Bangladesh: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी को बुलाने की तैयारी
बांग्लादेश चुनावों में बीएनपी (BNP) की शानदार जीत हुई है. तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है. ऐसी सूचना है कि समारोह में पीएम मोदी को बुलाने की तैयारी हो रही है. तारिक रहमान के विदेशी मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर का कहना है कि दो देशों के बीच पुराने समीकरण को बदलने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि भारत को यह मान लेना चाहिए कि आज के बांग्लादेश में शेख हसीना का अस्तित्व नहीं बचा है. इस दौरान बीएनपी ने भारत से अपील की है कि वह शेख हसीना को अपनी जमीन पर पनाह न दे. उन्होंने बांग्लादेश को अस्थिर करने का प्रयास किया है.
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को जीत की दी बधाई
चुनाव परिणामों के तुरंत बाद 13 फरवरी 2026 को पीएम मोदी ने बीएनपी के नेता तारिक रहमान को फोन पर जीत की बधाई दी. यह बातचीत बेहद सौर्हादपूर्ण रही. इसमें पीएम ने एक लोकतांत्रिक और समावेशी बांग्लादेश के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया.
क्षेत्रीय सहयोग पर जोर
हुमायूं कबीर के अनुसार, तारिक रहमान की अगुवाई में नई सरकार संतुलित और सहयोग वाली नीति अपनाएगी. उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया के लिए एक नई राजनीतिक सोच हो सकती है. उन्होंने सार्क और बिम्सटेक जैसे मंचों का जिक्र करते हुए कहा कि इनका बेहतर उपयोग किया जा सकता है. उनका मानना है कि इन मंचों के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को आगे बढ़ाया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: पूर्वोत्तर में आपात लैंडिंग सुविधा की हुई शुरुआत, पहली बार उतरा पीएम मोदी का विमान
'देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब देता है आज का भारत', गुवाहाटी की जनसभा में बोले PM मोदी
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने 5400 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजना का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने गुवाहाटी में बीजेपी कार्यकर्ताओं की एक जनसभा को भी संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बड़ी-बड़ी आम सभाएं करने का तो बहुत सौभाग्य मिलता है. जनता जनार्दन को उनके दर्शन करना, उनसे संबोधन करना ये लगातार चलता रहता है लेकिन असम के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के दर्शन करना ये मेरे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है.
पीएम मोदी ने बढ़ाया पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जहां पहुंची है उसका श्रेय अगर किसी को मिलता है तो वह सिर्फ बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मिलता है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारा विश्वास संगठन में है, हम राष्ट्र जीवन में परिवर्तना का आधार संगठन की शक्ति बांधते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि, इसलिए इतनी बड़ी तादात में जमीन की जड़ों से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं का दर्शन करना ये अपने आप में बहुत बड़ा सौभाग्य है. पीएम मोदी ने कहा कि हम लोग एक ही मंत्र को लेकर जिए हैं हम लोग एक ही मंत्र को साकार करने के लिए अपने आप को खपा रहे हैं वो मंत्र है भारत माता की जय.
बजट में असम को मिलेंगे 50 हजार करोड़- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अगर मेरा सबसे बड़ी कोई क्वालिफिकेशन है मेरे जीवन की जो गौरवपूर्ण बात है वो यही है कि नरेंद्र मोदी भाजपा का कार्यकर्ता है और एक भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर मैं असम के अपने सभी कार्यकर्ता भाई और बहनों को संगठन की शक्ति को हाथ जोड़कर के नमन करता हूं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस वर्ष का लक्ष्य अष्टलक्ष्मी के लिए, बीजेपी एनडीए के लिए और मजबूत देने वाला है.
#WATCH | Guwahati | PM Modi says,"Assam is experiencing so much development because the BJP government has been formed here due to your hard work... Millions of poor people built homes here. Millions of families got toilets. Clean drinking water reached their homes... Who is… pic.twitter.com/0DbBIhqWYh
— ANI (@ANI) February 14, 2026
कांग्रेस पर साधा पीएम मोदी ने निशाना
उन्होंने कहा कि बजट में बहुत अधिक फोकस नॉर्थ ईस्ट को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर है. इस साल असम को बेस्ट टी हिस्सेदारी के रूप में लगभग 50 हजार करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय असम को कैसे पाई-पाई के लिए तरस तरस कर रखा जाता था. पीएम ने कहा कि पीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में असम को सिर्फ 10 हजार करोड़ रुपये मिलते थे. अब भाजपा सरकार में असम को कांग्रेस सरकार के मुकाबले पांच गुना ज्यादा रुपये मिल रहे हैं.
'दुश्मन के घर में घुसकर जवाब देता है आज का भारत'
पीएम ने कहा कि आज का भारत न सिर्फ अपनी सीमाओं के सशक्त कर रहा है बल्कि देश के दुश्मनों को उनके घर में घुसकर जवाब भी देता है. पीएम मोदी ने कहा कि आज ही पुलवामा हमले की बरसी है मैं इस हमले में जान गंवाने वाले मां भारती के वीर सपूतों को नमन करता हूं इस आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह आतंकियों को सजा दी वो पूरी दुनिया ने देखा है और कुछ लोग आज भी कांप रहे हैं. आपने भारत की ये शक्ति ऑपरेशन सिंदूर में भी देखी है.
ये भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: पूर्वोत्तर में आपात लैंडिंग सुविधा की हुई शुरुआत, पहली बार उतरा पीएम मोदी का विमान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















