Responsive Scrollable Menu

चीन में 2026 फिल्म अर्थव्यवस्था संवर्धन वर्ष शुरू

बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रीय फिल्म ब्यूरो और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के तत्वावधान में वाणिज्य मंत्रालय की सहायता में वर्ष 2026 फिल्म अर्थव्यवस्था संवर्धन वर्ष का शुभांरभ समारोह चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित हुआ।

इसमें सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग और उप वाणिज्य मंत्री यान तोंग ने हिस्सा लिया।

अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में चीन में फिल्म औद्योगिक श्रृंखला का कुल उत्पादन मूल्य 8 खरब 10 अरब युआन से अधिक है। फिल्में आर्थिक और सामाजिक विकास के अलग-अलग क्षेत्रों से गहराई से जुड़ती हैं।

वर्ष 2026 फिल्म अर्थव्यवस्था संवर्धन वर्ष के तहत विभिन्न क्षेत्रों में तरह तरह प्रचार गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि फिल्म से जुड़े खपत बढ़ सके और आर्थिक व सामाजिक विकास को सहायता दी जा सके।

शुभांरभ समारोह में सरकारी विभाग, बैंकों और मनोरंजन प्लेटफॉर्मों ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि पूरे साल में कम से कम 1 अरब 20 करोड़ युआन की फिल्म सब्सिडी दी जाएगी, ताकि फिल्म बाजार में नई उम्मीद जग सके।

बताया जाता है कि अब चीन में एलईडी सिनेमा स्क्रीनिंग तकनीक दुनिया में आगे है। एलईडी सिनेमाघरों की संख्या दुनिया के पहले स्थान पर है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मुझे च्यांगमेन के बारे में और अधिक जानने की उम्मीद है : नौरू के राष्ट्रपति

बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। नौरू के राष्ट्रपति डेविड रानिबोक अदेआंग ने इस वर्ष फिर से चीन के क्वांगतोंग प्रांत के च्यांगमेन शहर का दौरा किया। बर्ड पैराडाइज नेशनल वेटलैंड पार्क का भ्रमण करते हुए एक क्रूज जहाज पर सवार होने के दौरान चाइना मीडिया ग्रुप के उच्च स्तरीय इंटरव्यू कार्यक्रम द्वारा उनका साक्षात्कार लिया गया।

साक्षात्कार में डेविड अदेआंग ने कहा कि जब हम चीन जाते हैं, तो आम तौर पर हमें बड़े शहर, जगमगाती रोशनी और कारखाने दिखाई देते हैं, लेकिन इस भूमि की रक्षा पीढ़ियों से सैकड़ों वर्षों से की जा रही है। लोगों का पर्यावरण के प्रति प्रेम देखकर मुझे गहरी प्रेरणा मिलती है, क्योंकि पर्यावरण की रक्षा करना ही आने वाली पीढ़ियों के लिए रहने की जगह की रक्षा करना है।

बताया जाता है कि पिछले वर्ष के जुलाई में, राष्ट्रपति अदेआंग ने क्वांगतोंग प्रांत के च्यांगमेन का दौरा किया था। छह महीने से अधिक समय बाद, उन्होंने मित्रों से मिलने, चंद्र नव वर्ष मनाने और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायों का दौरा करने के लिए फिर से च्यांगमेन का दौरा किया।

साक्षात्कार में, राष्ट्रपति अदेआंग ने पिछले सात महीनों में चीन-नौरू सहयोग में हुई नई प्रगति के बारे में भी बताया।

उनके अनुसार, यदि आप अभी नौरू जाते हैं, तो आप पाएंगे कि च्यांगमेन द्वारा प्रदान की गई सौर बत्तियों के कारण पूरा द्वीप लगभग रोशन है। राष्ट्रपति के रूप में मुझे बहुत गर्व है। इसके अलावा, मैंने हाइड्रोपोनिक गार्डन में पहली बार लेट्यूस के पौधे लगाए, जो नौरू में लेट्यूस की सफल खेती का पहला मौका था। ये पौधे भी च्यांगमेन से लाए गए थे। मुझे च्यांगमेन के बारे में और अधिक जानने की उम्मीद है, लेकिन इसके लिए ज्ञान इकट्ठा करने के लिए बार-बार यात्रा करनी पड़ती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs PAK T20 World Cup: कोलंबो में भारत-पाकिस्तान मैच समय पर शुरू हो पाएगा? जानिए मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट

IND vs PAK T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप का महामुकाबला खेला जाएगा। यह मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। मैच से पहले मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट जान लीजिए। Fri, 13 Feb 2026 23:50:22 +0530

  Videos
See all

China News : चीन पर जीडी बख्शी ने खोल दिए बड़े राज ! #gdbakshi #china #indiachina #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T21:50:44+00:00

GD Bakshi on India China War : चीन पर जीडी बख्शी ने क्या-क्या बताया ? #china #gdbakshi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T21:45:39+00:00

China News : चीन पर जीडी बख्शी क्या बोलने लगे ? #indiachina #gdbakshi #china #aajkitazakhabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T21:59:54+00:00

PM Kisan 22nd Installment : किसानों की हो गई मौज, खाते में आएगी किस्त Samman Nidhi | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-13T22:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers