Responsive Scrollable Menu

शुरुआती कारोबार में Sensex 113 अंक फिसला, Nifty गिरकर 22,967 पर आया

 घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और पिछले कारोबारी सत्र में चार प्रतिशत की तेजी के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट से शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बढ़ा। हालांकि, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में मजबूत लिवाली ने बाजार की गिरावट को काफी हद तक सीमित रखा। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 113 अंक की गिरावट के साथ 74,187 अंक पर जबकि एनएसई का 50 शेयर वाला निफ्टी 27.20 अंक टूटकर 22,967.15 अंक पर आ गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। आईटी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा के शेयर में पांच प्रतिशत की तेजी आई। कंपनी के वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफे में 32.74 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी देने के बाद उसका शेयर चढ़ा। वहीं इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयर भी बढ़त में रहे।

 एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 5,285.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.61 प्रतिशत फिसलकर 105.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,533.72 अंक यानी 2.11 प्रतिशत उछलकर और निफ्टी 374.65 अंक यानी 1.66 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

मालेगांव केस: 3 साल की बच्ची से रेप और मर्डर…दोषी विजय खैरनार को फांसी की सजा

Malegaon rape murder case: महाराष्ट्र के मालेगांव में हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी थी. मामले की जल्द सुनवाई और सख्त सजा की मांग उठी थी.

Continue reading on the app

  Sports

15वीं मंजिल की बालकनी से उल्टा लटकाया... युजवेंद्र चहल की जिंदगी की वो खौफनाक रात, जिसे याद कर कांप जाती है रूह

Yuzvendra Chahal Aakash Chopra Podcast: लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने साल 2013 के आईपीएल के दौरान हुए एक खौफनाक वाकये का खुलासा किया है. मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए बेंगलुरु में आरसीबी की एक पार्टी के दौरान नशे में धुत एक विदेशी खिलाड़ी ने चहल को होटल की 15वीं मंजिल की बालकनी से उल्टा लटका दिया था. दूसरे खिलाड़ियों के समय पर बीच-बचैव से उनकी जान बची. उस समय कम उम्र और अनुभवहीनता के कारण चहल ने कोई शिकायत नहीं की और अपना पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित किया. Fri, 16 Oct 2026 16:29:52 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War LIVE Updates: सऊदी-हूती महायुद्ध की खबरें | Iran America War | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T11:45:01+00:00

Iran America War Live Update: महायुद्ध की खबरें LIVE| Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T11:45:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers