अब जिम्बाब्वे की खैर नहीं! आज टीम इंडिया के लिए ये 2 खतरनाक खिलाड़ी मचाएंगी धमाल, देखिए इनके शानदार आंकड़े
IND W vs ZIM W : आज से भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है. स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम इंडिया अपना पहला टी20 मैच जिम्बाब्व के साथ 16 अक्टूबर यानी शुक्रवार को खेलने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर भले ही फैंस को नहीं देखने के लिए मिलेगा, क्योंकि इंडियन क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के काफी ज्यादा मजबूत है. ऐसे में मुकाबला एकतरफा होने की उम्मीद होगी, जिसमें टीम इंडिया का दबदबा देखने के लिए मिलेगा.
भारतीय क्रिकेट टीम के इस दबदबे को जिम्बाब्वे पर बढ़ाने के लिए आज 2 खतरनाक खिलाड़ियों का टीम इंडिया में नजर आएंगे. जो बल्ले के साथ धमाल मचा सकते हैं. ये दोनों खिलाड़ी टीम में बल्लेबाजी की भूमिका निभाते हैं. दोनों ही दाएं हाथ की बल्लेबाज हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के साथ साथ आक्रामक खेल के लिए भी जाने जाते हैं. तो आइए उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.
For the first time ever, India Women and Zimbabwe Women will face off in a T20I, with the series opener set to light up Raipur!
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 15, 2026
????️ Friday, 16 October
⏰ 7 PM IST
???? Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium, Raipur
LIVE on DD Sports (DD Free Dish).#INDvsZIM #TeamIndia pic.twitter.com/9zXdcRjlto
ये 2 खतरनाक खिलाड़ियों मचाएंगे धमाल
टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में 23 साल की दाएं हाथ की अनुष्का शर्मा धमाल मचा सकती है. उनके अलावा दाएं हाथ की फिनिशर बल्लेबाज निक्की प्रसाद भी टीम इंडिया के लिए अपना धमाल मचा सकती है. वो आज अपना टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकती हैं. अनुष्का और निक्की दोनों ने महिला प्रीमियर लीग डब्ल्यूपीएल में बल्ले के साथ धमाल मचाया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
अनुष्का शर्मा ने भारत के लिए 3 टी20 मैचों में 72 रन बनाए हैं. वहीं डब्ल्यूपीएल में उन्होंने गुजरात जायंट्स के लिए 7 मैचों में 177 रन बनाए. वहीं निक्की ने डब्ल्यूपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 18 मैचों कें 153 रन बनाए हैं. अब ये दोनों बल्लेबाज भारत के लिए धमाल मचाना चाहेंगे.
Leadership, experience, vision, and a brand new chapter ????✨
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 15, 2026
#???????????????????????????????????? ???????????????????????????? ???????????????????????? ???????????????????????????????? ???????????????????? ???????????????????? ???????????? - by @jigsactin
@mandhana_smriti | #INDvZIM | @mflone_
Full Interview ▶️ https://t.co/Plw5jXWnmu
कब और कहां देखें मुकाबला
भारतीय महिला और जिम्बाब्वे महिला टीम के पहला टी20 मुकाबला शाम 7 बजे होगा खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे से मैदान पर उतरेंगे. भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी.
???????? भारत-जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट में नए अध्याय की शुरुआत! ????
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) October 15, 2026
पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में होंगी आमने-सामने।
LIVE प्रसारण देखें DD Sports (DD Free Dish) पर। ???? #INDvZIM #TeamIndia
Video Credit : @BCCIWomen pic.twitter.com/o8TtN9fAlS
इंडिया बनाम जिम्बाब्वे का स्क्वाड
इंडिया : शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिंतीमनी कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत.
जिम्बाब्वे : केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएड्ज़ा धुरुरू (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिकवा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंदई मकुशा.
ये भी पढ़ें : स्मृति मंधाना बनाने वाली हैं वो वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो आज तक कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं कर पाया है अपने नाम
मध्य प्रदेश के रतलाम में रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को ट्रेन ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटती गई गाड़ी
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे एक खौफनाक घटना हुई. सेजावता-बंजली बायपास पर स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंगपर एक कार पटरियों के बीच फंस गई और वलसाड-हिसार स्पेशल यात्री ट्रेन (04728) से जोरदार टक्कर हो गई. कार चालक प्रणव उपाध्याय अपनी गाड़ी लेकर रतलाम जा रहे थे. रेलवे फाटक बंद होने के ठीक पहले वे क्रॉसिंग पार करने की कोशिश में थे. फाटक बंद हो गया और कार पटरियों पर अटक गई. कार में सवार लोग आखिरी पल में गाड़ी से बाहर निकल गए. तभी ट्रेन आ गई. लोको पायलट ने दूर से कार देखकर हॉर्न बजाया और इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे ट्रेन की रफ्तार कम हो गई. टक्कर के बाद कार लगभग 50 मीटर तक घिसटती हुई आगे बढ़ी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.
राहत की बात: इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल या मृत नहीं हुआ. लोको पायलट की सूझबूझ और कार सवारों के समय रहते बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया. कार चालक प्रणव उपाध्याय ने आरोप लगाया कि गेटमैन नशे में था. उन्होंने गेटमैन के केबिन में बीयर की कैन और डिस्पोजेबल गिलास होने का वीडियो भी बनाया. रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं और गेटमैन का ब्लड सैंपल भी लिया गया. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद क्रेन/JCB से कार हटाई गई और ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेन देर रात 11:40 बजे आगे रवाना हो गई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









