Amritsar को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम! पुलिस ने किया सीमा पार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, अत्याधुनिक हथियार बरामद, 5 संदिग्ध गिरफ्तार
पंजाब के अमृतसर में सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पार से चल रहे हथियारों और विस्फोटकों के एक बड़े तस्करी नेटवर्क का सनसनीखेज भंडाफोड़ किया है। अमृतसर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक पिता और उसका बेटा भी शामिल हैं, जो इस अवैध सिंडिकेट को लंबे समय से संचालित कर रहे थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में एक व्यक्ति और उसका बेटा भी शामिल हैं। उनके पास से एक .30 बोर की असॉल्ट राइफल, दो हथगोले और विदेश में निर्मित 13 अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गिरफ्तार लोगों की पहचान अमृतसर के अजनाला स्थित बल्लारवाल गांव के निवासी गुरप्रीत सिंह और उसके बेटे जसकरण सिंह तथा उनके सहयोगियों बटाला निवासी वीनू, अमृतपाल सिंह और गौरव मसीह के रूप में हुई है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बरामद पिस्तौलों में नौ एमएम की चार ग्लॉक पिस्तौल और .30 बोर की नौ पिस्तौल शामिल हैं। इनके अलावा 25 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी के अलावा, अमृतसर पुलिस की खुफिया रोधी (सीआई) टीम ने हथियारों की खेप की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं।
सीमा पार से चल रही थी साजिश
खुफिया एजेंसियों और काउंटर इंटेलिजेंस (CI) टीम को पिछले कुछ दिनों से अमृतसर सीमा के पास असामाजिक गतिविधियों और हथियारों की तस्करी की पुख्ता सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर इस गिरोह को धर दबोचा। अधिकारियों का मानना है कि ये हथियार पंजाब का माहौल खराब करने और टारगेट किलिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए मंगाए गए थे।
पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क के तार सीमा पार पाकिस्तान में बैठे किन आतंकवादियों या तस्करों से जुड़े हैं और इनके अन्य कौन-कौन से स्थानीय मददगार इस साजिश में शामिल हैं।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
Connaught Place में कॉजपा के मार्च से पहले Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी
नयी दिल्ली में शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के कारण मध्य दिल्ली के कई अहम रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा, इसलिए यात्रियों को कुछ खास रास्तों से बचने की सलाह दी गई है। दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से जारी परामर्श के अनुसार, कनॉट प्लेस और उसके आसपास की सड़कों पर अपराह्न तीन बजे से यातायात प्रभावित हो सकता है। इन मार्गों में संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेल्म्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, जनपथ, रेल भवन, रफी मार्ग, ‘सी’ हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाकखाना, अशोक रोड (जीपीओ से ‘सी’ हेक्सागन तक), तिलक मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग और सिकंदरा रोड शामिल हैं।
यातायात पुलिस ने कहा कि स्थिति के अनुसार मार्गों में बदलाव किया जाएगा। उसने वाहन चालकों को यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त समय रखने और जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने घोषणा की है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क शुक्रवार और शनिवार को आम लोगों के लिए बंद रहेगा।
यह घोषणा दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा कॉजपा को प्रदर्शन करने से रोकने से इनकार करने के बाद की गई है। इस प्रदर्शन की घोषणा कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पहुंचने के बाद गिरफ्तार किए जाने और एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद की गई। दिल्ली पुलिस ने लोगों से मार्च से दूर रहने की अपील की है।
हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह लोगों के एक सीमित समूह को किसी उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की सुविधा दे सकती है। पुलिस ने कहा कि शांति बनाए रखने तथा लोगों की जान और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति की सुरक्षा के लिए इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू है, जिसके तहत लोगों के एकत्र होने पर रोक है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
