Responsive Scrollable Menu

Health Tips: ज्यादा गर्म Tea या Coffee पीने से Esophageal Cancer का खतरा तीन गुना बढ़ सकता है

कई लोग बहुत ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीना पसंद करते हैं। कप में चाय या कॉफी डालते ही वह इसको पीने लगते हैं। अगर आपकी भी ऐसी ही कुछ आदत है, तो आपको सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि हाल ही में हुई एक रिचर्स में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। दरअसल, रिसर्च में सामने आया है कि ज्यादा गर्म पेय पदार्थ पीने से एसोफेगल कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

ज्यादा गर्म पेय पदार्थ बढ़ा सकते हैं कैंसर का जोखिम

हाल ही में हुई एक रिसर्च में सामने आया है कि जो लोग ज्यादा गर्म चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, उनमें एसोफेगल कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: Night Shift करने वाली महिलाओं में Breast Cancer का खतरा, रिसर्च में सामने आया कनेक्शन

रिसर्च में बताया गया है कि गुनगुनी चाय या कॉफी पीने वालों की तुलना में ज्यादा गर्म चाय या कॉफी पीने वालों में कैंसर का खतरा लगभग तीन गुना ज्यादा होता है।

जब इतना गर्म पेय पदार्थ हमारे फूड पाइप से गर्म पेट तक जाता है, तो रास्ते में मौजूद सेल्स को नुकसान हो सकता है। हालांकि इस तरह के कैंसर के होने के चांसेज अमूमन कम ही होते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट की मानें, तो इस रिसर्च के मुताबिक ज्यादा गर्म चाय या कॉफी को बार-बार पीने से एसोफेजियल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा का जोखिम बढ़ सकता है।

UK में करीब 10 लाख वयस्कों पर की गई 14 साल की स्टडी के हिसाब से जो लोग ज्यादा गर्म ड्रिंक पीना पसंद करते हैं, उनमें यह जोखिम ज्यादा होता है।

बहुत ज्यादा गर्म तरल पदार्थ पीने से एसोफेगस की परत को बार-बार थर्मल नुकसान पहुंचा सकते हैं। जिस कारण समय के साथ कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

असल में खतरा ड्रिंक से नहीं बल्कि इसके तापमान से होती है।

जरूरी बात यह है कि अधिकतर लोगों में इस कैंसर के होने का जोखिम अभी भी कम है। स्टडी में एसोफेजियल एडेनोकार्सिनोमा के साथ ऐसा संबंध नहीं पाया गया।

हालांकि जो लोग नियमित रूप से ज्यादा गर्म ड्रिंक का सेवन करते हैं, या जो दिन में 6 या इससे ज्यादा कप गर्म ड्रिंक पीते हैं, उनमें यह बढ़ा हुआ खतरा मायने रखता है।

हमेशा गुनगुना पिएं चाय-कॉफी

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक चाय या कॉफी पीने से पहले इसको कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दें।

अगर चाय या कॉफी जीभ या होंठ पर ज्यादा गर्म लगती है, तो शायद इसका तापमान सेफ सीमा से अधिक है।

चाय-कॉफी या किसी भी गरम पेय पदार्थ को हमेशा गुनगुना ही पीना चाहिए।

Continue reading on the app

उत्तराखंड में महिला कांस्टेबलों के 1474 पद बढ़ेंगे, CM धामी ने दी मंजूरी

CM Dhami: उत्तराखंड में जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या बढ़ाकर 2000 की जाएगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. फिलहाल जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के 526 पद स्वीकृत हैं. प्रस्ताव के तहत इनमें 1474 पदों की वृद्धि की जाएगी.

ये अतिरिक्त पद अन्य संवर्गों और शाखाओं में स्वीकृत पदों के सापेक्ष समायोजित किए जाएंगे. इस व्यवस्था का उद्देश्य महिला आरक्षियों के लिए सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उनके समायोजन का रास्ता आसान बनाना है.

कार्मिक विभाग ने इस प्रस्ताव पर कुछ शर्तों के साथ सहमति दी है. इसके तहत कुल स्वीकृत पदों की संख्या बढ़ाए बिना और कोई अतिरिक्त वित्तीय भार डाले बिना व्यवस्था लागू की जाएगी. साथ ही, वर्तमान में कार्यरत 1210 अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन और भविष्य में उनकी पदोन्नति के अवसर सुनिश्चित करने के लिए उच्चतर पदों के पुनर्गठन का अलग प्रस्ताव भी उपलब्ध कराना होगा.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में दो अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी, CM धामी ने दी मंजूरी

 

CM धामी ने दी मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय से जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों की संख्या में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। साथ ही, वर्तमान में कार्यरत अधिसंख्य महिला आरक्षियों के समायोजन तथा उनके लिए भविष्य में पदोन्नति के अवसरों की व्यवस्था करने की दिशा में भी पहल की जाएगी।

क्या बोले सीएम?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस बल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए हमारी सरकार निरंतर प्रयासरत है।हमारी सरकार का उद्देश्य महिला पुलिस कर्मियों को सेवा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही उनके भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाना है। 

यह भी पढ़ें: पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार, CM धामी ने 63 मेधावी छात्रों और 6 उत्कृष्ट प्राचार्यों को किया सम्मानित

 

Continue reading on the app

  Sports

विराट-रोहित को न्यूजीलैंड दौरे पर मिलेगी सबसे ज्यादा फीस, ट्रांसफर होंगे 30-30 लाख, रिटायरमेंट के बाद मैदान से पहली मोटी कमाई

rohit- virat earning in nz: न्यूजीलैंड में भारत को 5 वनडे मैच खेलने है इसलिए विराट-रोहित के लिए ये बड़ी सीरीज होगी जहां वो मैदान से 30-30 लाख कमाने में कामयाब रहेंगे. सिर्फ वनडे सीरीज खेलने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली ग्रेड B में आते हैं, इसलिए BCCI उन्हें सालाना 3-3 करोड़ रुपये की तनख्वाह देता है और हर मैच के लिए उनको 6 लाख मैच फीस के रूम में मिलती है Fri, 16 Oct 2026 14:45:27 +0530

  Videos
See all

Naagin Rescue Viral Video : एक घंटे तक बाइक में छिपी रही नागिन! | Snake Rescue Operation | Snake | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T09:14:23+00:00

Abhijit Dipke के घर से बाहर निकली Delhi Police | Police Notice | CJP | Breaking | CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T09:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers