Responsive Scrollable Menu

सप्तमी-अष्टमी की भीड़ से पहले देवास में माता टेकरी के पास अतिक्रमण पर कार्रवाई, 200 से ज्यादा ठेले-फ्लेक्स हटाए

मध्य प्रदेश के देवास शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नवरात्रि के पावन पर्व पर प्रसिद्ध माता टेकरी दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस और नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। गुरुवार शाम को ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मिलकर टेकरी के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।

200 से ज्यादा दुकानों के बाहर से हटाए गए बैनर

टेकरी मार्ग पर रोज-रोज लगने वाले जाम और अव्यवस्था को खत्म करने के लिए प्रशासन ने यह सख्त रुख अपनाया है। कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे लगी 200 से अधिक दुकानों के सामने फैलाए गए फ्लेक्स, होर्डिंग्स, लोहे के बोर्ड और अवैध रूप से खड़े ठेलों को तुरंत जब्त कर हटवाया गया। इसके साथ ही नियम तोड़ने वाले 100 से ज्यादा दुकानदारों को प्रशासन की ओर से सख्त चेतावनी देते हुए नोटिस थमाए गए हैं।

श्रद्धालुओं को जाम से मुक्ति दिलाने और राह आसान करने की कवायद

प्रशासन ने यह पूरी व्यवस्था इसलिए की है ताकि नवरात्रि के इन खास दिनों में जब भक्तों की संख्या कई गुना बढ़ जाए, तो दुकानों के बाहर लटके बोर्ड और ठेले ट्रैफिक के रास्ते में कोई अड़चन न पैदा करें। अधिकारियों का मुख्य मकसद यही है कि दूर-दराज से आने वाले मां भगवती के भक्तों को दर्शन के लिए आते-जाते समय जाम से न जूझना पड़े और यातायात पूरी तरह से सुगम बना रहे।

दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी जारी की है कि अगर किसी भी दुकानदार ने दोबारा सड़क पर सामान फैलाया या अवैध रूप से ठेला लगाया तो उसके खिलाफ सीधी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

किसी ने बोला गद्दार, तो कई सपोर्ट में उतरे, इमरान खान के भारत छोड़ने के नोटिस पर दो भागों में बंटा बॉलीवुड

Imran Khan Leave India Row: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इस समय विवादों में आ गए हैं. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद  उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है.अमेरिकी नागरिकता रखने वाले इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इस बीच अब बॉलीवुड दो भागों में बंट गया है. किसी ने एक्टर को 'गद्दार' का टैग दिया तो कई सपोर्ट में भी उतरे हैं. चलिए जानतें हैं.

रजा मुराद ने किया विरोध

इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस पर रजा मुराद (Raza Murad) ने ANI से बातचीत में कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा, 'चाहे इमरान खान हों या कोई भी अन्य विदेशी नागरिक, हमारे देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है. अब मुझे पता चला है कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक बन चुके हैं और वो यहां एक एक्टर थे. इसलिए, एक अमेरिकी नागरिक के रूप में, उन्हें हमारे देश के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है.'

गजेंद्र चौहान ने कहा गद्दार?

वहीं एक्टर गजेंद्र चौहान (Gajendra Chauhan) ने भी इस मामले पर अपनी राय दी है.  उन्होंने IANS को दिए इंटरव्यू में कहा- 'वो एक अमेरिकी नागरिक हैं और यहां रह रहे थे. मुझे नहीं लगता कि उन्हें विरोध प्रदर्शन में जाना चाहिए था क्योंकि ये कानून के खिलाफ है. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि देश के छिपे हुए गद्दारों को यहां से जाने के लिए कहा गया है. अगर कोई भारत में OCI कार्ड पर रहता है, तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता, वोट नहीं दे सकता और विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकता. इसलिए, अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो निश्चित रूप से उन्हें सजा मिलनी चाहिए.'

ये भी पढ़ें- आमिर खान के भांजे Imran Khan को भारत छोड़ने का नोटिस, इतने दिनों का मिला समय

आमिर खान की एक्स ने किया सपोर्ट

दूसरी ओर आमिर खान (Aamir Khan) की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव (Kiran Rao) ने इस मामले में इमरान खान का सपोर्ट किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'वाह, अब मुंबई पुलिस?' वहीं, दूसरे पोस्ट में  किरण राव ने इमरान खान की लाइफ का जिक्र करते हुए लिखा- '43 साल की उम्र. इनमें से 40 साल भारत में बीते. यहीं पढ़ाई की. यहीं काम किया. यहीं सफलता मिली. यहीं असफलता मिली. यहीं प्यार किया. यहीं संघर्ष किया.' 

Imran Khan Photograph: (Kiran Rao Instagram Post)

 

सबा आजाद ने भी जताई नाराजगी

वहीं, ऋतिक रोशन की पार्टनर और एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) ने भी इमरान खान का सपोर्ट किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- 'क्या!? ये पूरी तरह बकवास है.' 

Photograph: (Saba Azad Instagram Post)

ये भी पढ़ें- Explainer: किस देश के नागरिक हैं इमरान खान? जानें भारत में विदेशियों के प्रदर्शन पर क्या कहता है कानून

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच रद्द होगा आखिरी टी20 मैच? मंडरा रहा बड़ा खतरा

IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. Fri, 16 Oct 2026 10:27:58 +0530

  Videos
See all

LIVE: Tihar में Saurav Das, Ashutosh Ranka के साथ क्या हुआ? अब Abhijeet Dipke जाएंगे जेल? | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T06:13:56+00:00

Actress Nushrratt Bharuccha has returned home | घर लौटीं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T06:15:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers