Responsive Scrollable Menu

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक

इंडिगो ने खाड़ी देश में बदलती स्थिति के बीच सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं, अकासा एयर ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उसने रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर तक और जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, एअर इंडिया और अकासा एयर ने मंगलवार को सऊदी अरब के शहरों से जुड़ी अपनी उड़ानों को 17 अक्टूबर तक रद्द करने की घोषणा की थी। इंडिगो ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।’’ एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के समय दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से समय पर सूचनाएं भेजी जा रही हैं। उड़ानों के रद्द रहने की अवधि बढ़ाने की घोषणा करते हुए अकासा एयर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि वह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति का आकलन कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Stefan Milicevic: 2050 तक बैन… मैच फिक्सिंग में फंसा 29 साल का ये खिलाड़ी, मिली कड़ी सजा

Stefan Milicevic: इंटरनेशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी ने सर्बिया के टेनिस खिलाड़ी स्टेफन मिलिसेविच के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. मैच फिक्सिंग के चलते उन्हें 24 साल के लिए बैन कर दिया गया है. Fri, 16 Oct 2026 06:57:29 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Tea Party News: नेताओं के साथ टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान | India Alliance #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T03:11:53+00:00

Muskan को मिली फांसी की सजा पर Raja Raghuvanshi की मां ने मांगी मौत की सजा | Sonam | Sahil Muskan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T03:09:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers