Responsive Scrollable Menu

पेपर लीक-नकल रोकने के लिए MP सरकार का बड़ा कदम, चार फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन, ऐसा करने वाला भारत का सबसे पहला राज्‍य बना मध्यप्रदेश

भोपाल: मध्यप्रदेश में प्रतियोगी और बोर्ड परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाये रखने एवं नकल और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिये बड़ा कदम उठाया गया है। इन मामलों में तत्काल सुनवाई और दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार और हाईकोर्ट ने चार विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन किया है।

बता दें कि इन अदालतों में नकल और पेपर लीक जैसे मामलों की तत्काल सुनवाई एवं कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं इस व्यवस्था के तहत चार्जशीट दाखिल होने के तीन महीने के अंदर ही ट्रायल पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इन व्यवस्थाओं के लिये सरकार ने विशेष अभियोजकों की निुयक्ति भी की है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश

विशेष अभियोजक इन प्रकरणों में साक्ष्यों के प्रभावी प्रस्तुतिकरण, गवाहों के समुचित प्रबंधन और न्यायालयीन पैरवी पर विशेष ध्यान देंगे। इससे मामलों की सुनवाई अधिक व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने और न्यायिक प्रक्रिया में तेजी लाने में सहायता मिलेगी। जबकि संबंधित जिलों में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। खास बात तो यह है कि फास्‍ट-ट्रैक कोर्ट का गठन करने वाला भारत का सबसे पहला राज्‍य मध्‍यप्रदेश बन गया है।

चार विशेष फास्ट ट्रैक अदालतें गठित

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की घोषणा और मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के फैसले के बाद इन चार विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों का गठन किया गया है। फास्‍ट-ट्रैक अदालत भोपाल, इंदौर, ग्‍वालियर, और जबलपुर महानगरों में बनाई जाएगी। जिनका कार्यक्षेत्र निर्धारित किया गया है।

  • भोपाल: भोपाल मे फास्‍ट-ट्रेक विशेष न्‍यायालय के अंर्तगत भोपाल, सीहोर, रायसेन, बैतूल, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़ और विदिशा जिलों के मामलों की सुनवाई करेगी।
  • इंदौर: इंदौर में फास्‍ट-ट्रेक विशेष न्‍यायालय के अंर्तगत इंदौर, धार, रतलाम, झाबुआ, मंदसौर, उज्जैन, देवास और आसपास के मालवा-निमाड़ क्षेत्र के मामलों को देखेगी।
  • ग्वालियर: ग्‍वालियर मे फास्‍ट-ट्रेक विशेष न्‍यायालय के अंर्तगत ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर और टीकमगढ़ जिलों का अधिकार क्षेत्र इसके पास है।
  • जबलपुर: जबलपुर मे फास्‍ट-ट्रेक विशेष न्‍यायालय के अंर्तगत जबलपुर, सागर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, शहडोल और महाकौशल/बुंदेलखंड के अन्य जिलों के मामलों की सुनवाई यहां की जाएगी।

बता दें कि सरकार का यह कदम मेहनत और योग्यता के आधार पर परीक्षा देने वाले युवाओं के हितों की रक्षा करने तथा परीक्षा प्रणाली में विश्वास बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों के मामलों में प्रभावी अभियोजन के जरिये दोषियों के खिलाफ नियुमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

Continue reading on the app

श्रीलंका को ट्राई सीरीज से पहले लगा झटका, पथुम निसांका हुए टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

18 अक्टूबर से पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम को पथुम निसांका के बिना मैदान पर उतरना होगा। दरअसल बोर्ड ने 15 अक्टूबर को उनके बाहर होने की जानकारी दी। निसांका को इंग्लैंड के हालिया दौरे के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। वह अभी तक खेलने के लिए जरूरी मेडिकल क्लीयरेंस हासिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह लाहिरू उदारा को मौका देने का फैसला किया है। उदारा के लिए यह सीरीज वनडे टीम में अपनी जगह बनाने का मौका होगी।

वहीं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर बताया कि पथुम निसांका पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे ट्राई सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। बोर्ड के मुताबिक इंग्लैंड दौरे के दौरान उनके बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और उन्हें अभी खेलने की मंजूरी नहीं मिली है। इसी वजह से उनकी जगह लाहिरू उदारा को वनडे टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि निसांका श्रीलंका के अहम बल्लेबाजों में शामिल हैं। ऐसे में उनका बाहर होना टीम की बल्लेबाजी के लिए चुनौती बन सकता है।

फाइनल 31 अक्टूबर को खेला जाएगा

हालांकि उनकी गैरमौजूदगी में किस खिलाड़ी को किस क्रम पर उतारा जाएगा इस बारे में बोर्ड की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। श्रीलंका के पास कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो और कामिंडु मेंडिस जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। टीम को अब सीरीज से पहले अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा। इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका के सामने पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमें होंगी। तीनों टीमों के बीच मुकाबले 18 अक्टूबर से शुरू होंगे और फाइनल 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। ऐसे में श्रीलंका के लिए शुरुआती मैचों से ही सही संयोजन तैयार करना अहम रहेगा।

लाहिरू उदारा का इंटरनेशनल करियर

दरअसल लाहिरू उदारा को श्रीलंका की वनडे टीम में शामिल किया गया है लेकिन उन्होंने अभी तक इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया है। वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और श्रीलंका के लिए टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक उदारा ने अब तक 5 टेस्ट और 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उदारा ने 9 पारियों में 34.77 की औसत से 313 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक निकला है। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 7 पारियों में 19 की औसत और 135.71 के स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम एक अर्धशतक भी है। उदारा ने अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए डेब्यू किया था। अब वनडे टीम में जगह मिलने के बाद उनके पास इस फॉर्मेट में भी खुद को साबित करने का मौका होगा।

वनडे ट्राई सीरीज के लिए श्रीलंका की घोषित टीम:

कुसल मेंडिस (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिल मिशारा, पवन रत्नायके, सहान अराचिगे, कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, दासुन शनाका, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, सचिन्दु कोलंबेज, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और ईशान मलिंगा।

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्कल ने बैगलुरु की पिच और परिस्थिति पर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मॉर्नी मॉर्कल ने बैगलुरु की पिच और परिस्थिति पर दिया बड़ा बयान Fri, 16 Oct 2026 19:06:33 +0530

  Videos
See all

UP Survey: Uttar Pradesh में CM Yogi का पलड़ा भारी? | UP Election 2027 Survey | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T13:32:47+00:00

CJP Tiranga March: कनॉट प्लेस में सुरक्षा कड़ी, हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-16T13:35:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers