Responsive Scrollable Menu

इमरान खान को भारत छोड़ने कहा, किरण राव-सबा आजाद भड़कीं:गजेंद्र चौहान बोले- ये देशद्रोही, 24 घंटे में निकालो; फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे इमरान

मुंबई में CJP प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस जारी किया है। अमेरिकी नागरिकता और OCI कार्डधारक इमरान खान इस आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। उनके वकीलों का कहना है कि वे प्रदर्शन का हिस्सा नहीं थे, बल्कि रास्ते से गुजर रहे थे। इस कार्रवाई पर फिल्म इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई है। किरण राव और सबा आजाद ने पुलिस एक्शन पर सवाल उठाए हैं, वहीं गजेंद्र चौहान और रजा मुराद ने सरकार के फैसले का समर्थन किया है। किरण राव और सबा आजाद ने जताया विरोध एफआरआरओ के नोटिस की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। फिल्ममेकर और आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, "वाह, अब यह मुंबई पुलिस कर रही है?" वहीं एक्ट्रेस सबा आजाद ने भी पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, "क्या!? यह पूरी तरह से गलत है।" बता दें कि 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने इमरान खान, उनकी पार्टनर लेखा वाशिंगटन और कजिन जैन मैरी खान समेत 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था और बाद में छोड़ दिया था। गजेंद्र चौहान और रजा मुराद ने किया कार्रवाई का समर्थन इस मामले में अभिनेता गजेंद्र चौहान ने एफआरआरओ और सरकार के कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं हैं, ऐसे में उनका प्रदर्शन में शामिल होना कानून का उल्लंघन है। चौहान ने कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि देश में छिपे देशद्रोहियों को बाहर जाने के लिए कहा गया है। इमरान खान को 28 अक्टूबर के बजाय 24 घंटे के अंदर देश से बाहर करने का सख्त आदेश मिलना चाहिए।" वहीं वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने भी कहा कि किसी भी विदेशी नागरिक को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हें 15 दिन का समय देकर पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत काम किया है। हाई कोर्ट में आदेश को चुनौती देंगे इमरान NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की लीगल टीम अगले हफ्ते बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करेगी। उनके एडवोकेट जुल्फीकार मेमन ने बताया कि 10 अक्टूबर को इमरान खान नाना चौक से गुजर रहे थे, तभी रास्ता बंद होने और मीडियाकर्मियों के सवाल पूछने पर उन्होंने बयान दिया था। लीगल टीम ने पुलिस से इलाके के सीसीटीवी फुटेज निकालने की मांग की है ताकि साफ हो सके कि इमरान प्रदर्शनकारी के रूप में शामिल नहीं थे। हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले इमरान ने कहा था कि वे एक शहरवासी की हैसियत से वहां पाबंदियों और लोगों की दबती आवाज को देखने आए थे। किरीट सोमैया की शिकायत से शुरू हुआ पूरा विवाद इस पूरे मामले की शुरुआत बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया की शिकायत के बाद हुई थी। सोमैया ने मुंबई पुलिस और एफआरआरओ को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि अमेरिकी नागरिक होने के नाते इमरान खान का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल होना OCI नियमों और वीजा शर्तों का सीधा उल्लंघन है। नागरिकता कानून के मुताबिक, ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्डधारकों को भारत में रहने और आने-जाने की सुविधा मिलती है, लेकिन उन्हें भारत में कोई राजनीतिक अधिकार या आंदोलन में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होती। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने के कारण ही यह पूरी कानूनी कार्रवाई शुरू हुई है। ये खबर भी पढ़ें इमरान खान को छोड़ना होगा भारत:अक्षय कुमार, अदनान सामी की नागरिकता पर भी हुआ विवाद, आलिया-कटरीना इंडियन नहीं, जानिए क्या हैं नियम और विवाद एक्टर इमरान खान के खिलाफ भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल होने पर शिकायत दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने उन पर कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश दिया है। ये इस तरह का इकलौता मामला नहीं है। पूरी खबर पढ़ें

Continue reading on the app

मौजूदा समय के सबसे धाकड़ टी-20 बल्लेबाजों का नाम आया सामने, रोहित शर्मा नहीं लिस्ट में शामिल, जानें किन्हें मिली जगह

Top-5 Current Best T20 Batters In The World: टी-20 फॉर्मेट के आने के बाद से क्रिकेट की रफ्तार काफी तेज हो गई है. इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ दुनियाभर में तमाम लीगों में खिलाड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आते हैं. इस बीच अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने मौजूदा समय के सबसे खतरनाक 5 टी-20 बल्लेबाजों को चुना है. तो आइए इस लिस्ट में हिटमैन रोहित शर्मा का नाम शामिल नहीं है. तो आइए जानते हैं कि आखिर कार्तिक ने किन-किन खिलाड़ियों को चुना है...

कौन से 5 खिलाड़ियों को मिली जगह?

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने मौजूदा समय के टी-20 क्रिकेट के 5 सबसे खतरनाक बल्लेबाजों का चुनाव किया है. लिस्ट में एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. कार्तिक ने जिन खिलाड़ियों को चुना है, उसमें विराट कोहली, हैरी ब्रूक, रजत पाटीदार, टिम डेविड और जोस बटलर का नाम शामिल है. इन खिलाड़ियों ने टी-20 फॉर्मेट में अपने नाम का लोहा मनवाया है. 

विराट कोहली को क्यों किया शामिल?

विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की खिताबी जीत के साथ ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन, वह आईपीएल में लगातार खेल रहे हैं और अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर रहे हैं. विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में आरसीबी को बैक टू बैक दूसरी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी.

विराट ने 16 मैच खेले, जिसकी 16 पारियों में उन्होंने 165.84 की स्ट्राइक रेट और 56.25 के औसत से 675 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए. उनके बल्ले से 72 चौके और 25 छक्के निकले. यही वजह है कि कार्तिक ने विराट को इस लिस्ट में शामिल किया है. कार्तिक ने विराट की सराहना करते हुए कहा, "विराट कोहली अब तक के सबसे महान T20 बल्लेबाज हैं."

रोहित शर्मा को क्यों नहीं किया शामिल?

अब सवाल उठता है कि जब दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली को इस लिस्ट में शामिल किया है, तो रोहित शर्मा को क्यों नहीं किया... दरअसल, हिटमैन ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की खिताबी जीत के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. लेकिन, अब हिटमैन ने रोहित ने 9 मैचों की 9 पारियों में 157.22 की स्ट्राइक रेट और 35.37 के औसत से 283 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 21 छक्के लगाए. हिटमैन इस फॉर्मेट के एक खतरनाक बल्लेबाज हैं.

रजत पाटीदार ने मचाया है तहलका

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बैक टू बैक 2 बार ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रजत पाटीदार टी-20 फॉर्मेट के एक खतरनाक बल्लेबाज हैं. रजत पाटीदार ने पिछले सीजन आरसीबी के लिए कमाल की बल्लेबाजी की और खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने 15 मैच खेले, जिसकी 14 पारियों में 192.69 की स्ट्राइक रेट और 41.75 के औसत से 501 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 42 छक्के और 30 चौके लगाए. 

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना के युग का आगाज! आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच रद्द होगा आखिरी टी20 मैच? मंडरा रहा बड़ा खतरा

IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. Fri, 16 Oct 2026 10:27:58 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala: 250 के चक्कर में CM की कुर्सी गंवाई? कौन है वो नेता! बड़ा खुलासा | Kissa Ansuna #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T07:16:04+00:00

CP CJP Protest LIVE: कनॉट प्लेस में जहां होगा प्रदर्शन वहां से ग्राउंड रिपोर्ट | Abhijeet Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T07:16:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers