शरीर के लिए 'साइलेंट किलर' है नमक, जानें प्रतिदिन कितनी होनी चाहिए सोडियम की मात्रा
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। रसोईघर में मौजूद मसालों की वजह से ही खाने में सही स्वाद और सेहत मिलती है, लेकिन किसी भी चीज की बहुतायत स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है।
आज की जीवनशैली में तीखे और तले-भुने खाने के शौकीन लोगों की संख्या ज्यादा है और वे यह नहीं जानते हैं कि आटे से लेकर ब्रेड तक में धड़ल्ले से सोडियम का इस्तेमाल हो रहा है। जाने-अनजाने में हम जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन कर रहे हैं और भविष्य में होने वाली बीमारियों के लिए जिम्मेदार होंगे।
स्वाद को बढ़ाने वाला नमक धीरे-धीरे शरीर में जहर की तरह घुलने लगता है और रोजमर्रा की आदत का हिस्सा बन जाता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों मानते हैं कि नमक आवश्यक भी है और हानिकारक भी, बस सीमा के भीतर। आज हम आपको बताएंगे कि कितना नमक शरीर के लिए जहर की तरह काम करता है और कितने नमक का सेवन रोजाना किया जा सकता है।
डब्लूएचओ की माने तो रोजाना 5 ग्राम नमक का सेवन करना लाभकारी होता है। 5 ग्राम मतलब तकरीबन 1 छोटा चम्मच। यह मात्रा साधारण नमक और पैकेज्ड फूड के छिपे सोडियम दोनों को मिलाकर तय की है। दिन में दो या तीन बार आहार लेने वाले लोगों को भी 5 ग्राम के हिसाब से ही आहार को संतुलित करना चाहिए। वहीं उसके उलट भारतीय जीवनशैली में रोजाना 10-12 ग्राम नमक लिया जाता है, जो दैनिक मापदंड से दोगुना है और यही कारण है कि लंबे समय तक सेवन करने से हाई बीपी, खून का अत्याधिक पतला होना, हड्डियों का कमजोर होना, शरीर पर सूजन आना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी पर अत्याधिक बोझ पड़ना, शरीर में पानी की कमी होना और चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां दिखना शुरू हो जाती हैं।
अब जानते हैं कि कब और कैसे नमक का इस्तेमाल करें। पहला, हमेशा पूरा सफेद नमक का इस्तेमाल करने से बचें। नमक में थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें। दूसरा, सलाद या फलों में नमक और चाट-मसाले का यूज भी न करें। इससे शरीर में नमक की मात्रा तय सीमा से ज्यादा हो जाती है।
तीसरा, रात के समय नमकीन चीजें खाने से परहेज करें क्योंकि ये सुबह चेहरे पर सूजन का कारण बन सकता है। चौथा, दही या लस्सी में भी सफेद नमक से बचें। इसकी जगह हल्की मात्रा में नमक और जीरा डालकर लें। जिन लोगों को कफ की परेशानी है, उन्हें दही और नमक का सेवन कम करना चाहिए।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
T20 World Cup 2026: आज खेले जाएंगे 3 मैच, एक्शन में दिखेंगी 6 टीमें, जानिए कब और कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले
T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रहा है. हर दिन की ही तरह आज 14 फरवरी को भी 3 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 6 टीमें एक्शन में नजर आएंगी. आज सभी की नजर, शाम 7 बजे शुरू होने वाले मुकाबले पर होगी, जिसमें साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड का आमना-सामना होने वाला है. ये दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में शुमार हैं. आइए जान लेते हैं कि इनके अलावा बाकी कौन सी टीमें आज मैदान पर उतरेंगी.
ओमान VS आयरलैंड के पास होगा मौका
14 फरवरी को टी-20 विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला आयरलैंड और ओमान के बीच सुबह 11 बजे से कोलंबो में खेला जाएगा. ग्रुप-बी की इन दोनों ही टीमों के लिए ये जीत का खाता खोलने का आखिरी मौका होगा. चूंकि, इससे पहले खेले गए दोनों ही मैचों में दोनों टीमों को हार का सामना करना पड़ा.
इंग्लैंड VS स्कॉटलैंड
We have named an unchanged XI for our Men's @T20WorldCup game against Scotland tomorrow ???????????????????????????? pic.twitter.com/JZKi1OqFCU
— England Cricket (@englandcricket) February 13, 2026
T20 World Cup 2026 में आज इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच दोपहर 3 बजे से मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच कोलकाता के इडेन-गार्डन्स स्टेडियम में होगा. दोनों ही टीमों ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं, जिसमें एक-एक मैच जीता है और एक-एक मैच में हार का सामना किया है. ऐसे में इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें 2 अंक हासिल कर प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी.
न्यूजीलैंड VS साउथ अफ्रीका
आज सबसे बड़ा मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जिसपर सभी की नजरें टिकी होंगी. ग्रुप-डी में शामिल इन दोनों ही टीमों ने अब तक 2-2 लीग मैच खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है. ऐसे में आज जो भी टीम मैच जीतेगी, वह अंक तालिका में अपने ग्रुप में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंचेगी.
कहां देख सकेंगे आज के मुकाबले?
T20 World Cup 2026 के सभी मुकाबलों की ही तरह आज के मैचों का लुत्फ भी आप घर बैठे उठा सकेंगे. भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट पर देखे जा सकेंगे. इसके अलावा फ्री में मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















.jpg)







