Responsive Scrollable Menu

GEML ने Rights Issue से जुटाए 530 करोड़, इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार को मिलेगी मजबूती

मुंबई , चार अगस्त ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (जीईएमएल) ने अपनी अगले चरण की वृद्धि के लिए राइट्स इश्यू के जरिये 530 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि यह निवेश जीईएमएल के इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा, प्रौद्योगिकी विकास को तेज करेगा और प्रतिस्पर्धी तथा तेजी से आगे बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहन बाजार का समर्थन करेगा। राइट्स इश्यू को मौजूदा शेयरधारकों द्वारा उनकी हिस्सेदारी के अनुपात में पूर्ण अभिदान मिला।

इसमें ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड (जीसीएल) और अब्दुल लतीफ जमील ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस (एएलजे) ने भी भाग लिया। जीईएमएल के अनुसार, इस पूंजी का इस्तेमाल अगले चरण के उत्पादों, बैटरी प्रबंधन प्रणाली, पावरट्रेन और नयी प्रौद्योगिकियों के विकास में किया जाएगा। साथ ही, इससे इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन पोर्टफोलियो को मजबूत करने तथा तेजी से बढ़ते एवं प्रतिस्पर्धी ईवी बाजार में कंपनी की स्थिति सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के चेयरमैन करण थापर ने कहा, ‘‘जीसीएल का मजबूत बही-खाता हमारी वृद्धि को समर्थन देने और दीर्घकालिक संभावनाओं वाले कारोबार में चुनिंदा निवेश करने में सक्षम बनाता है।’’ जीईएमएल के प्रबंध निदेशक विकास सिंह ने कहा कि यह पूंजी कंपनी को नवोन्मेषण की गति बढ़ाने और अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने में मदद करेगी।

Continue reading on the app

UPL के फसल संरक्षण कारोबार की कमान Jay Shroff को मिली

नयी दिल्ली, चार अगस्त कृषि रसायन कंपनी यूपीएल लिमिटेड ने यूपीएल कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) माइक फ्रैंक के इस्तीफे के बाद समूह के चेयरमैन एवं सीईओ जय श्रॉफ को वैश्विक फसल संरक्षण कारोबार की जिम्मेदारी सौंप दी है। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि फ्रैंक का इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी होगा। वह अमेरिका में बसने की योजना बना रहे हैं।

फ्रैंक के इस्तीफे के बाद यूपीएल ने नई नेतृत्व संरचना की घोषणा की है, जिसके तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को वैश्विक स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समीर टंडन को एशिया-प्रशांत, अफ्रीका और यूरोप का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जबकि आशीष डोभाल को उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। यूपीएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘ नई नेतृत्व संरचना कंपनी की रणनीतिक दिशा में निरंतरता बनाए रखने के साथ-साथ निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेज लाएगी और प्रमुख बाजारों में क्रियान्वयन को मजबूत करेगी।

यह कंपनी को अधिक सरल और चुस्त संगठन बनाने के उद्देश्य के अनुरूप है।’’ टंडन को उपभोक्ता वस्तु एवं फसल संरक्षण क्षेत्रों का 26 साल से अधिक का अनुभव है। वहीं डोभाल को एशिया, यूरोप और पश्चिम एशिया के कृषि बाजारों में 23 वर्ष से अधिक का अनुभव है।

Continue reading on the app

  Sports

49 साल में पहली बार! वेस्टइंडीज में अब्दुल्ला शफीक का ऐतिहासिक कारनामा, पाकिस्तान के लिए किया ये कमाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया. अब्दुल्ला ने 323 गेंद में 160 रन बनाकर नाबाद रहे. अब्दुल्ला शफीक 49 साल बाद वेस्टइंडीज में 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने. Wed, 5 Aug 2026 07:03:34 +0530

  Videos
See all

Viral Video: घर के हर कोने में छिपे थे नाग! | Viral Video | Top News | Breaking News | 31 Snakes #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:15:30+00:00

UP Politics: Madarse पर CM Yogi का हंटर, कामिल और फाजिल की डिग्री बंद | Keshav Prasad Maurya #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:12:02+00:00

Breaking News: Datia उपचुनाव में हार के बाद BJP का एक्शन, पूरा जिला संगठन किया भंग | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:09:36+00:00

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी केस में बड़ा मोड़! | Top News | Sonam Raghuvanshi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-05T02:15:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers