बाघों की गिनती में झारखंड सबसे आगे, पलामू टाइगर रिजर्व बना देश में नंबर वन, जानें टोटल संख्या
झारखंड में बाघों की गिनती का नेतृत्व Palamau Tiger Reserve कर रहा है. यह देश का पहला टाइगर रिजर्व बन गया है, जिसने टाइगर एस्टीमेशन के पहले और दूसरे चरण का कार्य समय से पहले पूरा कर लिया है. इन दोनों चरणों का डाटा Wildlife Institute of India को भेज दिया गया है.
रेलवे नेटवर्क होगा और मजबूत! 1.6 लाख करोड़ का मेगा प्लान,जानिए सरकार के नए फैसले से आपको क्या मिलेगा
देश में तेज विकास और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रेलवे, स्टार्टअप और शहरी विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इन योजनाओं पर करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार का फोकस रेलवे नेटवर्क के विस्तार, स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और शहरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने पर है. सरकार का मानना है कि इन योजनाओं से देश के परिवहन नेटवर्क को मजबूती मिलेगी, लॉजिस्टिक लागत कम होगी और व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी. साथ ही, रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इन फैसलों को देश के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने और आर्थिक गतिविधियों को तेज करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















