Responsive Scrollable Menu

Koffee With Karan 9 की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन से ओटीटी पर मचेगी धूम

कॉफी विद करण दर्शकों के पसंदीदा शो में से एक है। फिल्म मेकर करण जौहर का यह चैट शो दर्शकों को इसलिए पसंद आता है क्योंकि उन्हें बड़े-बड़े सितारों की पर्सनल जिंदगी और सीक्रेट के बारे में जानने का मौका मिलता है। करण भी इसमें आए सितारों की जमकर पोल खोलते हैं।

पिछले कुछ दिनों से लगातार कॉफी विद करण सीजन 9 की जमकर चर्चा चल रही है। दर्शक यह जानना चाह रहे थे कि आखिरकार शो कब से शुरू हो रहा है। दर्शकों का ये इंतजार अब खत्म हो चुका है क्योंकि मेकर्स ने सीजन 9 को लेकर आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह भी बता दिया गया है कि ओटीटी पर इसे कब रिलीज किया जाएगा।

कॉफी विद करण सीजन 9 पर अपडेट

आपको बता दें कि करण जौहर के इस चैट शो का ये आखिरी सीजन है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीजन 9 का शानदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसमें करण काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। वो इस शो के शुरू होने का किस्सा शेयर कर रहे हैं।

करण ने सुनाया शो का किस्सा

करण ने बताया कि 22 साल पहले 2004 में पहले कप के साथ शुरू हुए इस शो ने भारत के बड़े-बड़े स्टार्स को एक साथ लाया है। 8 सीजन के 161 एपिसोड के दौरान सेलिब्रिटी की बदलती दुनिया, रिश्ते, शोहरत, महत्वाकांक्षा हर चीज की झलक दिखाई दी है। कोई परिवार का हिस्सा बन गया तो कोई मेहमान दोस्त। किसी को अपना प्यार मिला तो कोई एक्स बनकर रह गया या किसी ने शादी कर ली।

करण ने आगे कहा कि शो में हुई अनगिनत बातचीत के बीच कभी बहस, मीम्स, सुर्खियां और कभी ना भूलने वाली यादें बन गई। कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें खत्म करने की योजना नहीं बनाई जाती लेकिन मन की गहराई में यह जरूर होता है कि उन्हें कब छोड़ना है। कॉफी विद करण मेरी जिंदगी का बहुत खास हिस्सा रहा है। इसने मुझे यादें, दोस्त, ढेर सारा प्यार, मस्ती भरे पल और कुछ विवाद भी दिए हैं।

 

इन सबके बीच जो चीज हमेशा रही वह है, दर्शक। उन्होंने हमें प्यार दिया, ट्रोल किया, बहस की तरह लेकिन बार-बार वह एक कप के लिए वापस आते रहे। अलविदा कहना बहुत इमोशनल करने वाला है लेकिन यह सही भी लगता है। आखरी सीजन उन सभी लोगों के प्रति आभार और प्यार के साथ एक आखिरी बार मग उठाने का मेरा तरीका है। जिन्होंने कॉफी विद करण को वह बनाया जो आज यह है। आइए मेरे साथ कॉफी का एक कप कीजिए आखिरी बार।

ओटीटी पर कब होगा रिलीज

अगर आप भी करण जौहर का यह शो देखना चाहते हैं, तो ये ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। यह चैट शो 14 अक्टूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुरू होने वाला है।

Continue reading on the app

वाशु भगनानी की बढ़ी मुश्किलें! IT रेड के बाद अस्पताल में भर्ती, लंदन से फोटो वायरल

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी की तबीयत अचानक बिगड़ने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते उन्हें लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए उनकी एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच गहरी चिंता छा गई है।

बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं

हालांकि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि उन्हें किस वजह से या किस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वाशु भगनानी ने लोगों और मीडिया से इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखने और उन्हें अकेला छोड़ने की गुहार लगाई है। फिलहाल उनके परिवार की तरफ से सेहत को लेकर कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन या बयान जारी नहीं किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neeraj Gupta (@neerajguptamumbai)

अचानक आई खबर से सिनेमा जगत हैरान

दिग्गज निर्माता के अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है, क्योंकि वे पिछले कुछ समय से अपने नए बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रहे थे। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से पूरी इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। तमाम सितारे, फिल्म मेकर्स और उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं और परिवार की तरफ से आने वाले आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।

पूजा एंटरटेनमेंट के कर्ता-धर्ता हैं वाशु भगनानी

वाशु भगनानी हिंदी सिनेमा के सबसे जाने-माने और सफल निर्माताओं में से एक गिने जाते हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी पूजा एंटरटेनमेंट ने दशकों से भारतीय सिनेमा को कई हिट और यादगार फिल्में दी हैं। अपने बेटे जैकी भगनानी के साथ मिलकर वे लगातार बड़े बजट की फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। फिलहाल पूरा बॉलीवुड उनके सेहतमंद होकर घर लौटने की प्रार्थना कर रहा है और अस्पताल से जुड़ी नई जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच रद्द होगा आखिरी टी20 मैच? मंडरा रहा बड़ा खतरा

IND vs WI 5th T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. Fri, 16 Oct 2026 10:27:58 +0530

  Videos
See all

Noida में आधी रात Encounter, खूंखार बदमाश गिरफ्तार | UP Police Action | Gautam Buddh Nagar | Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T05:10:39+00:00

Mathura में Police Encounter में दो बदमाश गिरफ्तार | UP News | Land Dispute | UP Police | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T05:07:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers