Responsive Scrollable Menu

Stock Market: 19 अक्टूबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Sensex-Nifty closes green: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज 16 अक्टूबर को सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में रिकवरी फेल हो गए। इस मिले-जुले माहौल में निवेशकों की दौलत में ₹83 हजार करोड़ का इजाफा हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें आज कैसा रहा मार्केट और सेंसेक्स के टॉप गेनर-लूजर

Continue reading on the app

DP World भारत में करेगी 5 अरब डॉलर तक का अतिरिक्त निवेश, बुनियादी ढांचे पर जोर

प्रमुख लॉजिस्टिक कंपनी डीपी वर्ल्ड भारत में तीन से पांच अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने को तैयार है। कंपनी के समूह मुख्य कार्यकारी युवराज नारायण ने कहा कि देश की व्यापार क्षमता का पूरा लाभ उठाने के लिए बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास और परियोजनाओं को जल्द मंजूरी देना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि पश्चिम एशिया में जारी व्यवधान वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं पर नए सिरे से विचार करने को मजबूर कर रहे हैं।

नारायण ने कहा कि कंपनी का प्रस्तावित अतिरिक्त निवेश किसी निश्चित समय-सारणी से बंधा नहीं है और यह परियोजनाओं के लिए बोलियों के नतीजों पर निर्भर करेगा। कंपनी बंदरगाह और लॉजिस्टिक परियोजनाओं में निवेश के अवसर तलाश रही है, जिनमें पश्चिमी तट पर प्रस्तावित वधावन बंदरगाह भी शामिल है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, हम भारत में तीन अरब से पांच अरब डॉलर के बीच निवेश करने के लिए तैयार हैं।

वधावन बंदरगाह परियोजना का जिक्र करते हुए नारायण ने कहा कि अगले 10-15 वर्षों में इसके विभिन्न चरणों पर कुल 10 अरब डॉलर का निवेश हो सकता है। दुबई स्थित डीपी वर्ल्ड भारत में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है। दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश घरेलू संपर्क मजबूत करने और बड़े विनिर्माण एवं निर्यात केंद्र के रूप में उभरने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

नारायण ने कहा कि भारत में बुनियादी ढांचे के विकास से काफी सुधार हुआ है, लेकिन बंदरगाहों, रेल नेटवर्क और परियोजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़ी प्रक्रियाओं को और तेज करने की जरूरत है। वधावन परियोजना में लंबे इंतजार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, हर कोई हमेशा यही उम्मीद करता है कि चीजें तेजी से हों। उन्होंने जोर दिया कि बुनियादी ढांचे का विकास सड़कों, हवाई अड्डों और बिजली के क्षेत्र में हुई प्रगति के साथ तालमेल बिठाकर होना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

Hong Kong Sixes: भुवनेश्वर कुमार बाहर, क्रुणाल पंड्या बने कप्तान, भारत की टीम में अचानक हुआ बड़ा बदलाव

Hong Kong Sixes: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेज 2026 के लिए भारत की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. भुवनेश्वर कुमार इस टूर्नामेंट से हट गए हैं, जिसके चलते स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को कप्तान चुना गया है. Sat, 17 Oct 2026 13:46:26 +0530

  Videos
See all

'इससे बड़ा सौभाग्य क्या है?'- CM Yogi | Lucknow | BJP | Hindi News | CM Yogi Speech #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T08:46:26+00:00

'कानून की सबसे बड़ी पूंजी, कानून की धारा ही नहीं बल्कि आम जन का विश्वास' | CM Yogi Speech #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T08:44:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers