Responsive Scrollable Menu

माया ने तोड़ा सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड:17 साल में महिला प्रो-टेनिस चैंपियन, सबसे युवा भारतीय बनीं

17 साल की भारतीय टेनिस खिलाड़ी माया राजेश्वरन रेवती ने सानिया मिर्जा का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने रविवार को पुर्तगाल के लागोस में ITF W35 टूर्नामेंट जीत लिया है। वे यह टाइटल जीतने वाली सबसे युवा भारतीय बनी हैं। 17 साल 3 महीने की माया ने विमेंस सिंगल्स के फाइनल में स्पेन की सीलिया सरविनो को सीधे सेटों में 6-4, 6-2 से हराया। सानिया मिर्जा ने 2004 में 17 साल 10 महीने की उम्र में खिताब जीता था। पहले राउंड में 0-5 से पिछड़ने के बाद टॉप सीड को हराया दुनिया की 1038वें नंबर की खिलाड़ी माया ने मुख्य ड्रॉ के पहले राउंड में टॉप सीड और वर्ल्ड नंबर-246 जुस्तिना मिकुलस्काइट को 7-6(1), 6-1 से हराया। पहले सेट में वह 0-5 से पिछड़ गई थीं, लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए सेट टाईब्रेकर में जीत लिया। दूसरे राउंड में माया ने अर्जेंटीना की बर्टा बोनार्डी को 6-2, 6-0 से हराया। दबाव कम करने के लिए मन में गाना गुनगुनाया फाइनल में पहला सेट जीतने के बाद माया ने मन ही मन गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा कि मैं बहुत ज्यादा दबाव ले रही हूं। तनाव कम करने के लिए मैंने मन में गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया।’ उन्होंने कहा, ‘पहला खिताब हमेशा खास होता है। इस हफ्ते की कई अच्छी यादें मेरे साथ रहेंगी। इस जीत से मुझे कॉन्फिडेंस मिला है कि मैं बड़े स्तर पर मुकाबला कर सकती हूं।’ विमेंस डबल्स में भी चैंपियन बनीं माया ने यूक्रेन की येलिजवेता कोट्लियार के साथ डबल्स खिताब भी अपने नाम किया। उन्होंने अपनी जोड़ी दार के साथ फाइनल में मिन लियू और कार्लोटा मोचिया को 0-6, 6-2, 10-7 से हराया। पहला सेट 0-6 से गंवाने के बाद माया और कोट्लियार ने दूसरे सेट में वापसी की। इसके बाद निर्णायक सुपर टाईब्रेकर 10-7 से जीतकर खिताब अपने नाम किया। सानिया और माया ने लागोस में ही जीते खिताब माया और सानिया ने 17 साल की उम्र में लागोस में खिताब ही जीते। हालांकि, सानिया ने 10 अक्टूबर 2004 को नाइजीरिया के लागोस में खिताब जीता था, जबकि माया ने 11 अक्टूबर 2026 को पुर्तगाल के लागोस में टाइटल जीता है। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान का टी-20 इंटरनेशनल में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर:श्रीलंका को 82 रन से हराया: माज सदाकत शतक से चूके; सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 215 रन बनाए। यह टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम का सर्वोच्च स्कोर 232/6 है, जो उसने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। पूरी खबर

Continue reading on the app

अभिषेक शर्मा बोले- स्प्रिंगर के शॉट देखकर हैरान था:हम विंडीज को वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे; भारत ने जीता तीसरा टी-20

भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में 14 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। रविवार को मैच के बाद भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहा- ‘आज स्प्रिंगर ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मैं सच में हैरान था। उसने ऐसे शॉट खेले, जो आसान नहीं थे।’ स्प्रिंगर 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 11 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के के सहारे नाबाद 35 रन बना दिए। उन्होंने 318.18 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया ने मैच जीत लिया। अभिषेक ने कहा- एक भी खराब गेंद नहीं डालना चाहते थे अभिषेक शर्मा ने कहा कि दूसरे मैच के बाद भारतीय टीम इस बार पूरी तरह तैयार थी। टीम का फोकस खराब गेंदों से बचने का था। अभिषेक ने कहा, ‘गेंदबाजी के दौरान पावरप्ले अच्छा रहने के बावजूद हम उन्हें एक भी खराब गेंद नहीं दे सकते थे।’ क्योंकि, हम उन्हें वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे। टीम हडल में तय किया था कि हमें सख्त रहना है भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम ने हडल में तय किया था कि हमें पूरे मैच के दौरान सख्त बने रहना है। टीम वेस्टइंडीज को वापसी का एक भी मौका नहीं देना चाहती थी। अभिषेक ने कहा कि वेस्टइंडीज ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ कभी नहीं कहा जा सकता कि मैच भारत के हाथ में आ गया है। उन्होंने कहा कि टीम को पता था कि वहां के हालात में बल्लेबाज किसी भी स्थिति से मैच छीन सकते हैं। चेज अच्छी गेंदबाजी कर रहे, इसलिए उन्हें सम्मान दिया- अभिषेक अभिषेक ने अपनी धीमी शुरुआत की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज ने उन्हें आउट करने के लिए प्लान बनाए थे। उन्होंने कहा, ‘पहले ओवर में ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज गेंदबाजी कर रहे थे। मैंने उन्हें सम्मान दिया। अभिषेक ने कहा- चेज इस सीरीज में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले में मैं कुछ रन बनाने की कोशिश कर रहा था। उनके पास मेरे लिए कुछ प्लान थे और मुझे उससे बेहतर खेलना था।’ ----------------------------------------------------- इंदौर में टी-20 मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया, कहा- हमारे प्लान क्लियर थे, अभिषेक-प्रिंस की पारियां भी अहम रहीं टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और प्रिंस यादव की बैटिंग की भी तरीफ की। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल का बड़ा फैसला, नेट बॉलर्स को अपनी जेब से देंगे पैसा, क्या है वजह

Shubman Gill Personal Net Bowlers: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा कदम उठाया है. वो रेड बॉल प्रैक्टिस के लिए अपने साथ 4 से 5 पर्सनल नेट बॉलर्स लेकर जाएंगे. Sat, 17 Oct 2026 06:48:05 +0530

  Videos
See all

Delhi: AISA President Neha Bora हिरासत से रिहा, Delhi Police ने पूरी की औपचारिक प्रक्रिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T01:03:53+00:00

Punjab News: सेंचुरी प्लाई का नया प्लांट पंजाब में शुरू | Plywood Factory | Hoshiarpur Plant #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-17T01:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers