Responsive Scrollable Menu

भाजपा सुनेगी कार्यकर्ताओं के 'मन की बात', पार्टी मुख्यालय में हर दिन मिलेंगे सीनियर नेता; किसकी किस दिन ड्यूटी

नई योजना के तहत विनोद तावड़े ने मुलाकात शुरू भी कर दी है. नई व्यवस्था के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि पार्टी मुख्यालय पर हर दिन दो राष्ट्रीय महासचिव और दो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपस्थित रहें.

Continue reading on the app

कांस्टेबल से IPS बने विजय सिंह गुर्जर, सूदखोरों से छुड़वाई 100 करोड़ की जमीन, किसानों को लौटाए कागजात

आईपीएस विजय स‍िंह गुर्जर राजकोट ग्रामीण एसपी हैं. राजस्‍थान के झुंझुनूं ज‍िले के रहने वाले हैं.

Continue reading on the app

  Sports

Mahela Jayawardene ने Mumbai Indians के Head Coach पद से दिया इस्तीफा, फ्रेंचाइजी ने की पुष्टि

 श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। जयवर्धने जब पहली बार मुंबई के मुख्य कोच बने थे तब उनकी टीम ने तीन खिताब जीते थे। उन्होंने इसके बाद 2025 के सत्र से पहले फिर से मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभाली। इससे पहले उन्होंने 2017 से 2022 तक मुंबई को कोचिंग दी थी।’’ 

मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने बयान में कहा, ‘‘महेला ने वर्षों से मुंबई इंडियंस में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका शांतचित्त रहकर नेतृत्व करना, ईमानदारी और खेल के प्रति गहरा लगाव हमारे लिए बहुत मायने रखता है। मैं मुंबई इंडियंस के परिवार की तरफ से महेला का उनके वर्षों के अमूल्य योगदान और अटूट प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त करती हूं।’’ 

जयवर्धने ने भी टीम के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद करते हुए फ्रेंचाइजी और उसके मालिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस पिछले एक दशक से मेरे सफर का एक बेहद खास हिस्सा रही है। खिलाड़ी, कोचिंग टीम, ‘वनफैमिली’ का अविश्वसनीय समर्थन और सबसे बढ़कर प्रशंसकों ने इसे ऐसा अनुभव बना दिया है जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।’’ 

जयवर्धने के मुख्य कोच के रूप में पहले कार्यकाल में मुंबई इंडियंस को 2017, 2019 और 2020 में तीन आईपीएल खिताब जीते थे। उन्हें 2025 के सत्र से पहले मार्क बाउचर की जगह फिर से मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में चौथे स्थान पर रही थी जबकि 2026 में उसका अभियान अच्छा नहीं रहा और पांच बार की चैंपियन टीम नौवें स्थान पर रही थी। 

मुंबई इंडियंस को अब 15 नवंबर को आईपीएल में खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तिथि से पहले नया मुख्य कोच नियुक्त करना होगा। आईपीएल की नीलामी दिसंबर में गोवा में होने की उम्मीद है।

Sat, 17 Oct 2026 14:15:00 +0530

  Videos
See all

Breaking News Live : हिरासत में अभिजीत दीपके पर सबसे बड़ा अपडेट, जानिए पूरा मामला ! | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:14:25+00:00

News18 UP Mega Survey: सर्वे में CM Yogi का जलवा, क्या बोली Ghaziabad की जनता? | Public Reaction #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T09:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers