Responsive Scrollable Menu

IND vs PAK: फ्री में कहां देखें भारत-पाकिस्तान का मैच, जानिए लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज शाम 7 बजे कोलंबो में मैच खेला जाने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2027 के 27वें मैच में ये दोनों टीमों आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में धमाल मचाने वाली हैं. भारत-पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 7-1 से आगे है, मतबल भारत ने लगातार 7 टी20 मैच वर्ल्ड कप में जीते हैं.

अब भारत अपनी बढ़त को 8-1 करना चाहेगा. उससे पहले हम फैंस को बताने वाले हैं कि, वो भारत और पाकिस्तान के मैच को कहां पर और कब देख सकते हैं. इसके साथ ही हम आपको इस मैच को फ्री में देखने का तरीका भी बताने वाले हैं. 

कहां देखे भारत और पाकिस्तान का मैच 

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. ये मैच स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी HD पर हिंदी में दिख पाएंगे, जबकि स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 HD पर अंग्रेजी में देख सकते हैं. अन्य भाषाओं में मैच आप स्टार स्पोर्ट्स के क्षेत्रीय चैनलों पर देख पाएंगे, जहां तमिल, तेलुगु, कन्नड़ में प्रसारह होगा.

भारत में इंडिया-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी, जहां आप अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली, भोजपुरी और हरियाणवी में मैचों का आनंद उठा सकते हैं. इसके अलावा श्रीलंका में Dialog TV पर मैच देख पाएंगे. इसके साथ ही Dialog Play मोबाइल ऐप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग देखने को मिलेगी.

भारत में फ्री में कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच

भारत में इंडिया और पाकिस्तान के मैच का फ्री में लाइव प्रसारण आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. यहां पर आपको कोई भी पैसा खर्च करने रिचार्ज प्लान नहीं लेगा होगा. इस मैच में लाइव स्ट्रीमिंग फोन पर फ्री में उपलब्ध नहीं है.

 

ये भी पढ़ें : IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे गुरु युवराज और विराट कोहली का महारिकॉर्ड

Continue reading on the app

Maha Shivratri Vrat Katha: चित्रभानु भील की कथा पढ़े बिना अधूरा है महाशिवरात्रि का व्रत, यहां पढ़े पूरी कहानी

Maha shivratri Vrat Katha: हिंदू धर्म में भगवान शिव को सबसे प्रमुख देवताओं में गिना जाता है. महाशिवरात्रि का दिन शिव भक्ति, व्रत और साधना के लिए विशेष माना जाता है. यह पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. आज यानी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व है. भक्त जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर भगवान शिव से आशीर्वाद मांगते हैं. मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर  चित्रभानु भील शिकारी की कथा सुनने से कई गुना फल मिलता है. चलिए पढ़ते हैं कथा. 

चार प्रहर की पूजा क्यों है खास? 

महाशिवरात्रि की पूजा सुबह से लेकर रात्रि तक चार प्रहरों में की जाती है. इस दिन व्रत, रात्रि जागरण और शिव मंत्रों का जाप किया जाता है. यही कारण है कि महाशिवरात्रि को सबसे बड़ा आध्यात्मिक पर्व भी कहा जाता है.

भील शिकारी चित्रभानु की कथा (Shiv Puran Maha Shivratri Sampurn Katha in Hindi)

प्राचीन समय में चित्रभानु नाम का एक भील शिकारी था. वह शिकार करके अपने परिवार का पालन करता था. एक साहूकार से लिया गया कर्ज न चुका पाने के कारण उसे बंदी बना लिया गया. जिस स्थान पर उसे रखा गया, वहीं एक शिव मठ था. संयोग से वह दिन शिवरात्रि का ही था. शिकारी ने वहीं शिवरात्रि की कथा सुनी. शाम होते ही साहूकार ने उसे यह शर्त रखकर छोड़ दिया कि अगले दिन कर्ज चुका देना होगा.

अनजाने में हुआ शिव पूजन

मुक्त होने के बाद शिकारी भूख और प्यास से व्याकुल होकर जंगल गया. वह एक बेल के पेड़ पर चढ़कर शिकार का इंतजार करने लगा. उस पेड़ के नीचे शिवलिंग स्थापित था, लेकिन शिकारी को इसका ज्ञान नहीं था. पेड़ पर चढ़ते समय बेलपत्र टूटकर शिवलिंग पर गिरते रहे. इस तरह वह अनजाने में व्रत और पूजा करता रहा. 

रात में एक-एक कर हिरणी और हिरण आए. सभी ने अपने-अपने कारण बताकर जीवनदान मांगा. शिकारी ने करुणा दिखाते हुए सबको जाने दिया. हर बार पेड़ पर चढ़ते समय बेलपत्र शिवलिंग पर गिरते रहे. इस तरह चारों प्रहर की पूजा पूर्ण हो गई.

शिव कृपा से जीवन परिवर्तन

सुबह होते ही हिरण पूरे परिवार के साथ वापस लौट आए. यह दृश्य देखकर शिकारी का हृदय बदल गया. उसने सभी को जीवनदान दे दिया.मान्यता है कि इस अनजाने व्रत, जागरण और करुणा के कारण भगवान शिव प्रसन्न हुए. चित्रभानु को मोक्ष की प्राप्ति हुई और वह शिवलोक को प्राप्त हुआ.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2026: भगवान शिव की कृपा पाने के लिए आज महाशिवरात्रि पर करें आरती, जीवन के सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है. न्यूज नेशन किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Continue reading on the app

  Sports

'Slogger' वाले बयान पर Mohammad Amir पर बरसे Harbhajan, Abhishek Sharma का किया बचाव

पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने युवा भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा का बचाव किया है, जब रविवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 मैच से पहले पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने भारतीय बल्लेबाज को स्लॉगर कहा था। हरभजन ने कहा कि अभिषेक एक शानदार बल्लेबाज हैं और उनके पास ऐसे क्रिकेटिंग शॉट्स हैं जो कई अन्य बल्लेबाजों के पास नहीं होते। पाकिस्तान के एक टीवी शो में बोलते हुए, मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कहा।
 

इसे भी पढ़ें: भारत जीत का प्रबल दावेदार, पर Nayan Mongia ने Pakistan मैच से पहले क्यों किया Team India को अलर्ट?


आमिर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए, हरभजन ने कहा कि अभिषेक शर्मा एक गुणवत्तापूर्ण, दृढ़ निश्चयी बल्लेबाज हैं जिनके पास शॉट्स की पूरी श्रृंखला है, न कि उन स्लॉगर की तरह जो अंधाधुंध गेंद को मारते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अभिषेक लगातार प्रभावी क्रिकेट खेलते हैं। हरभजन सिंह ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि अभिषेक शर्मा एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जिताने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। वो एक बार नहीं, बल्कि बार-बार ऐसा कर सकते हैं। मैंने क्रिकेट खेला है और मैं जानता हूं कि वो एक कुशल बल्लेबाज हैं जिनके पास हर तरह के शॉट हैं; बहुत से बल्लेबाजों के पास हर तरह के शॉट नहीं होते। 

उन्होंने कहा कि एक स्लॉगर वो होता है जो सिर्फ गेंद देखता है और स्लॉग करता है; अगर गेंद लगती है तो बहुत अच्छा, और अगर नहीं लगती तो भी कोई बात नहीं। वो ऐसे नहीं हैं। वो पहली ही गेंद पर शॉट लगाते हैं और जब तक क्रीज पर रहते हैं, शॉट लगाते रहते हैं। इसलिए, वो एक कुशल बल्लेबाज हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि जिन आलोचकों ने अभिषेक शर्मा का सामना नहीं किया है, उनका उन्हें स्लॉगर कहना गलत है। उन्होंने अभिषेक से मैदान पर अपनी क्षमता साबित करने का आग्रह किया और विश्वास जताया कि उनकी एक मजबूत और लंबी पारी भारत को बड़ा स्कोर बनाने में मदद कर सकती है।
 

इसे भी पढ़ें: IND vs PAK महामुकाबले में क्या होगा भारत का Playing XI? Abhishek Sharma की वापसी, Sanju Samson बाहर!


उन्होंने कहा कि लोग जो चाहें कह सकते हैं। क्योंकि, मेरी राय में, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कभी ऐसे बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी की है, इसलिए यह कहना गलत है कि अभिषेक एक स्लॉगर है। हरभजन सिंह ने कहा कि अगर मैं आपको स्लॉगर की परिभाषा बता दूं, तो बहुत से लोग नाराज़ हो जाएंगे। इसलिए मैं ऐसा नहीं कहना चाहता। क्योंकि हम उस स्तर पर नहीं खेलते कि वे कुछ कहें और हम बार-बार प्रतिक्रिया दें। मैं ऐसा नहीं करना चाहता। क्योंकि हो सकता है कि वह हमसे प्रतिक्रिया करवाना चाहता हो। लेकिन फिर भी, मैं कहूंगा, अभिषेक, कल हमें वही दिखाओ जो तुमने पहले दिखाया था। और हमें दिखाओ कि अभिषेक क्या कर सकता है। मुझे अभिषेक से बहुत उम्मीदें हैं। और अगर वह लंबे समय तक खेलता है, तो टीम इंडिया एक बहुत बड़ा स्कोर बनाएगी।
Sun, 15 Feb 2026 13:01:25 +0530

  Videos
See all

Sambhal Muslim Woman Kanwar Yatra: बुर्का पहन संभल में कांवड़ लेकर पहुंची मुस्लिम शिवभक्त Tamanna #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T08:10:22+00:00

IND vs Pak T20 World Cup Updates: मैच से पहले भारत के लिए ‘गुड न्यूज’ |Colombo Stadium Cricket Match #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T08:15:00+00:00

India Vs Pakistan | T20 World Cup |नकवी का नाम आते ही बीच डिबेट बोलने लगे ट्रॉफी चोर! #t20worldcup #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T08:09:43+00:00

Varanasi, Uttar Pradesh:India-Pak मैच से पहले फैंस ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T08:08:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers