Responsive Scrollable Menu

‘नाना पाटेकर नर्क पहुंचा या नहीं?’, तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, श्मशान घाट में भगवान ने दिया ये जवाब

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का नया वीडियो चर्चा में है। एक्ट्रेस ने श्मशान में ध्यान लगाने, अघोरी पूर्वजों और नाना की आत्मा को लेकर कई दावे किए हैं।

Continue reading on the app

Supreme Court पहुंची व्यापारियों की याचिका, Dipke का दावा- Peaceful Protest से नहीं रुकता व्यापार

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने व्यापारियों के संगठनों की उन शिकायतों का जवाब दिया है, जिनमें उन्होंने शुक्रवार को समूह के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन के कारण व्यापार में नुकसान होने की बात कही थी। दिपके ने कहा कि व्यापार को नुकसान तब होता है जब सरकार पूरा शहर बंद कर देती है, न कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों की वजह से। यह प्रतिक्रिया तब आई है जब 'दिल्ली किराना कमिटी' और 'दिल्ली आयरन एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन' ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की। इसमें उन्होंने चिंता जताई है कि कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से रोज़ाना 200 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Delhi में Dussehra पर Ravan के साथ जलेगा 30 फुट का कॉकरोच, CJP विवाद के बीच फैसला

'X' पर एक पोस्ट में दिपके ने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार को नुकसान नहीं होता। नुकसान तब होता है जब सरकार पूरे शहर को बंद करने, इंटरनेट सेवाएं रोकने, अपने ही नागरिकों की आवाजाही पर पाबंदी लगाने और शहर को युद्ध क्षेत्र में तब्दील करने का फैसला लेती है। इससे पहले अभिजीत दीपके ने कहा है कि पुलिस उन्हें आज रात या सुबह हिरासत में ले सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस और जासूस उनके घर पर नजर रख रहे हैं। नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने दिन में पहले घोषणा की कि कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा। दीपके ने अधिकारियों से पूछा, “आप कितनी जगहें बंद करेंगे?”

कॉजपा ने आम जनता और अपने समर्थकों से शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में इकट्ठा होने और राष्ट्रीय ध्वज लहराने की अपील की है। यह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनके विरोध प्रदर्शन का हिस्सा है, जो मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में हुई अनियमितताओं को लेकर किया जा रहा है। दीपके ने आरोप लगाया कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा कर रही थीं और आसूचना ब्यूरो के कर्मियों ने उनके घर के बाहर तैनात चौकीदार से जानकारी ली।

इसे भी पढ़ें: Imran Khan भारत छोड़ने के नोटिस के खिलाफ Bombay High Court का दरवाजा खटखटाएंगे

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस मुझे आज रात या कल सुबह हिरासत में ले सकती है, लेकिन मैं नरेन्द्र मोदी से कहना चाहता हूं कि हम इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम बस इतना कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा दें और किसी और को नियुक्त करें। हम यह नहीं कह रहे कि हम सत्ता बदलना चाहते हैं। दीपके ने कहा कि हम बस इतना कह रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार को हटा दें - जो अपने साथी चुनाव आयुक्तों की बात तक नहीं सुन रहे हैं - और एक स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करें।

Continue reading on the app

  Sports

106 साल पहले 133 किलो का क्रिकेटर खेला टेस्ट, 5 ऐसे भारी-भरकम खिलाड़ी, जिनका वजन उनके खेल के नीचे दब गया

first100 kg test cricketer: जिस ऑस्ट्रेलियाई टीम की फिटनेस देखकर लोग दंग रह जाते थे उसी टीम में 1920 में एक क्रिकेटर 133 किलो वजन के साथ खेला और कप्तानी भी की. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर नजर डाले को कई ऐसे क्रिकेटर नजर आएंगे जो 100 से ज्यादा किलो के थे पर उनका वजन कभी उनके प्रदर्शन के आड़े नहीं आया. Fri, 16 Oct 2026 17:36:02 +0530

  Videos
See all

The police caught Abhijit Dipke | घर से निकलते ही अभिजीत दीपके को पुलिस ने पकड़ा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T12:14:20+00:00

Praveen Khandelwal: प्रदर्शन से व्यापारियों-कारोबारियों की परेशानी पर क्या बोले प्रवीण खंडेलवाल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T12:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers