Responsive Scrollable Menu

Horoscope 16 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष

दीर्घकाल में चला आ रहा विवाद समाप्त होगा। उत्साह का संचार होगा, वायदा पूरा करेंगे। हर दृष्टि से सतर्क रहें, धोखे का योग है। ईष्ट मित्रों के सहयोग से परेशानी दूर होगी।

वृष

घर परिवार में आपका सुयश बढ़ेगा। आमदनी के नए साधन, तनाव मुक्त करेंगे। हाथ आया अवसर/धन फिसल सकता है। उधार न दें, जबान संभाल कर बात करें।

मिथुन

समय को पहचान पर कार्य करें। मनोरथ पूर्ति पर खुशी होगी। आर्थिक संकट रहेगा, शायद कर्ज भी लें। चिंता और समस्याएं घेरे रहेगी।

कर्क

कोर्ट कचहरी में विजय की संभावना। अपने को चुनौतियों से घिरा पाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, परहेज रखें। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह

पूंजीनिवेश भविष्य के लिए लाभदायक। लाभ भी और प्रियजनों से भेंट भी। अपनी क्षमता से ही समस्याओं का निपटारा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कन्या

सकारात्मक सोच से स्वास्थ्य लाभ। मनोरंजन में व्यस्त रहेंगे। इष्ट मित्रों का सहयोग अमूल्य सिद्ध होगा। उदासीनता दूर होगी, ऊर्जावान अनुभव करेंगे।

तुला

पदोन्नति के योग है, सहयोग भी मिलेगा। किसी महिला/पुरुष से सहयोग मिलेगा। जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। प्रिय व्यक्ति के संबंध में अप्रिय समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक

दफ्तर में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, मानदेय भी बढ़ेगा। घर हो या दफ्तर निष्ठा से काम करेंगे। आत्मबल उत्तम रहेगा- मानसिक संतोष भी। अच्छा दिन, शक्ति सामर्थ्य बढ़ेंगे।

धनु

निंदक और विरोधी प्रबल रहेंगे, सावधान। अतिथियों के सम्मान में व्यस्तता। किसी नई योजना का श्री गणेश होगा। मामा पक्ष से विशेष समाचार मिलेगा।

मकर

स्वास्थ्य की उपेक्षा उन्नति रोक सकती है। अनावश्यक विवाद होगा, दिन अशुभ। मान सम्मान, उपहार प्राप्ति वाला दिन। सत्ता सम्पन्न लोगों से सम्पर्क।

कुंभ

जरूरी काम दोपहर तक होने चाहिए। दिन सामान्य है, जोखिम न उठाएं। रोजगार व्यापार की जगह पर ख्याति और ईमानदारी के चर्चें। हल्की-फुल्की दुर्घटना का योग है।

मीन

लाभ के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। आज की शाम अशुभता के नाम। व्यवसाय बढ़ेगा, समस्याएं हल होगी। सरकारी क्षेत्र में रूके हुए काम आज बनेंगे।

Continue reading on the app

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक

इंडिगो ने खाड़ी देश में बदलती स्थिति के बीच सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं, अकासा एयर ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उसने रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर तक और जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, एअर इंडिया और अकासा एयर ने मंगलवार को सऊदी अरब के शहरों से जुड़ी अपनी उड़ानों को 17 अक्टूबर तक रद्द करने की घोषणा की थी। इंडिगो ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।’’ एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के समय दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से समय पर सूचनाएं भेजी जा रही हैं। उड़ानों के रद्द रहने की अवधि बढ़ाने की घोषणा करते हुए अकासा एयर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि वह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति का आकलन कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Chris Gayle: 5 साल बाद फिर वापसी के लिए बेताब क्रिस गेल, इस लीग में मचाएंगे गदर!

Chris Gayle: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर क्रिस गेल एक बार फिर मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करते हुए नजर आ सकते हैं. उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में दोबारा खेलने की इच्छा जताई है. Fri, 16 Oct 2026 07:33:37 +0530

  Videos
See all

मुझे दिल्ली पुलिस वाले उठा सकते हैं-दिपके #abhijeetdipke #delhipolice #shorts #tirangayatra #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T02:38:41+00:00

AAJTAK 2 LIVE | NEHA BORA CONTRO| नेहा बोरा के बयान के बहाने बीजेपी का राहुल पर आरोप!| AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T02:39:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers