Responsive Scrollable Menu

कानपुर में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लखनऊ एयरपोर्ट और CM ग्रिड योजना तक होती थी सप्लाई

कानपुर: कानपुर के पनकी में नकली सीमेंट पकड़े जाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि अंबुजा सीमेंट के नाम पर नकली सीमेंट तैयार कर लखनऊ एयरपोर्ट और सीएम ग्रिड योजना तक सप्लाई की जा रही थी। पुलिस ने मौके से 1,000 से ज्यादा सीमेंट से भरी बोरियां और 3,000 से ज्यादा …

The post कानपुर में नकली सीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लखनऊ एयरपोर्ट और CM ग्रिड योजना तक होती थी सप्लाई appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

Bhopal News : खंडहर में मिला मासूम का शव, कल रात से नहीं लौटी थी घर, झुग्गी में रहती थी, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी भोपाल के उप नगर बैरागढ़ में एक 12-13 साल की मासूम का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई, मासूम कल रात घर से निकली थी फिर वापस नहीं लौटी, परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में  दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस उसे तलाश पाती उससे पहले ही उसका शव एक खंडहर में मिलने की खबर सामने आ गई।

बैरागढ़ की फाटक रोड स्थित झुग्गी बस्ती में पन्नी बीनने वाले परिवार की एक 12-13 साल की मासूम का शव सुबह सुबह एक खंडहर के पास मिला,  तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और बैरागढ़ पुलिस मौके पर पर पहुंची, फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और जाँच पड़ताल शुरू की गई।

कल रात घर से निकली फिर लौटी नहीं 

पुलिस के मुताबिक बच्ची क्षेत्र में ही रहने वाली है, उसके परिवार ने कल रात पुलिस में बच्ची के गुमशुदा होने की शिकायत की थी, परिजनों ने बताया था कि बच्ची रात को घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी थी , पुलिस ने रात से ही बच्ची की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन आज सुबह बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर  में होने की जानकारी सामने आई।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

सूचना पर मौके पर पहुंचे डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला ने कहा शुरूआती जाँच में फोरेंसिक टीम को बच्ची के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं,  मौत की असली वजह पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही मालूम चल सकेगी, उन्होंने एक सवाल के जवाब में बच्ची की हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया।

पुलिस को एक सीसीटीवी में दिखाई दी बच्ची

बच्ची का शव देखकर उसकी माँ का रो रोकर बुरा हाल है उसके आंसू नहीं थम रहे, वो चीख कर कह रही है मेरी मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस को शुरुआती जाँच में एक सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें बच्ची जाती दिखाई दे रही है पुलिस इसके आधार पर आरोपी को तलाशने की कोशिश कर रही है, घटना के बाद से झुग्गी बस्ती के परिवारों में सन्नाटा पसरा है।

बैरागढ़ से रवि नाथानी की रिपोर्ट   

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027: हार्दिक पंड्या के फ्यूचर पर सस्पेंस, फैसले की घड़ी करीब, अश्विन का बड़ा दावा

R Ashwin On Hardik Pandya Trade: आईपीएल 2027 से पहले माना जा रहा है कि कई टीम हार्दिक पंड्या को ट्रेड करने की कोशिश कर रही है. इस पर पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा दावा किया है. Sun, 18 Oct 2026 15:03:00 +0530

  Videos
See all

Aadhaar Card Update: आधार से हटा Care Of का ऑप्शन, पिता-पति का नाम कैसे जुड़वाएं? | UIDAI | N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T10:15:28+00:00

Kolkata Pandal Stampede: बंगाल के पंडालों में VIP व्यवस्था नहीं रखी जाएगी- CM शुभेंदु #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-18T10:10:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers