Responsive Scrollable Menu

सीनियर सिटीजंस स्कीम में हर महीने ₹20,500 तक की कमाई:इसमें मिल रहा सालाना 8.2% ब्याज, समझें इससे इनकम का पूरा गणित

अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपने लिए हर महीने इनकम का इंतजाम करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम अकाउंट (SCSS) आपके लिए सही रहेगा। इस स्कीम में एक मुश्त पैसा लगाकर आप अपने लिए रिटायमेंट के बाद भी रेगुलर इनकम का इंतजाम कर सकते हैं। अभी इस पर 8.2% सालाना ब्‍याज मिल रहा है। इस स्कीम में हर 3 महीने में ब्याज दिया जाता है। यानी 3 महीने में अधिकतम 61,500 रुपए तक का ब्‍याज आप हासिल कर सकते हैं, जो मंथली बेसिस पर 20,500 रुपए होगा। अधिकतम 30 लाख रुपए कर सकते हैं निवेश पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम में सिर्फ 1000 रुपए में अकाउंट खोला जा सकता है। इस स्कीम में ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम पर 8.2% सालाना ब्याज मिल रहा है। अगर आप इसमें 30 लाख रुपए तक निवेश करते हैं तो आपको 8.2% के हिसाब से सालाना 2,46,000 रुपए ब्याज मिलेगा। चूंकि इस योजना के तहत ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है, तो अगर हम इसे 3-3 महीनों में बांटे तो ये 61,500 रुपए होगा। यानी हर 3 महीने में आपके अकाउंट में 61,500 रुपए आ जाएंगे। 5 साल का रहता है मैच्योरिटी पीरियड इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का रहता है। यानी इस स्कीम में आपको 5 साल के लिए निवेश करना होता। हालांकि आप 5 साल से पहले भी अकाउंट बंद कर सकते हैं, लेकिन ऐसा करने पर आपको पेनल्टी देनी होती है। इसके अलावा आप 3-3 साल के लिए अकाउंट को जब तक चाहे आगे बढ़ा सकते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहें तो आपके 30 लाख आपस ले सकते हैं। आपके अकाउंट में आ जाएगा ब्याज का पैसा ब्याज तिमाही आधार पर मिलता है। जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई, 1 अक्टूबर और 1 जनवरी को आपके अकाउंट में आ जाएगा। ब्याज की रकम उसी डाकघर में स्थित आपके बचत खाते में आ जाएगी। यदि खाताधारक ब्याज की रकम नहीं निकालता है, तो ऐसे ब्याज पर अतिरिक्त ब्याज यानी कम्पाउंड इंटरेस्ट नहीं मिलेगा। इनकम टैक्स छूट का मिलता है लाभ इस योजना में निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप अपनी कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप सेक्शन 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1.5 लाख तक कम कर सकते हैं। हर तीन महीने में ब्याज नहीं निकालते हैं तो 30 लाख के मिलेंगे 42 लाख अगर आप इस योजना में आप 30 लाख रुपए निवेश करते हैं और हर 3 महीने में ब्याज नहीं निकालते हैं तो 5 साल बाद ये 42 लाख रुपए हो जाएंगे। यहां देखें कितना पैसा निवेश करने पर 5 साल बाद आपको कितना पैसा मिलेगा... कोई भी वरिष्ठ नागरिक खोल सकता है अकाउंट 60 साल या उससे अधिक उम्र के बाद अकाउंट पोस्ट ऑफिस जाकर खुलवाया जा सकता है। हालांकि VRS लेने वाला व्यक्ति जो 55 वर्ष से अधिक लेकिन 60 वर्ष से कम है वो भी इस अकाउंट को खोल सकता है। इसके अलावा डिफेंस (रक्षा विभाग) से रिटायर्ड हुए हो वो 50 साल से अधिक और 60 वर्ष से कम उम्र के लोग भी इस योजना में निवेश कर सकते हैं। हालांकि इस स्थिति में रिटायर होने के 1 महीने के भीतर निवेश करना होता है। डिस्क्लेमर: यह स्टोरी केवल जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट्स से सलाह लें।

Continue reading on the app

तीन दिवसीय दौरे पर कल मुंबई पहुंचेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, AI इम्पैक्ट समिट समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Emmanuel Macron India Visit Details: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों 16 फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे. वहीं पर 17 फरवरी को उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात होगी और फिर वह दिल्ली आएंगे और भारत-फ्रांस इनोवेशन फोरम, एआई इम्पेक्ट समिट, हॉरिजोन 2047 रोडमैप में भी हिस्सा लेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

उज्जैन व्यापार मेले में गाड़ी खरीदने का सुनहरा मौका, रोड टैक्स पर 50% छूट से बिक्री में उछाल

बसंत के मौसम के साथ ही बाजारों में रौनक लौट आई है और इसी बीच वाहन खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। उज्जैन में चल रहे व्यापार मेले ने इस बार ग्राहकों को ऐसा मौका दिया है, जिसका इंतजार कई लोग लंबे समय से कर रहे थे। यहां गाड़ी खरीदने पर … Mon, 16 Feb 2026 09:33:38 GMT

  Videos
See all

Sitapur के BJP MLA Gyan Tiwari का Police Station में धरना | #shortsvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:13:38+00:00

पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस का तंज | #pakistan #delhipolice #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:17:27+00:00

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पटना से रवाना | #bjp #nitinnaveen #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:16:15+00:00

बिल गेट्स Amravati पहुंचे नारा लोकेश ने किया स्वागत | #billgates #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-16T04:14:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers