अभिषेक शर्मा बोले- स्प्रिंगर के शॉट देखकर हैरान था:हम विंडीज को वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे; भारत ने जीता तीसरा टी-20
भारत ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज को तीसरे टी-20 में 14 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। रविवार को मैच के बाद भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहा- ‘आज स्प्रिंगर ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मैं सच में हैरान था। उसने ऐसे शॉट खेले, जो आसान नहीं थे।’ स्प्रिंगर 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और 11 गेंद पर 2 चौके और 4 छक्के के सहारे नाबाद 35 रन बना दिए। उन्होंने 318.18 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। हालांकि, टीम इंडिया ने मैच जीत लिया। अभिषेक ने कहा- एक भी खराब गेंद नहीं डालना चाहते थे अभिषेक शर्मा ने कहा कि दूसरे मैच के बाद भारतीय टीम इस बार पूरी तरह तैयार थी। टीम का फोकस खराब गेंदों से बचने का था। अभिषेक ने कहा, ‘गेंदबाजी के दौरान पावरप्ले अच्छा रहने के बावजूद हम उन्हें एक भी खराब गेंद नहीं दे सकते थे।’ क्योंकि, हम उन्हें वापसी का मौका नहीं देना चाहते थे। टीम हडल में तय किया था कि हमें सख्त रहना है भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने कहा कि टीम ने हडल में तय किया था कि हमें पूरे मैच के दौरान सख्त बने रहना है। टीम वेस्टइंडीज को वापसी का एक भी मौका नहीं देना चाहती थी। अभिषेक ने कहा कि वेस्टइंडीज ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ कभी नहीं कहा जा सकता कि मैच भारत के हाथ में आ गया है। उन्होंने कहा कि टीम को पता था कि वहां के हालात में बल्लेबाज किसी भी स्थिति से मैच छीन सकते हैं। चेज अच्छी गेंदबाजी कर रहे, इसलिए उन्हें सम्मान दिया- अभिषेक अभिषेक ने अपनी धीमी शुरुआत की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज ने उन्हें आउट करने के लिए प्लान बनाए थे। उन्होंने कहा, ‘पहले ओवर में ऑफ स्पिनर रोस्टन चेज गेंदबाजी कर रहे थे। मैंने उन्हें सम्मान दिया। अभिषेक ने कहा- चेज इस सीरीज में बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले में मैं कुछ रन बनाने की कोशिश कर रहा था। उनके पास मेरे लिए कुछ प्लान थे और मुझे उससे बेहतर खेलना था।’ ----------------------------------------------------- इंदौर में टी-20 मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया, कहा- हमारे प्लान क्लियर थे, अभिषेक-प्रिंस की पारियां भी अहम रहीं टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया है। उन्होंने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और प्रिंस यादव की बैटिंग की भी तरीफ की। पढ़ें पूरी खबर
रणजी ट्रॉफी के बीच इंडिया-ए का न्यूजीलैंड दौरा क्यों- वेंगसरकर:घरेलू क्रिकेट की अहमियत कम होगी, 24 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप वेंगसरकर ने रणजी ट्रॉफी सीजन के बीच में इंडिया-ए टीम को न्यूजीलैंड भेजने पर नाराज हैं। उन्होंने BCCI के इस फैसले की आलोचना की है। 70 साल के वेंगसरकर ने कहा, 'जब रणजी ट्रॉफी सीजन चल रहा है, तब इंडिया ए का दौरा क्यों कराया जा रहा है? फिर रणजी ट्रॉफी कराने का क्या मतलब है?’ इंडिया ए को 24 अक्टूबर से न्यूजीलैंड का दौरा करना है। उसे वहां पर 3 मल्टी डे मैच खेलने हैं। टीम इंडिया की कप्तानी ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है। वेंगसरकर बोले- घरेलू सीजन के दौरान इस तरह के टूर करना बेतुका वेंगसरकर ने कहा, ‘अपने घरेलू सीजन के दौरान इंडिया-ए का इस तरह का दौरा पूरी तरह बेतुका है। इससे देश के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट का महत्व कम हो रहा है।’ वेंगसरकर ने कहा, ‘अगर आपके सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी के दौरान इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं, तो रणजी में रन बनाने और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के प्रदर्शन का महत्व कम हो जाता है।’ कंडीशंस भांपने के लिए मुख्य टीम को जल्दी भेजिए- वेंगसरकर वेंगसरकर ने कहा, ‘अगर आप चाहते हैं कि आपके खिलाड़ी परिस्थितियों और स्थानीय माहौल के जल्दी अभ्यस्त हों, तो अपनी मुख्य टीम को जल्दी भेजिए।’ 116 टेस्ट खेल चुके वेंगसरकर ने आगे कहा, ‘उन खिलाड़ियों को भेजने का कोई मतलब नहीं है, जो टेस्ट सीरीज में खेलने वाले ही नहीं हैं।’ वेंगसरकर भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता भी रह चुके हैं। उन्होंने पहले भी घरेलू कैलेंडर के दौरान इंडिया A टूर और घरेलू सीरीज कराने के BCCI के फैसले पर सवाल उठाए हैं। ------------------------------------------------------------ रेड बॉल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रणजी ट्रॉफी मैच में साई सुदर्शन चोटिल:लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए, पिछले महीने चोट से लौटे थे भारतीय क्रिकेटर साई सुदर्शन सोमवार को जयपुर में एक रणजी मैच के दौरान चोटिल हो गए। वे कवर पर करण लांबा का ड्राइव रोकने की कोशिश कर रहे थे। यह गेंद पी. सरवाना कुमार ने फेंकी थी। चोट लगने के बाद वे एक सपोर्ट स्टाफ का सहारा लेकर लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










