Responsive Scrollable Menu

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश चुनाव में 211 सीटें जीतकर BNP ने बनाई मजबूत सरकार, ये तीन हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

Bangladesh Election Results: बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने शानदार जीत दर्ज की है. पार्टी को 299 में से 211 सीटों पर सफलता मिली है. दिवंगत खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान इस पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं. वहीं प्रमुख प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी को केवल 68 सीटों से संतोष करना पड़ा. इन चुनावों की खास बात यह रही कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच तीन हिंदू उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, और तीनों ही BNP के टिकट पर चुनाव जीते हैं. इसे प्रतीकात्मक रूप से काफी अहम माना जा रहा है. तो आइए विस्तार से जानते हैं इन तीनों के बारे में.

 

Continue reading on the app

भारत-कनाडा के रिश्ते पूरी मजबूती के साथ ‘वापस पटरी पर’

वॉशिंगटन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा में भारत के उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने कहा है कि भारत और कनाडा के संबंध अब बेहद अच्छे हो गए हैं और पूरी तरह सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को लेकर बातचीत कुछ ही हफ्तों में शुरू हो सकती है और इसे जल्दी पूरा किया जा सकता है।

फाइनेंशियल पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में पटनायक ने कहा, “रिश्ते की मौजूदा हालत बहुत अच्छी है। मेरा मतलब है, पिछले दो सालों के हमारे पिछले इतिहास को देखते हुए इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था।” उन्होंने बताया कि जी7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की कनानास्किस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद रिश्ते और मजबूत हुए।

उन्होंने हाई कमिश्नरों की नियुक्ति और “मंत्रियों के लेवल पर कई दौरों” की ओर इशारा किया, जिसमें विदेश, व्यापार और ऊर्जा मंत्री, साथ ही संसदीय और क्षेत्रीय डेलिगेशन शामिल थे।

उन्होंने कहा, “बहुत सारी मीटिंग्स हुई हैं, ये सब उस समय की भरपाई करने की कोशिश है जो हमने पहले खो दिया है।” उन्होंने कहा कि बातचीत में नेशनल सिक्योरिटी और लॉ एनफोर्समेंट से लेकर माइनिंग, एनर्जी, एजुकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे एरिया शामिल हुए हैं।

पटनायक ने रिश्ते को ठवापस पटरी पर ही नहीं, बल्कि बहुत मजबूती से आगे बढ़ रहा है” बताया और कहा कि जल्द ही एक हाई-लेवल कनाडाई दौरे की उम्मीद है जो “वास्तव में इस बात पर मुहर लगाएगा कि रिश्ते अब तक इतने आगे आ गए हैं।”

सीईपीए समझौते पर उन्होंने कहा कि इसे अंतिम रूप देना कठिन नहीं होना चाहिए। जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों प्रधानमंत्रियों ने बातचीत शुरू करने का फैसला किया था। कनाडा की संसद को 90 दिन की सूचना दी जा चुकी है और उम्मीद है कि फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में बातचीत शुरू हो जाएगी।

पटनायक ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में अब भारत की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत है। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है। भारत ने हाल के वर्षों में कई देशों और समूहों के साथ व्यापार समझौते किए हैं।

उन्होंने ईएफटीए, यूरोपियन यूनियन, यूनाइटेड स्टेट्स, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और यूएई के साथ भारत की हालिया ट्रेड डील्स पर ज़ोर देते हुए कहा, “हम कई ऐसी बातों पर आगे बढ़े हैं जिन पर पहले हम अड़े रहते थे।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत और कनाडा दोनों लोकतांत्रिक देश हैं, जहां कानून का शासन, प्रेस की स्वतंत्रता और बाजार आधारित अर्थव्यवस्था है। दोनों देशों के हित कई मंचों पर एक जैसे हैं और वे संयुक्त राष्ट्र, जी-7 और जी-20 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साथ काम करते हैं। व्यापक आर्थिक साझेदारी का मकसद है कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश आसान हो।

उन्होंने कहा कि यह समझौता ऐसे है जैसे दो पक्ष आपसी समस्याओं को सुलझाकर साथ मिलकर आगे बढ़ने का रास्ता तय करें। इसके साथ ही संसदीय आदान-प्रदान और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच संपर्क भी मजबूत किए जाएंगे।

उन्होंने कहा, “पिछले दो सालों की छोटी-मोटी दिक्कतों के बावजूद, हमारे लोगों के बीच के रिश्तों पर ज़रा भी असर नहीं पड़ा। ट्रेड बढ़ा। फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ने अच्छा काम किया। एकेडमिक इंस्टीट्यूशन ने अच्छा काम किया। यूनिवर्सिटी, स्टूडेंट, रिसर्च, इनोवेशन, कुछ भी नहीं रुका।”

भारत और कनाडा के बीच लंबे समय से शिक्षा, व्यापार और प्रवासी भारतीय समुदाय के मजबूत संबंध रहे हैं। कनाडा में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग रहते हैं। हाल के वर्षों में सुरक्षा से जुड़े आरोपों के कारण तनाव बढ़ा था, लेकिन अब दोनों सरकारें रिश्तों को स्थिर और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

--आईएएनएस

एएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मंदसौर में CBN की बड़ी कार्रवाई, M.K. ट्रेवल्स की बस से 8 किलो एमडी ड्रग्स जब्त, तस्करों में हड़कंप

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार देर रात एक यात्री बस पर की गई छापेमारी में एजेंसी ने 8 किलोग्राम एमडी ड्रग्स की एक बड़ी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद ड्रग्स तस्करों के नेटवर्क में … Sat, 14 Feb 2026 11:07:45 GMT

  Videos
See all

ऑनलाइन बेटिंग से सच में पैसे कमाए जा सकते हैं? [The Dark Design of Online Gambling] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T06:00:54+00:00

Pulwama Anniversary | Kulgam News | CRPF | JK Police: कुलगाम में हाई अलर्ट ! Hindi News | JK News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:52:30+00:00

वैलेंटाइन्स डे का हिंसक और रहस्यमय इतिहास [Mysterious Origins of Valentine's Day] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T06:03:00+00:00

Bangladesh News | NKP | Sushant Sinha: बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत.. ये हैं 3 बड़ी वजह! Yunus #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-14T05:57:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers