Responsive Scrollable Menu

यात्रियों को महंगे फ्लाइट टिकटों से मिलेगी राहत:मनमाने किराए को कंट्रोल करने के नए नियम फाइनल, सरकार दो हफ्ते में जारी करेगी

यात्रियों को महंगे फ्लाइट टिकटों से जल्द ही राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने एयरलाइंस के मनमाने किराए को कंट्रोल करने के लिए नए नियमों को फाइनल कर लिया है। सरकार दो हफ्ते में इन नए नियमों को जारी करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि जारी नियमों को 16 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर कोर्ट के सामने पेश किया जाए। इस फैसले का सीधा असर शेयर बाजार पर भी दिखा। इंडिगो एयरलाइन को चलाने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयरों में आज 2% की गिरावट आई। PIL पर सुनवाई में कोर्ट ने सरकार को क्या आदेश दिया? सुप्रीम कोर्ट में प्राइवेट एयरलाइंस की ओर से वसूले जाने वाले मनमाने किराए को लेकर दायर एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई चल रही थी। सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस आर महादेवन और जस्टिस अपारेश सिंह की बेंच को नए नियमों की स्थिति बताई। सॉलिसिटर जनरल ने बेंच से कहा कि हवाई किराए को कंट्रोल करने के नियमों को फाइनल कर दिया गया है और इन्हें सरकारी मंजूरी भी मिल चुकी है। इन नियमों को अगले दो हफ्तों के भीतर पब्लिश कर दिया जाएगा। इसके बाद कोर्ट ने मामले को 16 नवंबर को सुनवाई के लिए लिस्टेड करते हुए सरकार को पब्लिश नियमों को सामने रखने का आदेश दिया। अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने दी थी एयरलाइंस ग्राउंड करने की चेतावनी हवाई किराए के नियमों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले भी एक्शन ले चुका है। इससे पहले अगस्त महीने में हुई सुनवाई में कोर्ट ने केंद्र सरकार को स्पष्ट निर्देश दिया था कि नियम न मानने वाली एयरलाइंस को ग्राउंडेड (उड़ान भरने से रोक) कर दिया जाए। उस समय सिविल एविशन मिनिस्ट्री ने कोर्ट को बताया था कि नियम फाइनल होने तक वह एयरलाइंस को किराए के संबंध में 'ऑफिस मेमोरेंडम' जारी कर रही है, लेकिन एयरलाइंस इन निर्देशों का पालन नहीं कर रही हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के सौंपे गए ड्राफ्ट नियमों की भी समीक्षा की थी। इंडिगो का शेयर 2% गिरकर ₹4,674 पर आया हवाई किरायों पर सरकारी कंट्रोल और सख्ती की खबर से बाजार में एयरलाइन शेयरों पर दबाव देखा गया। शुक्रवार को इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर 2.17% गिरकर 4,674 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों को आशंका है कि सरकार के फिक्स्ड नियम या किराए की ऊपरी सीमा लागू करने से एयरलाइंस के प्रॉफिट मार्जिन और यील्ड यानी प्रति यात्री कमाई पर असर पड़ सकता है। यात्रियों को मनमाने किराए से राहत मिलने की उम्मीद अगले दो हफ्ते में नए पब्लिश होने वाले नियमों से यह स्पष्ट हो जाएगा कि त्योहारों, पीक सीजन या इमरजेंसी के समय एयरलाइंस किराए में कितना इजाफा कर सकेंगी। 16 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में पब्लिश नियमों की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद देश में हवाई सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को मनमाने किराए से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। ये खबर भी पढ़ें… एअर इंडिया की इंटरनेशनल उड़ानें 17 हजार तक महंगी: घरेलू उड़ानों पर भी ज्यादा चार्ज, वजह महंगा ईंधन; इंडिगो पहले ही किराया बढ़ा चुकी एअर इंडिया की फ्लाइट में कल से सफर करना महंगा हो जाएगा। इंडिगो के बाद एयरलाइन ने भी घरेलू उड़ानों में 1200 रुपए तक और इंटरनेशनल उड़ानों में 17,800 रुपए तक एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज लगाने का ऐलान किया है। नए फ्यूल चार्ज एयर इंडिया एक्सप्रेस पर भी लागू होंगे, क्योंकि दोनों टाटा ग्रुप की एयरलाइन हैं। नई कीमतें 9 अक्टूबर रात 12:01 बजे से लागू होंगी। एयरलाइन ने यह फैसला एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी जेट फ्यूल महंगा होने की वजह से लिया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

जर्मनी में रहने की जगह तलाश रही छात्रा से किराये के नाम पर 2.4 लाख रुपये की ठगी

जर्मनी में रहने की जगह तलाश रही छात्रा से किराये के नाम पर 2.4 लाख रुपये की ठगी

Continue reading on the app

  Sports

1425 दिन का इंतजार खत्म! चिन्नास्वामी में उतरेंगे भुवनेश्वर कुमार, RCB नहीं इस बार सीने पर टीम इंडिया की ब्लू जर्सी

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में स्पेशल एंट्री हुई है. भुवनेश्वर को करीब चार बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम में चुना गया था, लेकिन अचानक उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 मैच के लिए भी भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है. भुवी 1425 दिन बाद टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरेंगे. Sat, 17 Oct 2026 12:51:44 +0530

  Videos
See all

कनाडा में दिवंगत परविंदर सिंह झोटा के लिए खालिस्तानियों का प्रदर्शन #khalistan #drugs #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T07:42:02+00:00

Delhi Protest | Breaking News थोड़ी देर में अभिजीत दिपके पर बड़ा फैसला! #abhijeetdipke #cjpnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T07:42:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers