आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली का वो दर्दभरा गाना, जिसे सुनकर आज भी नम हो जाती हैं फैंस की आंखें
आथिया शेट्टी का वह गाना जिसे सुनकर आज भी लोग इमोशनल हो जाते हैं, उसकी सुरीली धुन और दर्दभरे बोल सीधे दिल को छू लेते हैं. सुनसान रातों में जब किसी अपने की याद सताती है और आंखों में नमी आ जाती है, तो जुबान पर बस एक ही सवाल मचलने लगता है कि आखिर हमारी किस्मत की लकीरों में क्या लिखा है. साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म हीरो का यह खूबसूरत रोमांटिक ट्रैक आज भी लाखों संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहा है. इस गाने में आथिया शेट्टी और सूरज पंचोली की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों को पूरी तरह से भावुक कर दिया था. अमल मलिक और पलक मुच्छल की बेहद सुरीली और दर्दभरी आवाज से सजा यह गाना प्यार, जुदाई और तकदीर की अनिश्चितता को पर्दे पर बेहद खूबसूरती से उकेरता है. आथिया शेट्टी की मासूमियत और उनके दिल को झकझोर देने वाले एक्सप्रेशन ने इस गाने में ऐसी जान फूंक दी है कि यह हर उस शख्स का एंथम बन गया है जिसने कभी शिद्दत से मोहब्बत की है.
Ramayana Trailer 2 : 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर देख दोगुनी हो जाएगी एक्साइटमेंट, बेहतर दिखे VFX और कॉस्ट्यूम
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर भी सामने आ चुका है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म के दूसरे ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी सीता के रोल में नजर आ रहे हैं. सामने आए नए ट्रेलर में राम और रावण के बीच होने वाले संघर्ष की झलक के साथ कई नए सीन भी दिखाए गए हैं. खास बात ये है कि रावण के किरदार में यश का दमदार अंदाज और देवताओं को चुनौती देने वाला रूप कहानी को और इंट्रेस्टिंग बना रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18








