Responsive Scrollable Menu

क्या खतरनाक है पीरियड का फ्लो कम होना? जानें कब बरतनी चाहिए सावधानी

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। गर्भाशय महिलाओं के शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है, जो उनके शरीर के पूरे स्वास्थ्य से जुड़ा है।

गर्भाशय में थोड़ी सी गड़बड़ी भी किसी भी महिला को बहुत बीमार कर सकती है। इससे थायराइड, शुगर, पीसीओडी, थकावट, बाल झड़ने से लेकर अनगिनत समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन आज की जीवनशैली में महिलाएं कम पीरियड फ्लो की समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन क्या कम पीरियड फ्लो नुकसानदेह है?

पीरियड का फ्लो गर्भाशय की अंदरूनी परत की मोटाई पर निर्भर करता है, जिसे एंडोमेट्रियम लेयर कहा जाता है। ये परत महिला के गर्भाशय में हर महीने बनती है और गर्भधारण के लिए आवरण को तैयार करती है। गर्भ में बच्चे की अनुपस्थिति में लेयर टूटकर निकलने लगती है और इस सर्कल को ही मासिक धर्म कहा जाता है।

इसी के साथ ध्यान रखने वाली बात ये है कि किसी भी महिला के पीरियड कम होंगे या ज्यादा, ये एंडोमेट्रियम लेयर पर निर्भर करता है। अगर लेयर ठीक से विकसित नहीं होती है, तो पीरियड का फ्लो कम रहता है, जबकि इसके उलट मोटाई ज्यादा होती है, तो हैवी फ्लो रहता है लेकिन हर बार कम फ्लो होना बीमारी नहीं होता।

अगर महिला को हार्मोनल असंतुलन या पीसीओडी नहीं है, वजन तेजी से कम नहीं हो रहा है, शारीरिक गतिविधि ज्यादा नहीं है और गर्भाशय में किसी तरह की सर्जरी या संक्रमण नहीं है, तो कम फ्लो भी सामान्य बात है। चिकित्सकों को मानें तो 21 से लेकर 35 दिन का सर्कल सामान्य होता है और 2 से लेकर 5 दिन का रक्तस्राव सामान्य है। अगर किसी भी महिला को 1 दिन बाद ही रक्तस्राव कम हो जाता है, तो ये खतरे की घंटी है कि जांच करा लेनी चाहिए। वहीं 7 दिन से अधिक का स्राव भी शरीर के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।

इसके साथ ही अगर पीरियड अनियमित है, पेट दर्द ज्यादा हो रहा है, गर्भधारण में परेशानी हो रही है, और बार-बार पीरियड मिस हो रहा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अपने मासिक चक्र को आहार से संतुलित किया जा सकता है। आहार में प्रोटीन और आयरन से युक्त चीजों का सेवन करें। खूब सारा पानी पीएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। रोजाना हल्का व्यायाम भी करें, जिससे गर्भाशय में रक्त का संचार तेजी से होता है, और नींद भी पूरी लें।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND vs PAK: जम्मू-कश्मीर से बिहार तक भारत-पाक मैच पर क्या बोले फैंस, टीम इंडिया की जीत के लिए ऐसे हुई पूजा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला आज यानी 15 फरवरी (रविवार) को शाम 7 बजे खेला जाने वाला है. भारत-पाक के बीच ये मुकाबला श्रीलंका में खेला जाएगा, लेकिन भारत में फैंस के अंदर इस मुकाबले को लेकर जोश काफी हाई है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट में होने वाले इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि फैंस ने क्या कहा है. 

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले फैंस ने की पूजा

उत्तर प्रदेश लखनऊ समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मैच के लिए लिए पूजा-अर्चना की जा रही है. इस दौरान भारत की जीत के यज्ञ और हवन किए जा रहे हैं. सभी देशवासी भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने के दुआ भी कर रहे हैं. 

भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या बोले फैंस

जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में भारत-पाकिस्तान टी20 क्रिकेट मैच पर एक युवा क्रिकेट फैन ने कहा, 'अगर हम भारत की बात करें, तो उनके पास बहुत मजबूत टीम है. मैं आज भारत की जर्सी पहन रहा हूं. आज हम जीतेंगे'.

वडोदरा के एक क्रिकेट फैन नीतीश राणा ने कहा, 'हम आज भारत-पाकिस्तान मैच के लिए बहुत उत्साहित हैं. सभी जानते हैं कि हमारे देश में क्रिकेट एक धर्म है, इसलिए हम आज बहुत उत्साहित हैं और इसका इंतजार कर रहे हैं. हार्दिक पांड्या हमेशा की तरह आज भी अच्छा खेलेंगे. हम बैटिंग में अच्छा करेंगे और मैच जीतेंगे'.

दिल्ली के एक एक क्रिकेट फैन ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, 'वरुण चक्रवर्ती भी खेलेंगे क्योंकि वहां कंडीशन भी स्पिन-फ्रेंडली होंगी. कुलदीप यादव भी खेल सकते हैं. हमें पहले फील्डिंग करनी चाहिए. हम रनों का पीछे करेंगे और आसानी से मैच जीत जाएंगे'.

दिल्ली के ही एक अन्य फैन ने भारत-पाकिस्तान मैच पर कहा, 'मैं बहुत एक्साइटमेंट हूं और बहुत मजा आने वाला है. आज का मुकाबला कड़ा होगा और उम्मीद है कि इंडिया जीतेगा'. 

बिहार के पटना के एक क्रिकेट फैन और युवा खिलाड़ी हर्षवर्धन ने कहा, 'इंडिया जीतेगा और ईशान किशन सबसे अच्छा प्रदर्शन करेंगे. जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे'.

 

भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर क्या बोले अन्य फैंस

 

ये भी पढ़ें : IND vs PAK: फ्री में कहां देखें भारत-पाकिस्तान का मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Continue reading on the app

  Sports

Turning Point: वो 9 गेंदें... जिसने पाकिस्तान की खोदी 'कब्र', भारत की जीत का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट

Turning Point: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाई.इस जीत से भारतीय टीम सुपर 8 राउंड में पहुंच गई.बल्लेबाजी में जहां इशान किशन हीरो रहे वहीं गेंदबाजी में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की वो 9 गेंदें रहीं जिसने पाकिस्तान के 3 विकेट निकाले. जो भारत की जीत के सबसे बड़े टर्निंग पॉइंट रहे. Sun, 15 Feb 2026 23:10:42 +0530

  Videos
See all

Taapsee Pannu को लेकर क्या बोलीं Sweta Singh? #shortsvideo #aajtak #taapseepannu #swetasingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T17:38:03+00:00

Taapsee Pannu ने कहा- फिल्म देखने कोई केवल ज्ञान लेने के लिए नहीं आता #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T17:38:53+00:00

ये सनातनियों और कालनेमियोंके बीच की तकरार है: शंकराचार्य Avimukteshwaranand #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T17:35:06+00:00

IND Vs PAK Match:मैदान पर सूर्या ने पाक को औकात दिखा दी! |BCCI |PCB |ICC #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T17:36:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers