Responsive Scrollable Menu

ऑटो सेक्टर में आई तेजी! सितंबर में 4.54 लाख यात्री वाहन बिके, दोपहिया वाहनों की बिक्री भी बढ़ी

भारत में घरेलू स्तर पर यात्री वाहनों की थोक बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर 21.8 प्रतिशत बढ़कर 4,54,574 यूनिट्स हो गई है. यह जानकारी इंडस्ट्री बॉडी सियाम की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों में दी गई. पिछले साल सितंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,73,347 यूनिट्स थी.
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की ओर से बताया गया कि सितंबर में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में 13.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 24.63 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 21.70 लाख यूनिट्स पर था. 

सितंबर में डीलरों को भेजे गए तिपहिया वाहनों की संख्या 16 प्रतिशत बढ़कर 98,162 यूनिट्स हो गई है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह आंकड़ा 84,635 यूनिट्स था. इससे पहले जारी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (फाडा) के आंकड़ों से पता चला कि सितंबर में घरेलू इलेक्ट्रिक वाहन बाजार ने अब तक का सबसे ऊंची मासिक हासिल की है. इस दौरान कुल रिटेल बिक्री 3,33,634 यूनिट्स तक पहुंच गई, जो साल-दर-साल आधार पर 74 प्रतिशत की अधिक है.

ये भी पढ़ें: Explainer: लद्दाख की बदली तस्वीर! लेह एयरपोर्ट पर 35 लाख यात्रियों की क्षमता, सेना के लिए नया रास्ता और किसानों को पानी समेत बहुत कुछ...

सेगमेंट के हिसाब से देखें तो, इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई2डब्ल्यू) की रिटेल बिक्री अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 2,07,314 यूनिट्स पर पहुंच गई, जो पिछले साल की तुलना में 88.67 प्रतिशत और अगस्त की तुलना में 13.16 प्रतिशत अधिक है. बाजार में इलेक्ट्रिक दोपहिया की हिस्सेदारी बढ़कर 11.6 प्रतिशत हो गई है, जो कि एक साल पहले 8.2 प्रतिशत थी. सितंबर में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों (ईपीवी) की रिटेल बिक्री 36,108 यूनिट्स के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई. इसमें पिछले साल के मुकाबले 94.56 प्रतिशत और पिछले महीने के मुकाबले 17.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. बाजार में इनकी हिस्सेदारी पिछले साल के 5.7 प्रतिशत से बढ़कर 8.5 प्रतिशत हो गई है. 

Input: IANS

Continue reading on the app

Explainer: किस देश के नागरिक हैं इमरान खान? जानें भारत में विदेशियों के प्रदर्शन पर क्या कहता है कानून

Imran Khan Citizenship: आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों अपनी फिल्मों के बजाय कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में इमरान को मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें 28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने के लिए कहा गया है. ये मामला मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुंबई में हुए प्रदर्शन से जुड़ा है. इस खबर के सामने आने के बाद लोग जानना चाहते हैं कि इमरान खान किस देश के नागरिक हैं. वहीं, लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि क्या विदेशी नागरिक भारत में प्रदर्शन कर सकते हैं और ऐसा करने पर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हो सकती है?

किस देश के नागरिक हैं इमरान खान?

फिल्म 'जाने तू... या जाने ना' से पहचान बनाने वाले इमरान खान का जन्म अमेरिका के विस्कॉन्सिन के मैडिसन शहर में हुआ था. वो अमेरिकी नागरिक हैं. उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया यानी OCI कार्ड भी है. ऐसे में कई लोगों को लगता है कि OCI कार्ड होने का मतलब भारतीय नागरिक होना है, लेकिन ऐसा नहीं है. OCI कार्ड भारतीय मूल के योग्य विदेशी नागरिकों को दिया जाता है. इसकी मदद से उन्हें भारत आने-जाने और यहां रहने जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं. हालांकि, OCI कार्डधारकों को भारतीय नागरिकों के सभी अधिकार नहीं मिलते. जैसे ये लोग भारत में वोट नहीं दे सकते और न ही चुनाव लड़ सकते हैं. 

भारत छोड़ने का मिला नोटिस

भारतीय नागरिक न होते हुए भी, हाल ही में इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. ये प्रदर्शन10 अक्टूबर को चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की मांग के समर्थन में आयोजित किया गया. उस दौरान एक्टर और बाकी कई अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया था. इमरान की एक क्लिप भी सामने आई थी, जिसमें वो पुलिस की गाड़ी में बैठे दिखे थे. फिर बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था. इसके बाद ही एक्टर की जांच की गई और अब उन्हें 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया. 

ये भी पढ़ें- आमिर खान के भांजे Imran Khan को भारत छोड़ने का नोटिस, इतने दिनों का मिला समय

क्या विदेशी नागरिक भारत में प्रदर्शन कर सकते हैं?

बता दें, संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत भारतीय नागरिकों को अपनी बात रखने और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का अधिकार दिया गया है. हालांकि, इन अधिकारों पर कुछ कानूनी पाबंदियां भी लागू होती हैं. विदेशी नागरिकों को संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत ये अधिकार भारतीय नागरिकों की तरह नहीं मिलते. विदेश भारत में रहकर भारतीय नागरिकों के समान राजनीतिक अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर सकते. वहीं, OCI कार्ड रखने वाले लोग भी भारतीय नागरिक नहीं होते है. 

भारत में विदेशी नागरिकों के लिए कानून

भारत में विदेशी नागरिकों के आने, रहने और देश छोड़ने से जुड़े कई नियम है. इनमें  Immigration and Foreigners Act, 2025 यानी आव्रजन और विदेशी नागरिक अधिनियम, 2025 लागू है. इस कानून की धारा 7 के तहत सरकार विदेशी नागरिकों के भारत में रहने से जुड़ी शर्तों को नियंत्रित कर सकती है. वहीं, धारा 29 के तहत कुछ परिस्थितियों में विदेशी नागरिक को भारत से बाहर जाने का निर्देश दिया जा सकता है. वहीं, अगर किसी विदेशी नागरिक पर इन नियमों को तोड़ने का आरोप लगता है, तो संबंधित अधिकारी कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है. 

क्या OCI कार्ड रद्द हो सकता है?

OCI कार्डधारक को भारत में कई सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उसका कार्ड सुरक्षित रहेगा. कई ऐसी परिस्थितियां है, जिसके तहत भारत सरकार OCI कार्ड रद्द कर सकती है. इनमें गलत जानकारी देकर कार्ड हासिल करना और कानून में बताए गए कुछ गंभीर मामले शामिल हैं. हालांकि, भारत छोड़ने का नोटिस मिलना और ओसीआई कार्ड रद्द होना दो अलग-अलग बातें हैं. अगर किसी व्यक्ति को देश छोड़ने का नोटिस दिया जाता है, तो जरूरी नहीं कि उसका ओसीआई कार्ड भी रद्द किया जाए.  वहीं, इमरान खान के ओसीआई कार्ड कार्ड को लेकर ज्यादा जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. 

क्या कानूनी कदम उठा सकते हैं इमरान

वहीं, इमरान खान का अब तक भारत छोड़ने वाले नोटिस पर कोई रिएक्शम सामने नहीं आया है. दूसरी ओर कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या इमरान इस नोटिस के खिलाफ कानूनी का दरवाजा खटखटा सकते हैं. तो बता दें कि अगर किसी व्यक्ति को सरकार की ओर से ऐसा नोटिस मिलता है, तो वो कानून के तहत अपने पास मौजूद विकल्पों का इस्तेमाल कर सकता है. अगर उसे लगता है कि नोटिस गलत है, तो वो इसे अदालत में चुनौती भी दे सकता है. लेकिन सिर्फ अदालत जाने से नोटिस रद्द नहीं होगा. वहीं,  इमरान खान के मामले में आगे क्या होगा, ये आने वाला समय बताएगा.

इमरान खान का वर्कफ्रंट 

इमरान खान के फिल्मी वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'जाने तू... या जाने ना', 'आई हेट लव स्टोरीज' और 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' जैसी फिल्मों से पहचान बनाई है. लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद अब वो वापसी की तैयारी में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'अधूरे हम अधूरे तुम' है, जिसमें वो भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं. अब देखना होगा कि भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद एक्टर का करियर क्या मोड़ लेता है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान के कमरे में भूत का साया, खुद खुलती थी अलमारी, बोलें- 'हमेशा कोई महसूस होता था...'

Continue reading on the app

  Sports

जिम्बाब्वे के खिलाफ स्मृति मंधाना युग का आगाज, बैटर्स या बॉलर्स, रायपुर में किसका होगा राज, जानिए रिपोर्ट कार्ड

IND Women vs ZIM Women 1st T20 Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच रायपुर में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा. जहां स्मृति मंधाना पहली बार पूर्णकालिक कप्तान के रूप में टीम की कमान संभालेंगी. एशिया कप और एशियाई खेलों में शानदार सफलता हासिल करने के बाद भारतीय टीम इस ऐतिहासिक द्विपक्षीय सीरीज में उतरेगी. दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम इस साल अपनी पहली टी20 जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है. Thu, 15 Oct 2026 20:02:19 +0530

  Videos
See all

UP Election 2027: पूर्वांचल की 133 सीटों पर क्या है BJP का बूथ ग्रेडिंग प्लान? | UP Politics | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T15:10:17+00:00

Asian Games 2026 के पदक विजेताओं से PM Modi ने की मुलाकात, सुनिए क्या कहा? | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-15T15:12:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers