वॉशिंगटन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अगले सप्ताह नई दिल्ली में होने जा रहे एआई इम्पैक्ट समिट से पहले डेटा सुरक्षा कंपनी रुब्रिक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विपुल सिन्हा ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को खतरे के रूप में नहीं, बल्कि बदलाव और विकास के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए।
भुवनेश्वर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा स्पीकर सुरमा पाढ़ी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ओडिशा विधानसभा परिसर में संत कवि भीमा भोई की पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Pakistan T20 World cup 2026: भारत के खिलाफ 61 रन से हारने के कारण पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अभिय़ान खतरे में आता दिख रहा। टीम पर ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा। पाकिस्तान को हराने के साथ ही भारत शान से सुपर-8 में पहुंच गया है। भारत ने अबतक अपने तीनों मैच जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। सलमान आगा की अगुआई वाली टीम ने तीन में से 2 मैच जीते जबकि एक गंवाया है।
यूएसए की नामीबिया पर जीत के साथ ही ग्रुप-ए में सुपर-8 में पहुंचने की रेस और दिलचस्प हो गई है। अब पाकिस्तान को टूर्नामेंट में आगे बढ़ना है तो उसके लिए आखिरी लीग मैच करो या मरो वाला हो गया है। इस वक्त पाकिस्तान और अमेरिका दोनों के एक बराबर 4-4 अंक हैं। लेकिन बेहतर नेट रनरेट की वजह से अमेरिका पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।
पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा पाकिस्तान के हेड कोच माइक हेसन ने भारत के खिलाफ मिली हार के बाद कहा कि प्लेयर्स वाकई निराश हैं। ड्रेसिंग रूम का भी माहौल भारी है क्योंकि उन्हें पता है कि पाकिस्तान के लिए इस मैच की क्या अहमियत थी।
उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं भारत ने हमसे अच्छा क्रिकेट खेला। हमें पता है कि भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा बड़ा मुकाबला होता है। हमने लगातार पांच मैच जीते लेकिन, भारत के खिलाफ चूक गए।
पाकिस्तान को नामीबिया के खिलाफ जीतना होगा मैच की अगर बात करें तो ईशान किशन की 77 रन की पारी की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन जोड़े थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत ही खराब रही थी। 13 रन पर उसके तीन विकेट गिर गए थे और पूरी टीम 114 पर ढेर हो गई। उस्मान खान ने सबसे अधिक 44 रन बनाए।
अब पाकिस्तान को बुधवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में उतरना है। अपनी सुपर-8 की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को ये मुकाबला जीतना ही होगा। अगर पाकिस्तान हार जाता है तो ग्रुप स्टेज से बाहर हो जाएगा। अगर मुकाबला बारिश में धुल जाता है तो फिर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे और पाकिस्तान सुपर-8 में पहुंच जाएगा।
पाकिस्तान की किस्मत दूसरे मुकाबलों पर टिकी है, इसमें अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच मैच भी है।