Responsive Scrollable Menu

Union Budget और US-India डील का असर? Share Market में FPI ने 15 दिन में झोंके ₹19,675 करोड़

 अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी के पहले दो सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में 19,675 करोड़ रुपये डाले हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई का यह प्रवाह लगातार तीन माह की भारी बिकवाली के बाद हुआ है।

 इस महीने में 19,675 करोड़ का निवेश

एफपीआई ने जनवरी में भारतीय शेयर बाजार से 35,962 करोड़ रुपये, दिसंबर में 22,611 करोड़ रुपये और नवंबर में 3,765 करोड़ रुपये निकाले थे। कुल मिलाकर, 2025 में, एफपीआई ने भारतीय शेयरों से शुद्ध रूप से 1.66 लाख करोड़ रुपये (18.9 अरब डॉलर) की निकासी की है। यह एफपीआई के प्रवाह की दृष्टि से सबसे खराब वर्षों में रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने इस महीने (13 फरवरी तक) शेयरों में 19,675 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

 मॉर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के प्रमुख प्रबंधक-शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि हाल की खरीदारी को वैश्विक वृहद चिंताओं में कमी, खासकर अमेरिका के नरम महंगाई आंकड़ों से समर्थन मिला है। इससे उन की भारत समेत उभरते बाजार में जोखिम लेने की क्षमता बेहतर हुई है। इसी तरह की राय जताते हुए एंजेल वन के वरिष्ठ बुनियादी विश्लेषक वकारजावेद खान ने कहा कि यह प्रवाह अमेरिका-भारत व्यापार करार, समर्थन देने वाले 2026-27 के आम बजट और वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं में कमी की वजह से देखने को मिला है।

 ‘एंथ्रोपिक झटके’ से आईटी शेयरों में गिरावट देखी गई 

एफपीआई फरवरी माह के 11 कारोबारी सत्रों में से सात में शुद्ध लिवाल रहे और चार सत्रों में बिकवाल रहे। इसके बावजूद आंकड़ों से पता चलता है कि एफपीआई ने इस महीने शुद्ध रूप से 1,374 करोड़ रुपये की बिकवाली की है। इसकी वजह यह है कि 13 फरवरी को निफ्टी में 336 अंक की गिरावट के दौरान एफपीआई ने 7,395 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस सप्ताह ‘एंथ्रोपिक झटके’ की वजह से आईटी शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।

Continue reading on the app

केरल विधानसभा चुनाव: इस महीने के अंत तक पहली सूची जारी कर देगी कांग्रेस

कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए इस महीने के अंत तक पहली उम्मीदवार सूची घोषित करेगी। इसमें मौजूदा 21 विधायकों और आरक्षित सीटों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। वरिष्ठ नेताओं ने कोच्चि में बैठक कर इस पर चर्चा की।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद रोहित शर्मा ने क्या किया? Photo वायरल

Rohit Sharma on Abhishek Sharma Dismissal: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भारत-पाकिस्तान मैच देखने के लिए पहुंचे. इस दौरान अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने पर उनका रिएक्शन वायरल हो गया. Sun, 15 Feb 2026 19:45:31 +0530

  Videos
See all

Ghaziabad: भ्रष्टाचार के कारण एक व्यक्ति की मौत! | #Shorts | Uttar Pradesh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:06:00+00:00

India-Bangladesh Relation : तारिक रहमान की पार्टी BNP ने भारत को लेकर दिया बड़ा बयान! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:06:58+00:00

Poochta Hai Bharat Ground Zero Se LIVE: JNU में UGC के खिलाफ Protest | Amroha Kanwar Stone Pelting #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:11:02+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | मोदी की ‘डील’... टेंशन में मुनीर ! | India US Trade | Tariffs #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:00:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers