पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:45:06+00:00

महिला यात्री पर TC से मारपीट का आरोप #kandivali #mumbailocal #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:41:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers