Responsive Scrollable Menu

गलती से जल जाए दाल या सब्जी तो आजमाएं ये आसान हैक्स

खाना बनाना एक कला है और अक्सर घर में खाना बनाते समय कुछ गलतियां हो ही जाती  हैं। कभी-कभी हम किचन में एक साथ कई काम कर रहे होते हैं और इस चक्कर में दाल या सब्जी जल जाती है। लेकिन जब अजीब सी महक आने लगती हैं तो हमें बेहद दुख होता है। ऐसे में मूड तुरंत खराब हो जाता है। ऐसे में समझ में नहीं आता है कि क्या किया जाए। सारा खाना वेस्ट हो जाता है और फिर से खाना बनाने की मेहनत अलग! यह सोच ही हमें परेशान करती है।

लेकिन सच कहूं तो आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, क्योंकि जली हुई डिश का मतलब हमेशा खाना खराब होना नहीं होता। अगर आप थोड़ी स्मार्टनेस दिखाएं तो ऐसे में कुछ आसान किचन ट्रिक्स से इस खाने को बचा भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

इसे भी पढ़ें: मूंगफली के छिलकों को फेंकने की जगह इन तरीकों से करें इस्तेमाल

डिश को मिक्स ना करें

अक्सर यह देखने में आता है कि जब सब्जी या दाल जल जाती है तो लोग घबरा जाते हैं तो डिश को मिक्स करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। दरअसल, जली हुई परत नीचे बैठ जाती है और हिलाने से कड़वाहट हर जगह फैल जाती है। इसके बजाय आप गैस बंद कर दें और डिश को हिलाएं नहीं।

लगाएं तड़का 

अगर खाना जल जाए तो ऐसे में ऊपर से एक गरम तड़का लगाने से टेस्ट में काफी अंतर आ सकता है। इसके लिए आप थोड़ा घी या तेल गरम करें, उसमें जीरा, लहसुन, हींग और शायद सूखी लाल मिर्च डालें, फिर इसे बची हुई दाल या सब्जी पर डालें। ताजा खुशबू जले हुए स्वाद से ध्यान हटाएगी और टेस्ट की एक नई लेयर महसूह होगी। इससे हर कोई उस डिश को बिना शिकायत खा लेगा।

स्मार्ट तरीके से करें बैलेंस

अगर खाने में जलने की महक आ रही हैं तो ऐसे में कुछ हल्का मीठा या क्रीमी डालकर उसे आसानी से बैलेंस किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच मलाई, ताजी क्रीम, नारियल का दूध, या थोड़ा उबला हुआ दूध इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर क्रीम डिश के साथ अच्छी नहीं लगती है, तो एक चुटकी चीनी, गुड़, या कुछ कद्दूकस किया हुआ गाजर भी टेस्ट में काफी बदलाव कर सकता है।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

हरदोई: 65 साल पहले डकैत उठा ले गए थे, 80 की उम्र में मायके वापस लौटी मिठनी

Hardoi Kidnapping Case 1961: हरदोई में 65 साल पहले डकैती के दौरान अगवा हुई मिठनी 80 साल की उम्र में अपने मायके लौटीं। 1961-62 की घटना के बाद बिछड़ा परिवार छह दशक बाद मिला। यह कहानी रिश्तों, यादों और उम्मीद की मार्मिक दास्तान है।

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम, होल्डर-हेटमायर-होप का नेपाल पर हल्लाबोल

wi beat nepal: अनुभवी ऑलराउंडर जैसन होल्डर की अगुवाई में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर कप्तान शाई होप और शिमरोन हेटमायर की बड़ी साझेदारी ने कैरेबियन टीम को टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत दिला दी. जीत की हैट्रिक के साथ वेस्टइंडीज सुपर 8 के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई. Sun, 15 Feb 2026 14:36:41 +0530

  Videos
See all

India Vs Pakistan T20 World Cup Match पर बोले Harbhajan Singh? #cricket #icc #abhisheksharma #india #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T09:13:22+00:00

Cricket | India Vs Pakistan: Abhishek Sharma को लेकर Captain Suryakumar Yadav बोले? #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T09:10:17+00:00

Ind Vs Pak Today | Cricket | Sports News : T20 World Cup में India Vs pakistan #trending #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T09:15:51+00:00

Bangladesh News | News Ki Pathshala | Sushant Sinha: BNP की तरफ क्यों गए बांग्लादेश के हिंदू? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T09:09:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers