Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में दो अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी, CM धामी ने दी मंजूरी

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने जा रहे दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) में समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. दोनों अग्निवीर नवंबर 2026 में सेना से सेवामुक्त होने वाले पहले बैच का हिस्सा हैं. उन्हें वाहिनी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित किया जाएगा.

संयुक्त सचिव, भारत सरकार की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया था कि अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए जवानों का पहला बैच नवंबर 2026 में सशस्त्र बलों से सेवामुक्त होने जा रहा है. इसी क्रम में उत्तराखंड के दो अग्निवीरों के समायोजन की अपेक्षा की गई थी. मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर अनुमोदन प्रदान कर दिया है.

40वीं वाहिनी पीएसी में हुई भर्ती

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव पर सहमति प्रदान करते हुए 40वीं वाहिनी पीएसी में उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष दो अग्निवीरों के समायोजन को मंजूरी दी है। राज्य सरकार के इस निर्णय से सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को आगे भी सेवा का अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है।

क्या बोले सीएम धामी? 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू की गई अग्निपथ योजना देश के युवाओं में अनुशासन, राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सशक्त कर रही है। अग्निवीर भारतीय सेना में सेवा के दौरान जो कौशल, अनुभव और अनुशासन अर्जित करते हैं, वह राष्ट्र की अमूल्य पूंजी है। हमारी सरकार अग्निवीरों के योगदान और उनकी क्षमताओं का सम्मान करती है। हमारा प्रयास है कि देश की सेवा कर चुके इन युवाओं को आगे भी प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिले और उनके सैन्य अनुभव, अनुशासन एवं दक्षता का लाभ राज्य को प्राप्त हो। उत्तराखंड सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

Continue reading on the app

अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! आज टीम इंडिया के लिए ये 2 खतरनाक खिलाड़ी मचाएंगी धमाल, देखिए इनके शानदार आंकड़े

IND W vs ZIM W : आज से भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया अपना पहला टी20 मैच जिम्बाब्व के साथ 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेलने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर भले ही फैंस को नहीं देखने के लिए मिलेगा, क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के काफी ज्यादा मजबूत है. ऐसे में मुकाबला एकतरफा होने की उम्मीद होगी, जिसमें टीम इंडिया का दबदबा देखने के लिए मिलेगा. 

भारतीय क्रिकेट टीम के इस दबदबे को जिम्बाब्वे पर बढ़ाने के लिए आज 2 खतरनाक खिलाड़ियों का टीम इंडिया में नजर आएंगे. जो बल्ले के साथ धमाल मचा सकते हैं. ये दोनों खिलाड़ी टीम में बल्लेबाजी की भूमिका निभाते हैं. दोनों ही दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के साथ साथ आक्रामक खेल के लिए भी जाने जाते हैं. तो आइए उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं. 

ये 2 खतरनाक खिलाड़ियों मचाएंगे धमाल

टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में 23 साल की दाएं हाथ की अनुष्का शर्मा धमाल मचा सकती है. उनके अलावा दाएं हाथ की फिनिशर बल्लेबाज निक्की प्रसाद भी टीम इंडिया के लिए अपना धमाल मचा सकती है. वो आज अपना टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकती हैं. अनुष्का और निक्की दोनों ने महिला प्रीमियर लीग डब्ल्यूपीएल में बल्ले के साथ धमाल मचाया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

अनुष्का शर्मा ने भारत के लिए 3 टी20 मैचों में 72 रन बनाए हैं. वहीं डब्ल्यूपीएल में उन्होंने गुजरात जायंट्स के लिए 7 मैचों में 177 रन बनाए. वहीं निक्की ने डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 18 मैचों कें 153 रन बनाए हैं. अब ये दोनों बल्लेबाज भारत के लिए धमाल मचाना चाहेंगे.

कब और कहां देखें मुकाबला 

भारतीय महिला और जिम्बाब्वे महिला टीम के पहला टी20 मुकाबला शाम 7 बजे होगा खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे से मैदान पर उतरेंगे. भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी. 

इंडिया बनाम जिम्बाब्वे का स्क्वाड

इंडिया : शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिंतीमनी कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत.

जिम्बाब्वे : केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएड्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंदई मकुशा.

ये भी पढ़ें : स्मृति मंधाना बनाने वाली हैं वो वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज तक कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं कर पाया है अपने नाम

Continue reading on the app

  Sports

Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब क्रिकेटर वैभव की तारीफ की तो उनका रिएक्शन देखने लायक था

पीएम मोदी के संबोधन के दौरान इशारों-इशारों में की गई इस तारीफ पर युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी मुस्कुरा उठे और उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. Fri, 16 Oct 2026 18:09:22 +0530

  Videos
See all

UP Election Mega Survey: चुनाव से पहले UP का सियासी मूड क्या है? | UP Election Survey 2027 #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T12:45:06+00:00

भोपाल का हलालपुरा पटाखा बाजार क्यों आया प्रशासन के निशाने पर? Madhya Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T12:43:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers