Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स 140 अंक गिराकर 74,200 से नीचे:निफ्टी में भी मामूली गिरावट; आईटी और मीडिया शेयरों में खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 16 अक्टूबर को गिरावट है। सेंसेक्स 140 अंक गिरकर 74,200 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 10 अंक गिरकर 23,000 से नीचे हैं। आईटी और मीडिया शेयरों में खरीदारी है। FMCG शेयरों में बिकवाली। एशियाई बाजारों में तेजी अमेरिकी बाजार में कल तेजी रही विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिन में 10 हजार करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। कल शेयर बाजार में तेजी रही थी

Continue reading on the app

चहल बोले-पैनिक अटैक से मेरा चेहरा टेंढ़ा हो जाता था:बोलना मुश्किल होता था; तलाक के बाद शराब की लत लगी, 26 दिन रिहैब किया

भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, तलाक और पैनिक अटैक के बारे में बात की है। उन्होंने आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बताया कि धनश्री वर्मा से तलाक के बाद उनकी शराब की लत हद से ज्यादा बढ़ गई थी। वे 26 दिन रिहैब सेंटर में रहे थे। 36 साल के चहल ने बताया कि पैनिक अटैक से मेरा चेहरा सिकुड़कर टेंढ़ा हो जाता था। इससे बोलना भी मुश्किल होता था। चहल पिछले 3 साल से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने पिछला टी-20 इंटरनेशनल मैच अगस्त 2023 में खेला था। इस स्टोरी में पढ़िए चहल ने क्या-क्या कहा? पैनिक अटैक में होंठ कसकर एक तरफ खिंच जाते थे- चहल चहल ने पैनिक अटैक के बारे में बताया, ‘एंग्जायटी में दिल की धड़कन तेज हो जाती है और मेरा चेहरा सिकुड़ जाता था।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बोल भी नहीं पाता था। मेरा होंठ कसकर एक तरफ खिंच जाता था। लोग समझ जाते थे कि मेरे साथ कुछ गलत है।’ उन्होंने बताया कि उन्हें डर था कि सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की बातें करेंगे। चहल ने कहा, ‘मैंने सोचा कि IPL पर ध्यान देते हैं।’ तलाक के बाद मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी- चहल चोपड़ा ने पूछा कि शराब पीना कैसे और क्यों शुरू हुआ। चहल ने कहा, ‘शुरुआत में मैं युवा था। पार्टियां होती थीं। मैंने 2011 में अपना पहला IPL खेला था।’ उन्होंने बताया कि एबी डिविलियर्स ने एक बार उनसे कहा था, 'जिंदगी में संतुलन जरूरी है।' चहल ने कहा कि यह बात सुनने में आसान है, लेकिन इसे अपनाना आसान नहीं होता। चहल ने कहा, ‘तलाक के बाद चीजें हद से ज्यादा बढ़ गई थीं। मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं इसी रास्ते पर चलता रहा, तो जिस चीज से मुझे सबसे ज्यादा प्यार है, उस क्रिकेट को बर्बाद कर दूंगा।’ चहल ने बताया कि उन्होंने शराब पीना रोक दिया। उन्होंने कहा, ‘अब मैं ज्यादा खुश हूं और बेहतर स्थिति में हूं।’ चहल ने कहा- कठिन समय में दोस्त और परिवार हमेशा साथ रहा आकाश चोपड़ा ने चहल से पूछा कि निजी जिंदगी की परेशानियों के दौरान उनके साथ कौन था। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भावनात्मक चोट पेशेवर जिंदगी के संकट से अलग होती है। चहल ने जवाब दिया, ‘मेरे सबसे अच्छे दोस्त और परिवार मेरे साथ थे।’ शराब छोड़ने के फैसले पर चहल ने कहा, ‘पिछले साल काउंटी क्रिकेट के बाद मैंने शराब छोड़ने का फैसला किया। बात हद से ज्यादा बढ़ गई थी।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने रिहैब सेंटर में दाखिला लिया और 26 दिन वहां रहा। अब मुझे पता है कि इसे कैसे संभालना है।’ चहल के मुताबिक, इस फैसले से उनकी निजी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया। उनकी समझ बढ़ी और भावनाएं संतुलित हुईं।उन्होंने कहा, ''पिछले IPL में मेरा शरीर फिर 30 साल का महसूस हो रहा था। मैं जिम कर रहा था, फील्डिंग ड्रिल कर रहा था और ठीक से ट्रेनिंग कर रहा था।' 18 करोड़ में पंजाब किंग्स से जुड़ने पर खुद को साबित किया चहल ने बताया कि जब उनकी परेशानी धीरे-धीरे कम हुई, तो उन्होंने इसे पीछे छोड़ने का फैसला किया। चहल ने बताया, ‘पंजाब किंग्स के साथ मेरे पहले साल में टीम ने मेरे लिए 18 करोड़ रुपए दिए। मुझे लगा कि उन्होंने मुझ पर इतने पैसे के साथ भरोसा किया है, इसलिए मैं उन्हें निराश नहीं कर सकता।’ उन्होंने KKR के खिलाफ मैच का जिक्र किया। चहल ने कहा कि 111 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए उन्हें लगा कि अब उन्हें आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी होगी। चहल को 2025 सीजन से पहले चुना गया था। IPL 2025 में उन्होंने 16 विकेट लिए, जबकि 2026 में उनके नाम 12 विकेट रहे। चहल ने 15 दिन पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट से संन्याय लिया था ------------------------------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

106 साल पहले 133 किलो का क्रिकेटर खेला टेस्ट, 5 ऐसे भारी-भरकम खिलाड़ी, जिनका वजन उनके खेल के नीचे दब गया

first100 kg test cricketer: जिस ऑस्ट्रेलियाई टीम की फिटनेस देखकर लोग दंग रह जाते थे उसी टीम में 1920 में एक क्रिकेटर 133 किलो वजन के साथ खेला और कप्तानी भी की. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट पर नजर डाले को कई ऐसे क्रिकेटर नजर आएंगे जो 100 से ज्यादा किलो के थे पर उनका वजन कभी उनके प्रदर्शन के आड़े नहीं आया. Fri, 16 Oct 2026 17:36:02 +0530

  Videos
See all

The police caught Abhijit Dipke | घर से निकलते ही अभिजीत दीपके को पुलिस ने पकड़ा #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T12:14:20+00:00

Praveen Khandelwal: प्रदर्शन से व्यापारियों-कारोबारियों की परेशानी पर क्या बोले प्रवीण खंडेलवाल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T12:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers