'दृश्यम 3' की रिलीज को 2 हफ्ते पूरे, 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई फिल्म की कमाई? जानें अब तक का टोटल बिजनेस
अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' ने सिनेमाघरों में अपने दो हफ्ते सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. रिलीज के 14वें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई. मगर अब भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 330 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है. शानदार कहानी से सजी इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म को लेकर अब निगाहें तीसरे वीकेंड पर टिकी हैं.
आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली का वो दर्दभरा गाना, जिसे सुनकर आज भी नम हो जाती हैं फैंस की आंखें
आथिया शेट्टी का वह गाना जिसे सुनकर आज भी लोग इमोशनल हो जाते हैं, उसकी सुरीली धुन और दर्दभरे बोल सीधे दिल को छू लेते हैं. सुनसान रातों में जब किसी अपने की याद सताती है और आंखों में नमी आ जाती है, तो जुबान पर बस एक ही सवाल मचलने लगता है कि आखिर हमारी किस्मत की लकीरों में क्या लिखा है. साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो का यह खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक आज भी लाखों संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहा है. इस गाने में आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को पूरी तरह से भावुक कर दिया था. अमल मलिक और पलक मुच्छल की बेहद सुरीली और दर्दभरी आवाज से सजा यह गाना प्यार, जुदाई और तकदीर की अनिश्चितता को पर्दे पर बेहद खूबसूरती से उकेरता है. आथिया शेट्टी की मासूमियत और उनके दिल को झकझोर देने वाले एक्सप्रेशन ने इस गाने में ऐसी जान फूंक दी है कि यह हर उस शख्स का एंथम बन गया है जिसने कभी शिद्दत से मोहब्बत की है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

