Responsive Scrollable Menu

कितनी तारीख को अगला मैच खेलने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए डेट और टाइम

IND vs NED: टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया विजयरथ पर सवार है. भारत ने अब तक 3 लीग मैच खेले हैं और सभी 3 मैचों में जीत दर्ज की है. रविवार को पाकिस्तान को 61 रनों से हराने के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. मगर, अभी टीम इंडिया का एक लीग मैच बचा हुआ है, जिसे जीतकर वह विजयरथ पर रहते हुए ही सुपर-8 राउंड की शुरुआत करना चाहेगी. तो आइए जानते हैं टीम इंडिया अगला मैच कब और कितनी तारीख को खेलेगी?

किसके खिलाफ होगा अगला मैच?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपना आखिरी लीग मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी. भारत सुपर-8 में पहुंच चुका है. ऐसे में इस मैच में जीत दर्ज करके टीम इंडिया आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 की शुरुआत करना चाहेगी.

कितनी तारीख को होगा भारत-नीदरलैंड मैच?

टीम इंडिया का अगला मुकाबला नीदरलैंड्स से होने वाला है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18 फरवरी को होगा. भारत के बाकी मुकाबलों की ही तरह ये मैच भी शाम 7 बजे से शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

सुपर-8 में ऐसा होगा भारत का शेड्यूल

रविवार को पाकिस्तान को हराने के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड्स के साथ खेले जाने वाले आखिरी लीग मैच के बाद टीम इंडिया को सुपर-8 में 3 मैच खेलने होंगे. पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका के साथ, दूसरा जिम्बाब्वे या ऑस्ट्रेलिया के साथ 26 फरवरी को और तीसरा मुकाबला वेस्टइंडीज के साथ 1 मार्च को खेलना होगा.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: "मैं तो उसको...", अपने दामाद शाहीन से नाराज हुए शाहिद अफरीदी, भारत से हार के बाद सुना दी ये सजा

Continue reading on the app

जेल में बंद राजपाल यादव की चमकी किस्मत, सिर्फ पैसों की मदद नहीं, एक्टर को कई फिल्में भी हुई ऑफर

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. चेक बाउंस मामले में एक्टर तिहाड़ जेल में बंद है. ऐसे में बॉलीवुड के कई सेलेब्स उनकी आर्थिक मदद करने के लिए आगे आए. इतना ही नहीं, इस मुस्किल घड़ी में राजपाल यादव को इंडस्ट्री से काफी काम भी ऑफर हो रहा है. तो चलिए जानते हैं, अब कर किन लोगों ने एक्टर को प्रोजेक्ट ऑफर किए हैं. 

बॉक्सर विजेंदर ने ऑफर की फिल्म

हाल ही में बॉक्सर और एक्टर विजेंदर सिंह ने अपनी एक आने वाली फिल्म में राजपाल यादव को रोल ऑफर किया है. उन्होंने खुद इसका ऐलान सोशल मीडिया पर किया. उन्होंने ये भी बताया कि इस फिल्म को संजू सैनी डायरेक्ट करेंगे. वहीं, इससे पहले सोनू सूद ने भी अपनी एक फिल्म में एक्टर को रोल दिया और उन्होंने तो एडवांस में साइनिंग अमाउंट भी दे दिया.

म्यूजिक वीडियो में दिखेंगे राजपाल यादव 

सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, राजपाल यादव को म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया. गुरु रंधावा ने अपने अपकमिंग गाने के  लिए राजपाल यादव को साइन किया और एडवांस में साइनिंग अमाउंट भी दे दिया. वहीं,  'कोटा फैक्ट्री', 'गुल्लक' और 'पंचायत' जैसी सीरीज बनाने वाले 'द वायरल फीवर' (TVF) ने राजपाल यादव को साथ काम करने का ऑफर दिया. यानि की अब एक्टर एक सीरीज में भी नजर आएंगे. 

विलेन के रोल में भी नजर आएंगे

इसके अलावा प्रियदर्शन ने लगभग अपनी कई फिल्मों में राजपाल को साइन किया है. वहीं, अब एक्टर के मुश्किल दौर में भी उन्होंने अपना हाथ बढ़ाया और अपनी नई फिल्म में राजपाल यादव को विलेन के रोल के लिए साइन किया और उसमें उनकी फीस बढ़ा दी है. साथ ही प्रियदर्शन ने ये भी कहा कि उन्हें राजपाल की आर्थिक स्थिति का पता था, इसलिए वह उन्हें अपनी फिल्मों में लेते रहे. वहीं, FWICE ये  सुनिश्चित करेगा कि एक्टर को काम मिलता रहा. 

ये भी पढ़ें- Toxic: पोस्टपोन हो सकती है यश की 'टॉक्सिक', क्या 'धुरंधर' बनी वजह, जानें असली सच्चाई?

Continue reading on the app

  Sports

भारत के खिलाफ दामाद ने कटाई नाक, भड़के ससुर ने कहा टीम से कर दो बाहर, बाबर और शादाब को निकालना चाहते हैं शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत की हार के बाद अपने दामाद समेत तमाम सीनियर को बाहर बिठाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा, "अगर मुझे फैसला लेना हो, तो मैं शाहीन को भी बाहर बैठाऊंगा, बाबर को भी और शादाब को भी. मैं नए लड़कों को खिलाऊंगा, युवाओं को मौका दूंगा. नामीबिया के खिलाफ मैच में भी मैं उन्हें सपोर्ट करूंगा, आत्मविश्वास दूंगा और लगातार खिलाऊंगा." Mon, 16 Feb 2026 13:17:05 +0530

  Videos
See all

India Beat Pakistan: पाकिस्तान की हार पर दानिश कनेरिया ने उड़ाया मजाक #shorts #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:09:55+00:00

Nasimuddin Siddiqui News | Akhilesh Yadav News: Spa में शामिल हुए नसीमुद्दीन | Samajwadi Party | #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:10:35+00:00

MP News | Bhopal| Kinnar Sammelan: धर्म सम्मेलन में गैर हिंदूकिन्नरों की घर वापसी #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:05:51+00:00

Times Now Navbharat Top News | इस वक्त की 50 सबसे बड़ी खबरें | Latest Hindi News Today | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T05:12:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers