Responsive Scrollable Menu

सीएम रेखा गुप्ता ने 1400 छात्राओं को बांटी साइकिलें, कन्या पूजन कर दिया बेटियों के सशक्तीकरण का संदेश

विद्या वाहिनी योजना के तहत अब तक 28 हजार साइकिलों का वितरण, 1.50 लाख छात्राओं तक लाभ पहुंचाने का लक्ष्य शारदीय नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शालीमार बाग स्थित सीएम श्री स्कूल में कन्या पूजन किया. इस दौरान शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली कक्षा 9 की करीब 1,400 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं. सरकार की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल तक पहुंच आसान बनाना और उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि बेटियों के प्रति सम्मान, समानता और उनके महत्व को स्वीकार करने का संदेश है. उन्होंने कहा कि बेटियों का सशक्तीकरण तभी सार्थक होगा, जब उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलेंगे.

विद्या वाहिनी योजना के तहत 1.50 लाख साइकिलें बांटने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार की ‘विद्या वाहिनी योजना’ के तहत अब तक 28,000 साइकिलों का वितरण किया जा चुका है. सरकार का लक्ष्य कुल 1.50 लाख साइकिलें छात्राओं को उपलब्ध कराने का है. इस योजना से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी और परिवहन संबंधी परेशानियां कम होंगी. सरकार के मुताबिक, कक्षा 9 की छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने की पहल उनकी शैक्षणिक यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव पर मददगार साबित होगी. इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और आगे की पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में मदद मिलेगी.

बेटियों की शिक्षा में परिवार और समाज की भी अहम भूमिका

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि बेटियां परिवार का गौरव होने के साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य की आधारशिला हैं. उनकी प्रतिभा को निखारने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवार, विद्यालय और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे. उन्होंने अभिभावकों से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और उनकी नियमित स्कूल उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों से छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अच्छे संस्कार विकसित करने पर जोर दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों का सशक्तीकरण केवल सरकार या विद्यालयों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक सदस्य का दायित्व है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे.

 

Continue reading on the app

श्रीनगर में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते नगर निगम का वार्ड अधिकारी गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथों पकड़ा

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने श्रीनगर नगर निगम (SMC) के एक वार्ड अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान शेख जमील मोहम्मद के रूप में हुई है. वह श्रीनगर के सफाकदल वार्ड में वार्ड अधिकारी के पद पर तैनात था.

CBI के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ 15 अक्टूबर 2026 को शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता के घर में चल रहे मामूली मरम्मत कार्य को जारी रखने की अनुमति देने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

शिकायत के आधार पर CBI ने 15 अक्टूबर को जाल बिछाया. इस दौरान आरोपी वार्ड अधिकारी को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.CBI ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

 

Continue reading on the app

  Sports

New Zealand दौरे के लिए Team India का ऐलान, Test और ODI में Shubman Gill संभालेंगे कप्तानी

भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर चयन समिति ने टेस्ट और एकदिवसीय मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 एकदिवसीय और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। एकदिवसीय मुकाबलों में कप्तानी की जिम्मेदारी पहले 3 मैचों के लिए शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि आखिरी 2 मैचों में श्रेयस अय्यर टीम की अगुवाई करेंगे। टेस्ट सीरीज में भी शुभमन गिल ही कप्तान रहेंगे और केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।

पहले 3 एकदिवसीय मुकाबलों के लिए घोषित टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है। श्रेयस अय्यर इस चरण में उपकप्तान होंगे। टीम में नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव भी शामिल हैं। केएल राहुल और ईशान किशन को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। प्रसिद्ध कृष्णा का चयन फिटनेस की मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा।

आखिरी 2 एकदिवसीय मुकाबलों के लिए टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। इन मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे और ईशान किशन को उपकप्तान के साथ विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी दी गई है। रोहित शर्मा और विराट कोहली इस टीम का हिस्सा बने रहेंगे। इनके अलावा तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकीब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव को भी चुना गया है।

टेस्ट सीरीज के लिए घोषित टीम में शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों को टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को चुना गया है। हालांकि, पंत का चयन फिटनेस की मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा।

गेंदबाजी और ऑलराउंडर विभाग में भारत ने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा चेहरों को भी मौका दिया है। टीम में रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल जैसे ऑलराउंडर शामिल हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज जैसे खिलाड़ियों के पास होगी। कुलदीप यादव को स्पिन गेंदबाजी के विकल्प के रूप में रखा गया है।

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ यह दौरा भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी के संयोजन को परखने का अहम मौका होगा। एकदिवसीय मुकाबलों के अलग-अलग चरणों में कप्तानी बदलने से चयन समिति ने नेतृत्व की जिम्मेदारी भी बांटी है। शुभमन गिल को सीमित ओवरों और टेस्ट क्रिकेट, दोनों में नेतृत्व का अवसर मिला है, जबकि श्रेयस अय्यर आखिरी 2 एकदिवसीय मैचों में टीम की कमान संभालेंगे। बता दें कि दौरे की शुरुआत टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद होगी और इसके बाद दोनों टीमें एकदिवसीय तथा टेस्ट मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम की अंतिम तैयारियां खिलाड़ियों की फिटनेस और उपलब्धता पर निर्भर रहने वाली हैं।

Fri, 16 Oct 2026 21:37:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: व्यापारी महासंघ की PM को चिट्ठी, प्रदर्शन को लेकर की ये मांग ! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T16:12:34+00:00

Abhijeet Dipke News | Akhil Gogoi की मांग- Abhijeet Dipke को रिहा करो, Gyanesh Kumar को हटाओ! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T16:13:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers