Responsive Scrollable Menu

China Explosion Fireworks Shop | चीन में चंद्र नववर्ष से पहले मातम, पटाखे की दुकान में विस्फोट से 8 लोगों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल

चीन में 'चंद्र नववर्ष' (Lunar New Year) के उल्लास के बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में पटाखों की एक दुकान में हुए भीषण विस्फोट और उसके बाद लगी आग में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। यह घटना उस समय हुई जब पूरा देश अपने सबसे बड़े त्योहार की तैयारियों में जुटा था।

इसे भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026 Live Updates: दिल्ली में दुनिया के दिग्गजों का जमावड़ा, PM Modi के बुलावे पर पहुंचे 20 World Leaders

 

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डोंगहाई काउंटी सरकार ने एक बयान में कहा कि जियांग्सू प्रांत के एक गांव में रविवार दोपहर विस्फोट तब हुआ जब एक व्यक्ति ने दुकान के पास पटाखा जला दिया। चीन में चंद्र नववर्ष की आधी रात पटाखे जलाना एक परंपरा है लेकिन हाल के वर्षों में वायु प्रदूषण की वजह से कई स्थानों पर पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: 'साहसपूर्वक निवेश करें निजी क्षेत्र', PM Modi का आह्वान, कहा- हमने रखी 'विकसित भारत' की मजबूत नींव

चीन में चंद्र नववर्ष मंगलवार को मनाया जाएगा। रविवार के विस्फोट के बाद, आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने सभी क्षेत्रों से भविष्य की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पटाखों के उत्पादन, परिवहन, बिक्री और उपयोग की निगरानी मजबूत करने का आग्रह किया है।

परंपरा बनाम प्रदूषण और सुरक्षा

चीन में चंद्र नववर्ष (जो इस बार मंगलवार को मनाया जाएगा) की आधी रात को पटाखे जलाना एक सदियों पुरानी परंपरा है। माना जाता है कि इसकी आवाज से बुरी आत्माएं दूर भागती हैं। हालांकि, हाल के वर्षों में सुरक्षा और वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए बीजिंग सहित कई बड़े शहरों में पटाखों पर कड़ा प्रतिबंध लगाया गया है।

सरकार का सख्त रुख

रविवार को हुई इस विनाशकारी घटना के बाद चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने कड़ा रुख अपनाया है। मंत्रालय ने सभी क्षेत्रों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं:

निगरानी में सख्ती: पटाखों के उत्पादन, परिवहन और बिक्री की निगरानी को और मजबूत किया जाए।

भविष्य की रोकथाम: भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भंडारण केंद्रों और दुकानों की सुरक्षा ऑडिट की जाए।

जन जागरूकता: सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे जलाने से जुड़े खतरों के प्रति लोगों को सचेत किया जाए।

Continue reading on the app

President Macron का भारत दौरा: Horizon 2047 रोडमैप पर टिकी नजरें, दोस्ती का नया अध्याय शुरू

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार देर रात तीन दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचेंगे। इस यात्रा के दौरान वे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेंगे और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मैक्रॉन की यह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के आपसी विश्वास और गहराई को दर्शाती है और दोनों पक्षों की अपने संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता को उजागर करती है। विदेश मंत्रालय ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा इस यात्रा के दौरान, दोनों नेता होराइजन 2047 रोडमैप में निर्धारित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, नेता हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। दोनों नेता मुंबई में भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष का संयुक्त रूप से उद्घाटन करने के लिए भी उपस्थित रहेंगे, जिसे 2026 में दोनों देशों में मनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बहुत हो चुका, अब दुनिया देखेगी PM Modi की कूटनीति, 40 से 50 देशों के राष्ट्राध्यक्ष अगले हफ्ते आ रहे हैं दिल्ली

क्या कोई बड़ा रक्षा सौदा होने की उम्मीद है?

फ्रांस भारत का दूसरा सबसे बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने 4.5 पीढ़ी के 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने का प्रस्ताव रखा है, जिसे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने मंजूरी दे दी है। उम्मीद है कि भारत और फ्रांस मैक्रॉन की यात्रा के दौरान लगभग 3.25 लाख करोड़ रुपये के इस सौदे पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इनमें से 18 विमान भारत को उड़ान भरने की स्थिति में सौंपे जाएंगे, जबकि शेष 96 विमान 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत स्वदेशी रूप से निर्मित किए जाएंगे। वर्तमान में, भारत के पास 36 राफेल विमान हैं और यह भी ध्यान देने योग्य है कि भारतीय नौसेना ने भी अपने बेड़े के लिए 26 राफेल-एम का ऑर्डर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026 Live Updates: दिल्ली में दुनिया के दिग्गजों का जमावड़ा, PM Modi के बुलावे पर पहुंचे 20 World Leaders

हिंद-प्रशांत क्षेत्र की जटिल समस्या

मैक्रोन की भारत यात्रा से नई दिल्ली और पेरिस को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा। यह एक ऐसा महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां चीन लगातार अपनी भूमिका बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन इस क्षेत्र में रीयूनियन और न्यू कैलेडोनिया जैसे क्षेत्रों वाले फ्रांस के समर्थन से भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीनी उपस्थिति का मुकाबला करने की कोशिश कर रहा है। यह ध्यान देने योग्य है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र विश्व के कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा है, और भारत और फ्रांस इस क्षेत्र को सुरक्षित करने और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने के प्रयासरत हैं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ दामाद ने कटाई नाक, भड़के ससुर ने कहा टीम से कर दो बाहर, बाबर और शादाब को निकालना चाहते हैं शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत की हार के बाद अपने दामाद समेत तमाम सीनियर को बाहर बिठाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, "अगर मुझे फैसला लेना हो, तो मैं शाहीन को भी बाहर बैठाऊंगा, बाबर को भी और शादाब को भी. मैं नए लड़कों को खिलाऊंगा, युवाओं को मौका दूंगा. नामीबिया के खिलाफ मैच में भी मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा, आत्मविश्वास दूंगा और लगातार खिलाऊंगा." Mon, 16 Feb 2026 13:17:05 +0530

  Videos
See all

India Beat Pakistan: पाकिस्तान की हार पर दानिश कनेरिया ने उड़ाया मजाक #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:09:55+00:00

Times Now Navbharat Top News | इस वक्त की 50 सबसे बड़ी खबरें | Latest Hindi News Today | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:12:34+00:00

Nasimuddin Siddiqui News | Akhilesh Yadav News: Spa में शामिल हुए नसीमुद्दीन | Samajwadi Party | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:10:35+00:00

जब बकरियां बनीं ‘VIP’, गांव ने मनाया बर्थडे का जश्न | #hardoi #goat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:06:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers