बिना नंबर सेव किए जान सकेंगे कौन कर रहा है कॉल! 1 नवंबर से CNAP सर्विस की हो सकती है शुरुआत, इन यूजर्स को मिल सकती है सुविधा
अनजान नंबर से आने वाली कॉल में अब सिर्फ नंबर देखने के बजाय कॉल करने वाले की पहचान से जुड़ा नाम भी दिख सकता है। दरअसल CNAP सिस्टम में अगर नंबर मोबाइल में सेव नहीं है तो टेलीकॉम ऑपरेटर के सब्सक्राइबर रिकॉर्ड में दर्ज नाम दिखाया जाएगा। इससे कॉल उठाने से पहले कॉलर को पहचानने में मदद मिल सकती है। हालांकि स्क्रीन पर नाम दिखने का मतलब यह नहीं होगा कि हर फर्जी कॉल अपने आप रुक जाएगी। यूजर्स को फिर भी संदिग्ध कॉल और निजी जानकारी मांगने वाले लोगों से सावधान रहना होगा।
जानिए क्या होता है CNAP?
बता दें कि CNAP का पूरा नाम Calling Name Presentation है। यह टेलीकॉम नेटवर्क से जुड़ी ऐसी सुविधा है जिसमें आने वाली कॉल के साथ कॉल करने वाले का नाम भी दिखाया जाता है। अभी आम तौर पर मोबाइल स्क्रीन पर नंबर दिखाई देता है और नाम तभी दिखता है जब वह नंबर फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव हो। वहीं CNAP के तहत नंबर सेव नहीं होने पर भी टेलीकॉम ऑपरेटर के डेटाबेस में दर्ज नाम दिखाया जा सकेगा।
टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए काम करेगी यह सुविधा
वहीं उदाहरण के लिए अगर किसी अनजान नंबर से आपको फोन आता है और वह नंबर आपके मोबाइल में सेव नहीं है तो सिस्टम ऑपरेटर के रिकॉर्ड से उससे जुड़ा नाम दिखा सकता है। इस तरह यूजर को कॉल उठाने से पहले यह समझने में मदद मिलेगी कि फोन किस नाम से रजिस्टर्ड कनेक्शन से आया है। इसके लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह सुविधा टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए काम करेगी। DoT के निर्देश के मुताबिक शुरुआती चरण में CNAP को 4G और 5G सहित एडवांस्ड नेटवर्क पर लागू करने की बात कही गई है। पुराने 2G और 3G नेटवर्क तथा लैंडलाइन से जुड़े पब्लिक स्विच्ड टेलीफोन नेटवर्क पर इसे शुरू करने की संभावना की अलग से जांच की जाएगी। यानी शुरुआत में यह सुविधा हर नेटवर्क और हर यूजर के लिए एक ही समय पर उपलब्ध हो यह जरूरी नहीं है।
जानिए फर्जी कॉल से कितनी मिलेगी राहत?
दरअसल CNAP का मकसद कॉल करने वाले की पहचान से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाना है ताकि अनजान कॉल को समझना आसान हो सके। लेकिन इसे फर्जी कॉल पूरी तरह बंद करने वाला सिस्टम नहीं माना जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति गलत इरादे से फोन करता है तो केवल नाम दिखाई देने से उसकी नीयत का पता नहीं चलता। इसलिए बैंक डिटेल, OTP, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी मांगने वाली कॉल पर सावधानी रखना जरूरी रहेगा। नाम देखकर किसी कॉल को पूरी तरह सुरक्षित मान लेना भी सही नहीं होगा।
इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के दोपहिया वाहन भी मिले
इंदौर: मध्यप्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मुहिम तेज कर दी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लगातार कार्रवाई करते हुये पुलिस मादक पदार्थों की खेप जब्त कर रही है और नशे के कारोबार में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा रही है। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है जहां कनाड़िया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये दो अलग-अलग मामलों में एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को दबोचा है।
कनाड़िया थाने की पुलिस ने दो अलग अलग कार्रवाई करते हुये दो आरोपियों को अवैध नशीले पदार्थ के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। दोनों ही आरोपियों के कब्जे से 25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ यानि एमडी ड्रग्स बरादम की गई है। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने मीडिया को जानकारी दी है।
कनाड़िया पुलिस ने एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी को पकड़ा
राजेश दंडोतिया ने बताया कि थाना कनाड़िया पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी राजा उर्फ राजू राठौर (23), निवासी अरावली परिसर, भूरी टेकरी, इंदौर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि रात में पुलिस टीम टीपीएस-05 रोड के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान.. सफेद रंग की स्कूटी पर बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
बता दें कि पूछताछ में उसने अपना नाम राजा उर्फ राजू राठौर बताया। संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ। इस पर थाना कनाड़िया में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी के कब्जे से बरामद स्कूटी बंगाली चौराहे के पास सर्विस रोड, थाना पलासिया क्षेत्र से चोरी की गई थी।
बिचौली हप्सी के पास एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी राजेश दंडोतिया ने बताया कि.. दूसरी कार्रवाई में पुलिस को बिचौली हप्सी के पास मुख्य मार्ग पर बिना नंबर की बजाज सीटी-100 बाइक के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम इसराइल (40) बताया। पुलिस के अनुसार, संदेह के आधार पर तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एमडी ड्रग्स बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच के दौरान उक्त मोटरसाइकिल राजबाड़ा क्षेत्र से चोरी की होना सामने आया। अब पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत और इस कारोबार में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News











