अंधे कत्ल का पर्दाफाश, 20% ब्याज और धमकियों से थे परेशान, पुलिस ने चारों आरोपी गिरफ्तार किये
ग्वालियर पुलिस ने ग्राम पिपरौली के खेत में मिले शव की गुत्थी को सुलझा लिया है और इया अंधे क़त्ल को अंजाम देने वाले काह्रों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, शुरूआती पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक ब्याज पर पैसे उधार देता था, आरोपियों ने भी उससे पैसे लाखों रुपये लिए थे जिसकी वसूली मृतक 20 प्रतिशत ब्याज की दर से कर रहा था और नहीं देने पर रोज टोकाटोकी करता था और धमकियाँ देता था जिससे परेशान होकर उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
ग्वालियर पुलिस ने आज कंट्रोल रूम में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्टूबर को डायल 112 को सूचना मिली कि झाँसी रोड थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली में भागीरथ गुर्जर के खेत में एक शव पड़ा है, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची आसपास मालूम किया तो मृतक की पहचान पुरुषोत्तम गुर्जर के रूप में हुई जिसे उसके सगे भाई जितेन्द्र ने पहचाना, पुरुषोत्तम छोटी मडईयां केदारपुर थाना झांसीरोड का रहने वाला था। मृतक के सिर और गार्डन पर धारदार हथियार से चोट के निशान से पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी।
5 टीमों ने 72 घंटे में सभी आरोपी गिरफ्तार किये
एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए 5 टीमें गठित की गई, टीमों में लगातार घटनास्थल और आसपास के निवासियों, मृतक के परिजनों, संदेहियों से पूछताछ की, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए और करीब 72 घंटे में हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या करने वाले चरों आरोपियों रमन गुर्जर, राधाकृष्ण गुर्जर, छोटू उर्फ राहुल गुर्जर और विजय उर्फ खैरी गुर्जर निवासीगण छोटी मडईयां केदारपुर थाना झॉसीरोड़ जिला ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया ।
मृतक 20% ब्याज पर कर्ज देता था नहीं चुकाने पर धमकी देता था
शुरूआती पूछताछ में सामने आया कि पुरुषोत्तम गुर्जर ब्याज पर पैसे उधार देता था, रमन गुर्जर, राधाकृष्ण गुर्जर, छोटू उर्फ राहुल गुर्जर, विजय उर्फ खेरी गुर्जर ने मृतक पुरुषोत्तम गुर्जर से 20% ब्याज पर लाखों रुपये का कर्ज ले रखा था। मृतक पुरुषोत्तम ब्याज की वसूली के लिये इन लोगों पर विभिन्न प्रकार से दबाब बनाता था, और धमकियाँ देता था, जिससे परेशान होकर चारों ने पुरुषोत्तम की हत्या की योजना बनाई।
खेत में ले जाकर चारों ने कुल्हाड़ी मारकर की हत्या
इन लोगों ने पुरुषोत्तम गुर्जर को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की और उन्हें इसका जल्दी मौका भी मिल गया, पुरुषोत्तम के साले की एक्सीडेंट में मौत हो गई तो उसकी पत्नी अपने मायके चली गई, 13 अक्टूबर को को रात करीब 11 बजे रमन गुर्जर ने पुरुषोत्तम को उसके घर जाकर सोते से जगाया और ब्याज देने की बात कहकर घर के बाहर चलने के लिए कहा वो उसे भागीरथ के खेत में ले गया और बातचीत के दौरान उसपर अचानक हमला कर दिया, वहां खेत में पहले से मौजूद अन्य तीनों ने भी पुरुषोत्तम पर हमला कर उसकी हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दशहरा से पहले इस लघु वित्त बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 16 अक्टूबर से नए रेट लागू, यहाँ करें चेक
रेपो रेट में आरबीआई ने 25 आधार अंकों की वृद्धि की है। जिसके बाद से ही लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी हो चुका है। अब इस सूची में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी शामिल हो चुका है। बदलाव के बाद बैंक 4% से लेकर 8.25% ब्याज सामान्य नागरिकों को ऑफर कर रहा है। केवल कुछ टेन्योर के लिए ही इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया गया।
ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक अलग-अलग वित्तीय कारकों को ध्यान में रखते हुए ब्याज दरों में समय पर बदलाव करते रहते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिलती रहेगी। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 4.15% से लेकर 8.50% के बीच है।
इस टेन्योर पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज
डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन मिलता है। केवल एक मैच्योरिटी स्लैब पर ब्याज बढ़ाया गया है। पहले 18 महीने के टेन्योर पर बैंक 7.80% ब्याज ऑफर करता था, जिसे बढ़ाकर 8.01% कर दिया गया है। अब वरिष्ठ नागरिकों को 8.16% ब्याज मिल रहा है, जबकि पहले 7.95% ब्याज मिलता था।
5 साल के टेन्योर पर अधिकतम ब्याज
बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न 5 साल के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए 8.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.50 प्रतिशत है। इसके अलावा 30 महीने के टेन्योर पर बैंक 8.10% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 15 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। बैंक 3 साल से लेकर 5 साल से कम के टेन्योर को छोड़कर एक साल या इससे अधिक के सभी मैच्योरिटी स्लैब पर 7% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।
टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें
- 7 से लेकर 14 दिन- 4%
- 15 से लेकर 45 दिन- 4.25%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
- 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 5%
- 6 महीने 1 दिन- 6.50%
- 6 महीने 1 दिन से अधिक और 9 महीने तक- 5.50%
- 9 महीने से अधिक और 1 साल से कम- 6%
- 1 साल- 7.25%
- 1 साल 1 दिन- 7.51%
- 1 साल 1 दिन से अधिक और 18 महीने से कम- 7.25%
- 18 महीने- 8.01%
- 18 महीने से अधिक और 2 साल तक- 7.25%
- 30 महीने- 8.10%
- 30 महीने से अधिक और 3 साल तक- 8.25%
- 30 साल से अधिक और 5 साल से कम- 6.75%
- 5 साल- 8.25%
- 5 साल से अधिक को 10 साल तक- 7.25%
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









