Responsive Scrollable Menu

Guruvayur Temple में दर्शन के लिए आभासी कतार की व्यवस्था शुरू

त्रिशूर, चार अगस्त केरल के प्रसिद्ध गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर आने वाले श्रद्धालु अब दर्शन के लिए आभासी कतार सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। भीड़ को कम करने और प्रतीक्षा की लंबी अवधि के कारण श्रद्धालुओं को होने वाली परेशानी को कम करने के उद्देश्य से गुरुवायुर देवस्वओम ने मंगलवार से प्रयोग के तौर पर यह व्यवस्था शुरू की। गुरुवायुर देवस्वओम के अध्यक्ष ए.वी. गोपीनाथ ने यहां पत्रकारों को बताया कि प्रयोग के तौर पर आभासी कतार व्यवस्था मंगलवार और बृहस्पतिवार को उपलब्ध होगी।

इसमें हर दिन आठ समय अवधि दी जाएगी और हर समय अवधि में 300 श्रद्धालु शामिल हो सकेंगे, जिससे ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली के जरिये हर दिन 2,400 लोग दर्शन कर पाएंगे। गोपीनाथ ने कहा कि इस पहल से उन श्रद्धालुओं की मुश्किलें काफी कम होने की उम्मीद है, जिन्हें अक्सर मंदिर में प्रवेश करने के लिए घंटों लंबी कतारों में प्रतीक्षा करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो देवस्वओम इस सुविधा को प्रत्येक दिन शुरू करने की योजना बना रहा है।

अध्यक्ष ने कहा कि यह व्यवस्था आगामी ओणम के दौरान और तीर्थयात्रा के अन्य व्यस्त समय के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद साबित होगा। मंदिर प्रशासन ने कहा कि जिन भक्तों ने ऑनलाइन दर्शन के लिए बुकिंग की है, उन्हें दर्शन के लिए तय समय पर मंदिर पहुंचना होगा, जिससे यह प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक और परेशानी मुक्त हो जाएगी। उन्होंने बताया कि आभासी कतार की व्यवस्था हर दिन आठ घंटे रहेगी।

इससे पूर्व गुरुवायुर देवस्वओम ने एक ‘फेसबुक’ पोस्ट में कहा था कि अगस्त में आभासी कतार सुविधा के लिए बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और सितंबर के लिए ऑनलाइन बुकिंग जल्द शुरू होगी। श्रद्धालु गुरुवायुर देवस्वओम की वेबसाइट पर अपनी समय अवधि को बुक कर सकते हैं।

Continue reading on the app

Bikaner में उबलती दाल के भगोने में गिरने से पाँच साल के बच्चे की मौत

जयपुर, चार अगस्त राजस्थान के बीकानेर जिले में दादा की शोकसभा में आए रिश्तेदारों के लिए बन रही गर्म दाल के भगोने में गिरने से पांच वर्षीय एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के उदरासर गांव में हुई तथा मृत बालक की पहचान संकेत के रूप में हुई है।

सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि संकेत के दादा कानाराम मेघवाल का 26 जुलाई को निधन हुआ था और उनके निधन के आठवें दिन दो अगस्त को शोकसभा में आए लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था। संकेत वहीं खेल रहा था। राजकुमार ने बताया कि खेलते समय संकेत पीछे की ओर दौड़ रहा था और इसी दौरान वह बिना ढके उबलती दाल के बड़े बर्तन में गिर गया।

पुलिस के अनुसार बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए। करीब 90 प्रतिशत तक झुलस जाने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बच्चे के पिता मजदूरी करते हैं। संकेत तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसका सात वर्षीय बड़ा भाई और तीन वर्षीय छोटी बहन है।

Continue reading on the app

  Sports

भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

india sri lanka tests most sixes record: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू के नाम भारत-श्रीलंका टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है. उन्होंने 11 मैच खेलकर इसे अपने नाम किया और अब तक दोनों टीमों में से कोई भी इसकी बराबरी तक नहीं कर पाया है. सिद्धू ने कुल 18 छक्के लगाए. उनके नाम इस टीम के खिलाफ टेस्ट मैच 935 रन भी दर्ज हैं. इस दौरान 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे. Wed, 5 Aug 2026 05:15:57 +0530

  Videos
See all

Mandla Bull Fights: बीच सड़क पर सांडों की जबरदस्त लड़ाई! | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:45:27+00:00

Maharashtra | 'गूंगी गुड़िया' बयान पर भारी बवाल! | #shorts #viralvideo #viralnews #sunetrapawar #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:45:32+00:00

Pakistan Crisis LIVE | Khyber Pakhtunkhwa Blast, Peshawar में हड़कंप | Asim Munir | Shehbaz Sharif #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:47:15+00:00

AAJTAK 2 | ASSAM FLOOD | मूसलाधार बारिश से बढ़ा जलस्तर, बाढ़ ने लिया भयावह रुप! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T01:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers