Responsive Scrollable Menu

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा में बनेगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, 100 बेड से होगी शुरुआत

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनाने की पहल शुरू कर दी है. यहां एक रुपये में जमीन उपलब्ध कराई गई है. रांची स्थित रिम्स में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में अस्पताल के निर्माण और संचालन को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए.

100 बेड से होगी शुरुआत, 400 बेड तक विस्तार की योजना

अस्पताल की शुरुआत 100 बेड से होगी. बाद में इसे बढ़ाकर 400 बेड का करने की योजना है. राज्य सरकार ने एक रुपये की बोली लगाने वाली तीन संस्थाओं को जमीन उपलब्ध कराई है. इनमें मनी महेश हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड, आई केयर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च और डॉ. विधानचंद रॉय अस्पताल, रानीगंज शामिल हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि सरकार चार मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोलने की दिशा में काम कर रही है. इनमें जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और खूंटी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जामताड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की लंबे समय से जरूरत थी. इस पहल से स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूसरे जिलों और राज्यों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- JTET Exam 2026: गड़बड़ी रोकने के लिए झारखंड में नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी, अब OMR Sheet पर पहले से छपेगा नाम और रोल नंबर

Continue reading on the app

दिल्लीवालो, अब राहत की सांस ले लो, मुंबई ने छीन लिया दिल्ली का 'दर्द वाला ताज', हार में भी है खुशी की बात

Mumbai tops in Pollution: द‍िल्‍ली को पछाड़कर मुंबई देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. IQAir की रैंकिंग में मुंबई पांचवें स्‍थान पर है. हालांक‍ि दिल्ली का हाल भी खराब है और वह दुन‍िया में प्रदूष‍ित शहरों में छठे स्थान पर है. कम बारिश, गर्मी और कमजोर हवाओं के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट में पहली बार लड़के-लड़कियां मिलकर बनाएंगे रन, 80 ओवर का अनोखा टूर्नामेंट, फौरन होगा फैसला

What is test T20 tournament: क्रिकेट में अब जीत का फॉर्मूला बदलने वाला है! श्रीलंका में 14 से 29 नवंबर तक होने वाले ‘टेस्ट ट्वेंटी’ टूर्नामेंट में लड़के और लड़कियां एक ही टीम से खेलेंगे. दोनों के बनाए रन जुड़ेंगे और जीत-हार का फैसला भी साझा प्रदर्शन से होगा. 80 ओवर के इस अनोखे प्रारूप में लाल और सफेद, दोनों गेंदों का इस्तेमाल होगा. एक ही दिन में मुकाबले के शुरुआती 40 ओवर लाल गेंद से दिन में, जबकि अगले 40 ओवर सफेद गेंद से फ्लडलाइट में खेले जाएंगे. चार महाद्वीपीय टीमों में 160 युवा क्रिकेटर शामिल होंगे. Fri, 16 Oct 2026 17:06:54 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War LIVE Updates: सऊदी-हूती महायुद्ध की खबरें | Iran America War | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T11:45:01+00:00

Weather Update : 22 राज्यों के लिए IMD का अलर्ट? | IMD Alert | Rain | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T11:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers