किसी ने बोला गद्दार, तो कई सपोर्ट में उतरे, इमरान खान के भारत छोड़ने के नोटिस पर दो भागों में बंटा बॉलीवुड
Imran Khan Leave India Row: बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इस समय विवादों में आ गए हैं. मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है.अमेरिकी नागरिकता रखने वाले इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है. इस बीच अब बॉलीवुड दो भागों में बंट गया है. किसी ने एक्टर को 'गद्दार' का टैग दिया तो कई सपोर्ट में भी उतरे हैं. चलिए जानतें हैं.
रजा मुराद ने किया विरोध
इमरान खान को भारत छोड़ो नोटिस पर रजा मुराद (Raza Murad) ने ANI से बातचीत में कहा कि विदेशी नागरिकों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा, 'चाहे इमरान खान हों या कोई भी अन्य विदेशी नागरिक, हमारे देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं है. अब मुझे पता चला है कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक बन चुके हैं और वो यहां एक एक्टर थे. इसलिए, एक अमेरिकी नागरिक के रूप में, उन्हें हमारे देश के आंतरिक मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है.'
गजेंद्र चौहान ने कहा गद्दार?
वहीं एक्टर गजेंद्र चौहान (Gajendra Chauhan) ने भी इस मामले पर अपनी राय दी है. उन्होंने IANS को दिए इंटरव्यू में कहा- 'वो एक अमेरिकी नागरिक हैं और यहां रह रहे थे. मुझे नहीं लगता कि उन्हें विरोध प्रदर्शन में जाना चाहिए था क्योंकि ये कानून के खिलाफ है. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि देश के छिपे हुए गद्दारों को यहां से जाने के लिए कहा गया है. अगर कोई भारत में OCI कार्ड पर रहता है, तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता, वोट नहीं दे सकता और विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकता. इसलिए, अगर उन्होंने ऐसा किया है, तो निश्चित रूप से उन्हें सजा मिलनी चाहिए.'
Mumbai, Maharashtra: On actor Imran Khan asked to leave India, Actor and former FTII chairman Gajendra Chauhan says, "I would say that this is a matter of great joy. I am feeling very happy that the hidden traitors in the country have been asked to leave from here. Imran Khan, who is Aamir Khan’s nephew and has acted in many films, earned a name, money, and fame here, despite all that, he was living in India as an Overseas Citizen of India (OCI). Originally, he is a US citizen. The Foreigners Regional Registration Office (FRRO) found that he is not an Indian citizen. Despite that, he went to Azad Maidan to participate in protests organized by the CJP. Upon further investigation, it was confirmed that Imran Khan is not an Indian citizen..."
— IANS (@ians_india) October 15, 2026
ये भी पढ़ें- आमिर खान के भांजे Imran Khan को भारत छोड़ने का नोटिस, इतने दिनों का मिला समय
आमिर खान की एक्स ने किया सपोर्ट
दूसरी ओर आमिर खान (Aamir Khan) की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव (Kiran Rao) ने इस मामले में इमरान खान का सपोर्ट किया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर से जुड़ी एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'वाह, अब मुंबई पुलिस?' वहीं, दूसरे पोस्ट में किरण राव ने इमरान खान की लाइफ का जिक्र करते हुए लिखा- '43 साल की उम्र. इनमें से 40 साल भारत में बीते. यहीं पढ़ाई की. यहीं काम किया. यहीं सफलता मिली. यहीं असफलता मिली. यहीं प्यार किया. यहीं संघर्ष किया.'
सबा आजाद ने भी जताई नाराजगी
वहीं, ऋतिक रोशन की पार्टनर और एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) ने भी इमरान खान का सपोर्ट किया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- 'क्या!? ये पूरी तरह बकवास है.'
ये भी पढ़ें- Explainer: किस देश के नागरिक हैं इमरान खान? जानें भारत में विदेशियों के प्रदर्शन पर क्या कहता है कानून
Shardiya Navratri 2026 Day 6: शारदीय नवरात्रि का छठा दिन आज, जानें मां कात्यायनी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त
Shardiya Navratri 2026 Day 6: आज यानी 16 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है. इस दिन माता रानी के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा करते हैं. माता कात्यायनी को सौंदर्य, शक्ति और साहस की देवी माना जाता है. दुर्गा मां के इस स्वरूप की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और साथ ही जीवन में सुख-शांति आती है. चलिए जानते हैं माता कात्यायनी के बारे में विस्तार से.
कौन हैं माता कात्यायनी?
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, माता कात्यायनी हिंदू धर्म में देवी दुर्गा का छठा स्वरूप हैं, जिनकी पूजा नवरात्रि के छठे दिन पर यानी षष्ठी तिथि पर होता है. बताया जाता है कि महर्षि कात्यायन की पुत्री होने के कारण इनका नाम 'कात्यायनी' पड़ा था. इन्हें शक्ति, साहस और अधर्म के विरुद्ध उग्रता की देवी माना जाता है, जिन्होंने अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध किया था.
कात्यायनी माता की चार भुजाएं हैं. इनके दाहिनी तरफ के ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में और नीचे वाला हाथ वरद मुद्रा में हैं. बाई ओर के हाथ में तलवार और कमल के फूल धारण करती हैं. इनका वाहन सिंह है. इनका स्वरूप अत्यंत भव्य और चमकीला बताया जाता है, जिनकी त्वचा सोने की तरह चमकदार मानी जाती है.
मां कात्यायनी की पूजा विधि
सर्वप्रर्थम सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें. इसके बाद हरे या पीले रंग के वस्त्र धारण करें. पूजा के दौरान इन रंगों को पहनने से माता रानी ज्यादा प्रसन्न होती है. अब घर के मंदिर की सफाई करें. इसके बाद गंगाजल छिड़के. हाथ में जल व पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लें. फिर विधिवत पूजन करें. मां के सामने देसी घी का दीया जलाएं और धूप दिखाएं. माता को फलों का प्रसाद चढ़ाएं. आज के दिन कात्यायनी माता को शहद का भोग अवश्य लगाएं. यह उनका प्रिय भोग माना जाता है. इसके बाद माता कात्यायनी के सामने कपूर जलाएं और आरती करें. पूजा के बाद माता रानी के मंत्रों का जाप कर सकते हैं.
आज का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- प्रात:काल 04:31 से लेकर 05:20 मिनट तक
प्रातः सन्ध्या- सुबह 04:55 से लेकर 06:09 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:36 से लेकर दोपहर 12:22 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- शाम 05:49 से शाम 06:13 तक
माता कात्यायनी के प्रिय भोग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता कात्यायनी को मधु यानी शहद अत्यंत प्रिय होता है. उन्हें शहद जरूर अर्पित करें. साथ ही उन्हें पीली मिठाइयों का भोग भी लगा सकते हैं. आज उन्हें शहद में बना सूजी का हलवा भी चढ़ाया जा सकता है. सेब भी उन्हें प्रिय होता है. इसके अलावा, गुड़-बताशे भी भोग में अर्पित कर सकते हैं.
कात्यायनी माता के शक्तिशाली मंत्र
1.विवाह और शीघ्र विवाह के लिए शक्तिशाली मंत्र
ऊं कात्यायनि महामाये महायोगिन्यधीस्वरि । नन्दगोपसुतं देवि पतिं मे कुरु ते नमः॥
2.मूल मंत्र
ऊं देवी कात्यायन्यै नमः॥
3.बीज मंत्र
क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नमः॥
4.स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:॥
मां कात्यायनी की पूजा का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है. मां अपने भक्तों के जीवन से नकारात्मकता दूर कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं. मान्यता है कि मां कात्यायनी की श्रद्धापूर्वक आराधना करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है. यही वजह है कि नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है.
ये भी पढ़ें- Navratri 2026 Fasting Rules: नवरात्रि के व्रतों में क्या खाएं और क्या न खाएं? देखें पूरी लिस्ट
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









