Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश चुनाव: BNP के टिकट पर तीन हिंदू बने सांसद, जमात के इकलौते हिंदू प्रत्याशी को मिली करारी शिकस्त

नई दिल्ली: बांग्लादेश में हुए आम चुनाव के परिणाम घोषित हो चुके हैं, जिसमें बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने 299 में से 211 सीटों पर प्रचंड जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मार्ग साफ कर दिया है।

इस चुनाव की सबसे बड़ी खबर अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की भागीदारी और उनकी जीत रही है। मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को मात्र 68 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

​BNP के तीन हिंदू चेहरों ने दर्ज की बड़ी जीत

​इस बार के चुनाव में BNP ने कई हिंदू उम्मीदवारों पर भरोसा जताया था, जिनमें से तीन प्रमुख चेहरों ने शानदार जीत हासिल की है:-

गायेश्वर चंद्र रॉय (ढाका-3): BNP के सीनियर नेता और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य गायेश्वर चंद्र रॉय ने ढाका-3 निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार मोहम्मद शाहीनुर इस्लाम को 15,899 वोटों के अंतर से हराया। गायेश्वर चंद्र को कुल 99,163 वोट मिले। वे पूर्व में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।

नितई रॉय चौधरी (मगुरा-2): BNP के उपाध्यक्ष और प्रभावशाली अल्पसंख्यक चेहरा नितई रॉय चौधरी ने मगुरा-2 संसदीय क्षेत्र से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1,47,896 वोट मिले। उन्होंने जमात के उम्मीदवार मुस्तर्शीद बिल्लाह को 30,838 वोटों के बड़े अंतर से पटखनी दी।

एडवोकेट दीपेन दीवान (रंगमती): रंगमती संसदीय सीट से BNP के टिकट पर एडवोकेट दीपेन दीवान ने जीत का परचम लहराया है। उन्होंने अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार पहल चकमा को 9,678 वोटों के अंतर से हराया। दीपेन दीवान को कुल 31,222 वोट प्राप्त हुए।

​जमात का इकलौता हिंदू कार्ड हुआ फेल

​जमात-ए-इस्लामी ने भी इस चुनाव में एक हिंदू उम्मीदवार को मैदान में उतारा था, लेकिन वे अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे। जमात गठबंधन ने खुलना-1 सीट से कृष्णा नंदी को प्रत्याशी बनाया था। कृष्णा नंदी को 70,346 वोट मिले, लेकिन इसके बावजूद वे BNP के उम्मीदवार से चुनाव हार गए।

Continue reading on the app

Rajouri Forest Fire: J&K.. LOC के पास भीषण आग, धुएं का गुबार | Breaking News

Rajouri Forest Fire: J&K.. LOC के पास भीषण आग, धुएं का गुबार | Breaking News #RajouriFire #JammuKashmir #ForestFire #LOC #FireUpdate #BreakingNews #AgniAlert #wildfire ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900

Continue reading on the app

  Sports

मंदसौर में CBN की बड़ी कार्रवाई, M.K. ट्रेवल्स की बस से 8 किलो एमडी ड्रग्स जब्त, तस्करों में हड़कंप

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार देर रात एक यात्री बस पर की गई छापेमारी में एजेंसी ने 8 किलोग्राम एमडी ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद ड्रग्स तस्करों के नेटवर्क में … Sat, 14 Feb 2026 11:07:45 GMT

  Videos
See all

Jammu Kashmir News J&K में पाक ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि, इलाके में गश्त तेज | India Pak Border #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:43:32+00:00

Bangladesh News | NKP | Sushant Sinha: बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत.. ये हैं 3 बड़ी वजह! Yunus #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:57:28+00:00

वैलेंटाइन्स डे का हिंसक और रहस्यमय इतिहास [Mysterious Origins of Valentine's Day] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T06:03:00+00:00

ऑनलाइन बेटिंग से सच में पैसे कमाए जा सकते हैं? [The Dark Design of Online Gambling] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T06:00:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers