रिजिजू बोले-सदन चलाने विपक्ष के नेता का मैच्योर होना जरूरी:सुषमा स्वराज का वीडियो शेयर किया; राहुल गांधी की स्पीच से संसद में हंगामा हुआ था
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर स्वर्गीय BJP नेता सुषमा स्वराज का पुराना वीडियों शेयर किया। उन्होंने लिखा कि एक मैच्योर विपक्ष का नेता (LoP) सदन को आसानी से चलाने और पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी को बेहतर बनाने में बहुत काम आता है। रिजिजू का यह बयान बजट सत्र के पहले चरण में हुए हंगामे के बाद आया। राहुल गांधी ने चीनी टैंक की लद्दाख में घुसपैठ और पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब पर बयान देने की कोशिश की थी। उन्होंने 'एपस्टीन फाइल्स' और इंडिया-US ट्रेड डील जैसे मुद्दों को संसद में उठाने का प्रयास किया था, जिन्हें बीजेपी ने बेबुनियाद बताया था। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें रोका। जिसके बाद विपक्षी सांसदों सदन में हंगामा कर दिया था और सदन की कार्यवाही को बाधित किया था। 9 मार्च को नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस होगी लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के खिलाफ विपक्ष के नो-कॉन्फिडेंस मोशन पर बहस और वोटिंग 9 मार्च को होनी है। किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां सेशन के पहले अपना विरोध जारी रखती हैं, तो यह उनके लिए नुकसानदायक होगा। BJP सांसद ने राहुल की सदस्यता खत्म करने की मांग की BJP सांसद निशिकांत दुबे ने 12 फरवरी को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में सब्सटेंसिव मोशन पेश किया है। उन्होंने राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया था। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की थी। ----------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी बोले- अडाणी पर केस मोदी पर दबाव बनाने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट पर चर्चा के दौरान एपस्टीन फाइल्स और अडाणी पर अमेरिका में चल रहे केस का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अडाणी पर चल रहा केस, दरअसल मोदी पर दबाव बनाने का तरीका है। पूरी खबर पढ़ें…
झज्जर पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले:राहुल गांधी को नसीहत दी, बोले-पद की गरिमा के तहत बोलना चाहिए, अनावश्यक बयानबाजी से बचें
झज्जर में आज रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले एक सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे। अठावले ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के मामले में बड़ा बयान देते हुए विमान हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना पायलट की लापरवाही के कारण हुई प्रतीत होती है और सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि पद की गरिमा के तहत बोलना चाहिए। अठावले ने कहा कि किसी भी हादसे को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। अठावले ने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के खिलाफ अनावश्यक बयानबाजी से बचना चाहिए। राहुल गांधी जब बाहर जाते हैं तब भी गलत बोलते हैं, इससे देश की बदनामी होती है। राहुल गांधी को दी नसीहत उन्होंने सलाह दी कि नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए उन्हें संतुलित भाषा का उपयोग करना चाहिए। अठावले ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश और प्रधानमंत्री की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का प्रयास करते हैं। लेकिन इससे कांग्रेस पार्टी को कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलता। अविश्वास प्रस्ताव पर बोले अठावले लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए अठावले ने कहा कि विपक्ष को ओम बिरला के खिलाफ ऐसा प्रस्ताव लाने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने स्पीकर की कार्यशैली का समर्थन करते हुए कहा कि वे सदन को निष्पक्ष रूप से चला रहे हैं। सामाजिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए केंद्रीय मंत्री अठावले आज झज्जर जिले के दौरे पर थे। वे माजरी गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हरियाणा में अपनी पार्टी के विस्तार के उद्देश्य से वे लगातार विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। उनके दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 


















.jpg)





