Responsive Scrollable Menu

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे

Continue reading on the app

विंटेज लुक वाला स्कूटर वेस्पा ऑफिसिना 8 भारत में लॉन्च:फुल मेटैलिक बॉडी के साथ 125cc और 150cc इंजन का ऑप्शन, शुरुआती कीमत ₹1.34 लाख

इटालियन प्रीमियम स्कूटर ब्रांड वेस्पा ने भारत में अपना नया स्पेशल एडिशन स्कूटर 'वेस्पा ऑफिसिना 8' लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर वेस्पा के इतिहास और उसकी शुरुआत की याद में तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) रखी गई है। कंपनी ने इस स्कूटर को उन इंजीनियरों और डिजाइनरों को समर्पित किया है, जिन्होंने 1944 में इटली की पोंटेडेरा वर्कशॉप में वेस्पा के पहले प्रोटोटाइप पर काम किया था। ऑफिसिना 8: वेस्पा के जन्म की कहानी से जुड़ा है नाम इस स्कूटर का नाम 'ऑफिसिना 8' उस एक्सपेरिमेंटल वर्कशॉप से लिया गया है, जिसे 1944 में पियाजियो के पोंटेडेरा प्लांट के अंदर बनाया गया था। इसी वर्कशॉप में इंजीनियरों और मैकेनिकों की एक विशेष टीम ने सामान्य प्रोडक्शन लाइन से अलग हटकर नए कॉन्सेप्ट्स पर काम किया था। इसी कड़ी मेहनत का नतीजा था कि 1946 में वेस्पा का पहला पेटेंट फाइल हुआ और दुनिया को पहला वेस्पा स्कूटर मिला। डिजाइन: मैट ब्लू फिनिश और ब्रास टोन का शानदार कॉम्बिनेशन डिजाइन की बात करें तो वेस्पा ऑफिसिना 8 में कंपनी ने क्लासिक और इंडस्ट्रियल लुक दिया है। इसकी पूरी बॉडी स्टील से बनी है, जिस पर मैट मेटैलिक 'ब्लू ऑफिसिना 8' पेंट स्कीम दी गई है। स्कूटर पर मेटैलिक रिवेट्स और ब्रास (पीतल) और एल्युमीनियम टोन का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे विंटेज लुक देते हैं। इसमें वेस्पा का सिग्नेचर राउंड हेडलैंप और कर्व्ड लाइन्स मिलती हैं। प्रीमियम रिब्ड सीट इसकी रेट्रो थीम को और अट्रेक्टिव बनाती है। परफॉर्मेंस: 125cc और 150cc के दो इंजन ऑप्शंस वेस्पा ने इस स्पेशल एडिशन को भारत में अपने मौजूदा पोर्टफोलियो की तरह दो इंजन ऑप्शंस में उतारा है। इसे 125cc और 150cc के एयर-कूल्ड इंजन वैरिएंट में खरीद सकते हैं। 125cc वैरिएंट में सिंगल सिलिंडर आई-गेट इंजन है, जो करीब 10bhp की पावर और 10Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 150cc वैरिएंट ज्यादा पावरफुल है। 125cc वाला इंजन रोजाना के सिटी राइड के लिए बेहतर है, वहीं 150cc वाला वैरिएंट उन लोगों के लिए है, जिन्हें ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस पसंद है। माइलेज की बात करें तो 125cc में करीब 45-50kmpl और 150cc में 40-45kmpl तक का क्लेम है। दोनों में स्मूद राइडिंग और अच्छा पिकअप मिलता है। स्कूटर सिटी और हाईवे दोनों के लिए सूटेबल है। हार्डवेयर: हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और डिजिटल डिस्प्ले स्कूटर में वेस्पा का भरोसेमंद मोनोकॉक स्टील चेसिस इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में सिंगल-साइडेड एयरक्राफ्ट-इन्स्पायर्ड सस्पेंशन और पीछे की तरफ हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है। फीचर्स के तौर पर इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। वेलकम किट और हेलमेट: ग्राहकों को मिलेगा खास तोहफा इस स्कूटर को खरीदने वाले हर ग्राहक को कंपनी की तरफ से एक स्पेशल 'वेलकम किट' दी जाएगी। इस किट में एक किताब शामिल है, जो वेस्पा की वर्कशॉप और उसके गौरवशाली इतिहास के बारे में बताती है। इसके अलावा, स्कूटर के रंग से मैच करता हुआ एक हाफ-फेस हेलमेट भी स्टैंडर्ड एक्सेसरी के तौर पर साथ मिलेगा। ग्राहक चाहें तो स्कूटर के साथ मैचिंग 'टॉप बॉक्स' और ऑफिसिना 8 अपैरल (कपड़े) भी अलग से खरीद सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान से हैंडशेक करेंगे सूर्यकुमार यादव? मैच से पहले लिया आखिरी फैसला

IND vs PAK, Handshake Controversy: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले हैंडशेक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. भारतीय टीम पिछले कुछ मैचों से पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हैंडशेक से परहेज कर रही है. ऐसे में इस बार क्या होगा, इस पर बड़ा अपडेट सामने आया है. Sun, 15 Feb 2026 16:07:26 +0530

  Videos
See all

Vande-Mataram Row : नवनीत राणा ने किसको चेतावनी दी ? #navneetrana #vandemataram #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:15:54+00:00

CM Yogi LIVE: UP के CM Yogi ने Gorakhpur के Bharohiya Shiv मंदिर में पूजा-अर्चना की | Maha Shivratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:06:34+00:00

शायरी ऐसी कि सब दंग रह गए! सदन में जब होने लगी महबूब की बातें। #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:11:50+00:00

India Vs Pakistan : ICC T20 World Cup | सूर्या का शूरवीर... तरकश में एक से बढ़कर एक तीर | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T11:09:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers