Responsive Scrollable Menu

8th Pay Commission Breaking News | 8वें वेतन आयोग पर बहुत बड़ी खबर! | 8th CPC Latest News | Top

8th Pay Commission Breaking News | 8वें वेतन आयोग पर बहुत बड़ी खबर! | 8th CPC Latest News | Top #8thPayCommission #8thPayCommissionNews #CentralGovernmentEmployees #Pensioners #PayCommission 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनर्स और सरकारी कर्मचारियों के बीच लगातार चर्चा हो रही है। इस वीडियो में जानिए 8th Pay Commission से जुड़ी ताजा खबरें, कर्मचारियों और पेंशनर्स पर इसका संभावित असर, सैलरी में बढ़ोतरी की उम्मीदें और वेतन आयोग से जुड़े अहम सवाल। 8th Pay Commission, 8th Pay Commission News, 8th Pay Commission Latest News, 8th Pay Commission News Today, 8th CPC, 8th CPC Latest News, 8th Pay Commission 2026, 8वां वेतन आयोग, आठवां वेतन आयोग, 8वें वेतन आयोग की खबर, 8th Pay Commission Hindi, Central Government Employees, Government Employees News, Pensioners News, 8th Pay Commission Salary, 8th Pay Commission Pension, Fitment Factor, Salary Hike News, सरकारी कर्मचारियों की खबर, कर्मचारी पेंशन समाचार, Employee News, Employer News, Latest News Hindi, Breaking News Hindi news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, uttarpradesh weather news, rain in noida, uttarakhand weather, jharsuguda flight pilot dope test, noida barola hostel murder, ram mandir parliament protest, pan masala packaging ban, arunachal chinese incursion claim, mathura krishna janmabhoomi case, shahi idgah supreme court hearing, pakistan rawalpindi army attack, balochistan pakistan unrest, news18 up uttarakhand news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है|

Continue reading on the app

Delhi Police: कॉजपा के तिरंगा मार्च पर सख्त पाबंदी, छोटे समूह को ही मिलेगी इजाजत

दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सेंट्रल पार्क में शुक्रवार शाम को आहूत ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले बृहस्पतिवार को कहा कि छोटे समूह को उपयुक्त स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि पुलिस ने कहा कि कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में निषेधाज्ञा पहले से लागू है। पुलिस ने लोगों से वहां एकत्र नहीं होने की अपील की।

इस बीच पुलिस ने एहतियात के तौर पर कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसमें रानी झांसी रोड के पास स्थित झंडेवालान इलाका भी शामिल है, जहां कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके ठहरे हुए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस की जनसंपर्क अधिकारी एवं डीसीपी नेहा यादव ने बृहस्पतिवार शाम यहां पत्रकारों से कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सूचित किया है कि कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा। उनके मुताबिक, एनडीएमसी ने पार्क की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी व्यक्ति को अनधिकृत रूप से प्रवेश करने से रोकने का भी अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि कॉजपा ने लोगों से 16 अक्टूबर को शाम पांच बजे सेंट्रल पार्क में एकत्र होने की अपील की है और लोगों से तिरंगा झंडा लेकर पहुंचने को कहा है। पुलिस ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) ने भी अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से प्रदर्शन में शामिल होने तथा बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, मौजूदा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा मानव जीवन और सरकारी एवं निजी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा पहले से लागू है।

पुलिस ने कहा कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यादव ने कहा कि कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न व्यापारी एवं बाजार संघों ने भी अपने प्रतिष्ठानों को अव्यवस्थित तत्वों और गैरकानूनी जमावड़े से बचाने के लिए अभ्यावेदन दिए हैं तथा व्यापारियों ने आशंका जताई है कि इससे खासकर त्योहारी मौसम में उनके कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और आम जनता से निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले जमावड़े में शामिल नहीं होने तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

पुलिस ने लोगों से व्यापारियों की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए व्यावसायिक गतिविधियों में बाधा नहीं डालने का भी आग्रह किया है। हालांकि, यादव ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज लेकर चलने और राष्ट्रगान गाने के लिए चुनिंदा लोगों के एक समूह की उपयुक्त स्थान पर व्यवस्था की जा सकती है। पुलिस ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन और उसे लेकर चलने तथा राष्ट्रगान गाने के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करते हुए उचित सम्मान, गरिमा और मर्यादा बनाए रखना आवश्यक है।

कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में “लहरा दो तिरंगा” के तहत विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। दीपके ने नागरिकों से प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया और कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना एक लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी इसमें शामिल होने की अपील की।

Continue reading on the app

  Sports

आर्यवीर सहवाग ने की छक्कों की बारिश, ठोके 173 रन, मगर इस बल्लेबाज का शतक पड़ा टीम पर भारी

वीरेंद्र सहवाग की तरह ही उनके बेटे आर्यवीर को भी दिल्ली की टीम की कमान सौंपी गई है और पिता के नक्शे कदमों पर चलते हुए आर्यवीर ने भी ओपनिंग में उतरकर विस्फोटक पारी खेली. Fri, 16 Oct 2026 16:26:31 +0530

  Videos
See all

Saudi-Houthi War LIVE Updates: सऊदी-हूती महायुद्ध की खबरें | Iran America War | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T11:45:01+00:00

Iran America War Live Update: महायुद्ध की खबरें LIVE| Trump | IRGC | Khamenei | Putin | Hormuz | War #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T11:45:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers