Sri Lanka में Galagodaatte Gnanasara की रिहाई मांग रहे बौद्ध भिक्षु राष्ट्रपति सचिवालय पहुंचे
श्रीलंका में सैकड़ों बौद्ध भिक्षुओं ने धार्मिक नेता गालागोडाते ज्ञानसारा की रिहाई की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति सचिवालय के द्वार तक मार्च निकाला। ज्ञानसारा अदालत की अवमानना के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। ज्ञानसारा 2012 से बोडू बाला सेना (बौद्ध शक्ति बल) का नेतृत्व कर रहे हैं और बौद्ध राष्ट्रवादी अभियान में सबसे आगे रहे हैं।
इस अभियान की श्रीलंका के अल्पसंख्यक मुस्लिमों के प्रति बयानबाजी को लेकर आलोचना होती रही है। उच्चतम न्यायालय ने 2019 में राष्ट्रपति द्वारा ज्ञानसारा को दी गई माफी रद्द कर दी थी और उन्हें एक लापता पत्रकार की पत्नी को डराने-धमकाने के मामले में छह साल की जेल की सजा का शेष हिस्सा काटने का आदेश दिया था। इसके बाद उन्हें पिछले सप्ताह फिर जेल भेज दिया गया।
भिक्षुओं ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति सचिवालय पहुंचकर अपना छह दिवसीय विरोध मार्च पूरा किया। यह मार्च कैंडी स्थित टेंपल ऑफ द टूथ से शुरू हुआ था। प्रदर्शन कर रहे भिक्षु उलपाने सुमंगला ने कहा, हमने राष्ट्रपति के सचिव से हमारे पास आकर बात सुनने को कहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
भिक्षुओं ने ज्ञानसारा की रिहाई और उन्हें भिक्षु के वस्त्र पहनकर अदालत में पेश होने की अनुमति देने की मांग की। इस महीने की शुरुआत में, उन्हें आम लोगों वाले कपड़े पहनाकर अदालत लाए जाने के बाद भिक्षुओं ने विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञानसारा ने 2016 में एक पत्रकार के अपहरण से जुड़े मामले की सुनवाई में बाधा डाली थी।
यह पत्रकार 2010 में लापता हो गया था। इस मामले में सैन्य खुफिया अधिकारियों पर आरोप लगाए गए थे। ज्ञानसारा को 2018 में अदालत की अवमानना करने और लापता पत्रकार की पत्नी को डराने-धमकाने के मामले में सजा सुनाई गई थी।
हालांकि, तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने 2019 में उन्हें माफी दे दी थी, जिसके कारण ज्ञानसारा एक साल से भी कम समय तक जेल में रहे थे।
बिना नंबर सेव किए जान सकेंगे कौन कर रहा है कॉल! 1 नवंबर से CNAP सर्विस की हो सकती है शुरुआत, इन यूजर्स को मिल सकती है सुविधा
अनजान नंबर से आने वाली कॉल में अब सिर्फ नंबर देखने के बजाय कॉल करने वाले की पहचान से जुड़ा नाम भी दिख सकता है। दरअसल CNAP सिस्टम में अगर नंबर मोबाइल में सेव नहीं है तो टेलीकॉम ऑपरेटर के सब्सक्राइबर रिकॉर्ड में दर्ज नाम दिखाया जाएगा। इससे कॉल उठाने से पहले कॉलर को पहचानने में मदद मिल सकती है। हालांकि स्क्रीन पर नाम दिखने का मतलब यह नहीं होगा कि हर फर्जी कॉल अपने आप रुक जाएगी। यूजर्स को फिर भी संदिग्ध कॉल और निजी जानकारी मांगने वाले लोगों से सावधान रहना होगा।
जानिए क्या होता है CNAP?
बता दें कि CNAP का पूरा नाम Calling Name Presentation है। यह टेलीकॉम नेटवर्क से जुड़ी ऐसी सुविधा है जिसमें आने वाली कॉल के साथ कॉल करने वाले का नाम भी दिखाया जाता है। अभी आम तौर पर मोबाइल स्क्रीन पर नंबर दिखाई देता है और नाम तभी दिखता है जब वह नंबर फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव हो। वहीं CNAP के तहत नंबर सेव नहीं होने पर भी टेलीकॉम ऑपरेटर के डेटाबेस में दर्ज नाम दिखाया जा सकेगा।
टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए काम करेगी यह सुविधा
वहीं उदाहरण के लिए अगर किसी अनजान नंबर से आपको फोन आता है और वह नंबर आपके मोबाइल में सेव नहीं है तो सिस्टम ऑपरेटर के रिकॉर्ड से उससे जुड़ा नाम दिखा सकता है। इस तरह यूजर को कॉल उठाने से पहले यह समझने में मदद मिलेगी कि फोन किस नाम से रजिस्टर्ड कनेक्शन से आया है। इसके लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह सुविधा टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए काम करेगी। DoT के निर्देश के मुताबिक शुरुआती चरण में CNAP को 4G और 5G सहित एडवांस्ड नेटवर्क पर लागू करने की बात कही गई है। पुराने 2G और 3G नेटवर्क तथा लैंडलाइन से जुड़े पब्लिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क पर इसे शुरू करने की संभावना की अलग से जांच की जाएगी। यानी शुरुआत में यह सुविधा हर नेटवर्क और हर यूजर के लिए एक ही समय पर उपलब्ध हो यह जरूरी नहीं है।
जानिए फर्जी कॉल से कितनी मिलेगी राहत?
दरअसल CNAP का मकसद कॉल करने वाले की पहचान से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाना है ताकि अनजान कॉल को समझना आसान हो सके। लेकिन इसे फर्जी कॉल पूरी तरह बंद करने वाला सिस्टम नहीं माना जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति गलत इरादे से फोन करता है तो केवल नाम दिखाई देने से उसकी नीयत का पता नहीं चलता। इसलिए बैंक डिटेल, OTP, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी मांगने वाली कॉल पर सावधानी रखना जरूरी रहेगा। नाम देखकर किसी कॉल को पूरी तरह सुरक्षित मान लेना भी सही नहीं होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News







