Responsive Scrollable Menu

आपका पैसा- किसान विकास पत्र क्या है:कितने दिनों में पैसा होता डबल, कौन कर सकता है निवेश, जानें KVP लेने का पूरा प्रोसेस

निवेश करते समय हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी रकम सुरक्षित रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले। बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ये बेहद मुश्किल होता है। हालांकि, सुरक्षित और तय रिटर्न वाली एक ऐसी ही सरकारी स्मॉल सेविंग स्कीम है, किसान विकास पत्र (KVP)। यह कम रिस्क वाला निवेश विकल्प है, जिसमें निवेश की गई राशि तय अवधि में लगभग दोगुनी हो जाती है। नाम से यह किसानों के लिए बनाई गई योजना लगती है, लेकिन इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। सरकारी होने के कारण यह सुरक्षित भी है। आज 'आपका पैसा’ कॉलम में जानेंगे किसान विकास पत्र योजना क्या है। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- किसान विकास पत्र योजना क्या है? जवाब- किसान विकास पत्र (KVP) भारत सरकार की स्मॉल सेविंग स्कीम है, जिसे वर्ष 1988 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य सुरक्षित और लंबी अवधि (लॉन्ग टर्म) की बचत को बढ़ावा देना है। इस योजना में निवेश की गई राशि निश्चित टाइम लिमिट में दोगुनी हो जाती है। वर्तमान में KVP की मैच्योरिटी अवधि 115 महीने (करीब 9 साल 7 महीने) है। यह अवधि ब्याज दर के अनुसार समय-समय पर बदल सकती है। इसमें निवेश की न्यूनतम राशि 1,000 रुपए है और इसकी कोई अधिकतम सीमा तय नहीं है। सवाल- किसान विकास पत्र के लिए KYC से जुड़े नियम क्या हैं? जवाब- सरकार ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए किसान विकास पत्र योजना में KYC से जुड़े नियम सख्त रखे हैं- सवाल- किसान विकास पत्र में ब्याज दर और रिटर्न कैसे तय होता है? जवाब- KVP पर ब्याज दर सरकार हर तिमाही में तय करती है। साल 2024-25 के अनुसार इस पर लगभग 7.5% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज मिल रहा है। चक्रवृद्धि ब्याज का मतलब है कि हर साल मिलने वाला ब्याज मूलधन में जुड़ जाता है और अगले साल उसी पर ब्याज मिलता है। इसी वजह से तय समय पूरा होने पर निवेश राशि दोगुनी हो जाती है। सवाल- किसान विकास पत्र योजना में कौन निवेश कर सकता है? जवाब- KVP योजना के लाभ के लिए कुछ पात्रताएं पूरी करनी जरूरी होती हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- किसान विकास पत्र में किसे निवेश करना चाहिए? जवाब- यह योजना खासतौर पर उन निवेशकों के लिए बेहतर मानी जाती है, जो जोखिम से बचना चाहते हैं और स्थिर रिटर्न चाहते हैं। यह निवेश विकल्प इन लोगों के लिए ज्यादा उपयोगी हो सकता है- सवाल- किसान विकास पत्र (KVP) के फायदे और विशेषताएं क्या हैं? जवाब- किसान विकास पत्र के कई सारे फायदे हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं। सवाल- क्या किसान विकास पत्र को ट्रांसफर किया जा सकता है? जवाब- हां, KVP को कुछ शर्तों के तहत ट्रांसफर किया जा सकता है। सवाल- क्या किसान विकास पत्र में समय से पहले पैसा निकाला जा सकता है? जवाब- KVP में एक लॉक-इन अवधि होती है। निवेश के कम-से-कम 30 महीने बाद ही आंशिक या पूर्ण निकासी की अनुमति मिलती है। कुछ विशेष परिस्थितियों में समय से पहले निकासी की अनुमति दी जा सकती है, जैसे- सवाल- किसान विकास पत्र पर टैक्स नियम क्या हैं? जवाब- KVP में टैक्स से जुड़े नियम निवेश से पहले समझना जरूरी है। सवाल- किसान विकास पत्र में निवेश करने की प्रक्रिया क्या है? जवाब- इसके लिए कुछ स्टेप्स हैं। आइए इसे एक-एक करके समझते हैं। ग्राफिक में देखिए- विस्तार से समझें- सबसे पहले आवेदन फॉर्म (Form A) लें और उसमें आवश्यक जानकारी भरें। फॉर्म भरकर डाकघर या बैंक में जमा करें। अगर निवेश एजेंट के जरिए हो रहा है तो एजेंट को Form A1 भरना होगा। ये फॉर्म ऑनलाइन भी उपलब्ध है। KYC प्रक्रिया जरूरी है, जिसके लिए पहचान और पते का प्रमाण जमा करना होगा। दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद भुगतान करना होगा। भुगतान नकद, चेक, पे ऑर्डर या डिमांड ड्राफ्ट से किया जा सकता है। भुगतान पूरा होने पर तुरंत KVP सर्टिफिकेट मिल जाएगा। अगर भुगतान चेक या ड्राफ्ट से है तो सर्टिफिकेट बाद में मिलेगा। इसे संभालकर रखना जरूरी है, क्योंकि मैच्योरिटी पर इसकी जरूरत पड़ेगी। चाहें तो ईमेल से सर्टिफिकेट मंगाने का विकल्प भी है। सवाल- किसान विकास पत्र और फिक्स डिपॉजिट (FD) में क्या अंतर है? जवाब- किसान विकास पत्र (KVP) और बैंक फिक्स डिपॉजिट (FD), दोनों सुरक्षित निवेश विकल्प माने जाते हैं, लेकिन इनके नियम और लाभ अलग होते हैं। KVP एक सरकारी बचत योजना है, जिसमें तय अवधि पूरी होने पर निवेश की गई राशि लगभग दोगुनी हो जाती है। इसमें निवेश अवधि लंबी होती है और टैक्स छूट नहीं मिलती है। वहीं FD बैंक द्वारा दी जाने वाली निवेश सुविधा है, जिसमें आमतौर पर एक निश्चित अवधि के लिए एकमुश्त राशि जमा की जाती है और ब्याज दर बैंक तय करता है। FD में टैक्स सेविंग FD का विकल्प भी मिलता है, जबकि KVP में केवल सुरक्षित और निश्चित रिटर्न मिलता है। ……………… ये खबर भी पढ़िए आपका पैसा- क्या आप भी हैं किसी के लोन गारंटर:उधारकर्ता ने लोन नहीं चुकाया तो आपको भरना पड़ेगा, इसलिए ये 6 सावधानियां हैं जरूरी लोन गारंटर बनना सिर्फ एक फॉर्मेलिटी भर नहीं है। इसके साथ कई बड़ी जिम्मेदारियां भी आती हैं। अगर उधारकर्ता समय पर EMI (इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट) नहीं चुकाता है तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। बैंक या फाइनेंशियल कंपनी सीधे आपसे वसूली कर सकती है। आगे पढ़िए…

Continue reading on the app

Valentine Day UP Weather: वेलेंटाइन डे पर नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में सुहावना मौसम या बदलाव?

Valentine Day UP Weather Update: 14 फरवरी को नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में धूप खिलेगी या सुबह की धुंध बढ़ाएगी ठंड? जानिए तापमान, हवा और IMD के ताजा पूर्वानुमान की पूरी जानकारी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK T20 World Cup: पहले झटके के बाद Ishan Kishan का तूफानी अर्धशतक, भारत की दमदार वापसी

कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप मुकाबले की शुरुआत रोमांचक अंदाज में हुई। शुरुआती झटके के बाद भारतीय टीम ने जिस तरह वापसी की, उसने मैच का रुख बदल दिया है।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टी20 विश्व कप 2026 के इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पारी की पहली ही गेंदों में अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने आक्रामक तेवर अपनाते हुए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी पर दबाव बना दिया। किशन ने अफरीदी के स्पेल की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए और उसी ओवर में दो चौके लगाकर भारत को तेज शुरुआत दिलाई।

गौरतलब है कि पिच से स्पिनरों को मदद मिलती दिखी, जिसके चलते पाकिस्तान ने पावरप्ले में पांच ओवर स्पिन से कराए। विश्व कप इतिहास में यह रणनीति बहुत कम देखने को मिली है। कप्तान सलमान आगाने खुद गेंद संभाली और किफायती गेंदबाजी की। उनके अलावा सैम अयूब को भी शुरुआती ओवरों में आजमाया गया।

हालांकि स्पिन के दबाव के बीच किशन ने रन गति बनाए रखी। पावरप्ले की समाप्ति तक उन्होंने 25 गेंदों में 42 रन बना लिए थे और भारत का स्कोर 51/1 था। इसके बाद उन्होंने मात्र 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मौजूद जानकारी के अनुसार 5.3 ओवर में भारत 64/1 तक पहुंच चुका था।

टॉस की बात करें तो पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान सलमान आगा ने माना कि पिच थोड़ी धीमी और चिपचिपी नजर आ रही है, जिससे शुरुआती मदद गेंदबाजों को मिल सकती है। भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए, जिसमें अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया।

भारतीय एकादश में हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रित बुमराह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच की विजयी संयोजन को बरकरार रखा।

मौसम की बात करें तो कोलंबो में आसमान बादलों से घिरा हुआ है, जिससे तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने की संभावना जताई जा रही थी। बावजूद इसके दोनों टीमों ने स्पिन को प्राथमिकता दी। मैच से पहले खिलाड़ियों को अभ्यास करते और रणनीति पर चर्चा करते देखा गया।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा भावनाओं और दबाव से भरा होता है। ऐसे में किशन की आक्रामक पारी ने भारतीय खेमे को आत्मविश्वास दिया है। अब देखना यह होगा कि मध्यक्रम इस मजबूत शुरुआत को बड़े स्कोर में बदल पाता है या नहीं, क्योंकि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में हर रन की अहमियत बेहद ज्यादा मानी जा रही है और दोनों टीमें जीत के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही हैं।
Sun, 15 Feb 2026 19:53:14 +0530

  Videos
See all

Pawan Singh Jyoti Singh Divorce News: तलाक मामले में ज्योति सिंह का बड़ा बयान | Bihar News |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:45:06+00:00

Delhi University Clash: UGC को लेकर DU में क्या हो रहा और कैसे हैं हालात? छात्रों ने बताई सच्चाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:45:01+00:00

IND Vs PAK | T 20 World Cup: डिबेट में पाक पैनलिस्ट का दावा, पाकिस्तानी टीम को लेकर किया ये दावा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:45:09+00:00

America Iran War Live : आमने-सामने ईरान अमेरिका | Trump | Khamenei | Netanyahu | US Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-15T14:44:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers