सासाराम जंक्शन से चलेगी भारत गौरव ट्रेन, श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा हुई आसान, जानें किराया
पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में Indian Railway Catering and Tourism Corporation 11 मार्च को भागलपुर से भारत गौरव पर्यटन ट्रेन का संचालन करेगा. यह ट्रेन जमालपुर, क्यूल, पटना, गया होते हुए. सासाराम जंक्शन पर रुकेगी. इस विशेष तीर्थ यात्रा में श्रद्धालुओं को चार प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर मिलेगा. इनमें श्री महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन), ओंकारेश्वर मंदिर (मध्यप्रदेश), नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर (गुजरात) और सोमनाथ मंदिर शामिल हैं.
10 साल से House Husband है ये शख्स, कमाऊ बीवी के पति ने बताया दर्द, अब तो कोई फोन भी नहीं करता...
आपने आजतक हाउस वाइफ के बारे में काफी बार सुना होगा. महिलाएं या तो कामकाजी होती हैं या फिर हाउस वाइफ. लेकिन इन दिनों एक नया कांसेप्ट देखने को मिल रहा है. इंस्टाग्राम पर @househusbandamit नाम से बने अकाउंट पर शख्स खुद को हाउस हस्बैंड बताते हुए वीडियो पोस्ट करता है. शख्स का कहना है कि वो पिछले दस साल से हाउस हस्बैंड है. उसकी बीवी कमाती है और वो घर के सारे काम करता है. साथ ही अपने बच्चे भी संभालता है. अब इस शख्स ने अपने दस साल का अनुभव शेयर किया, जिसमें उसने बताया कि लोग अब उसे कॉल तक नहीं करते. उसके कोई दोस्त नहीं हैं और ना ही उसे कोई मैसेज करता है. शख्स का वीडियो देखने के बाद कई गृहणियों ने कमेंट किया कि यही हर हाउस वाइफ की भी कहानी है. अब एक मर्द ने भी इस दर्द को झेल लिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18














